15 दिसबर से शुरू हुआ खरमास 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में संक्रमण के साथ ही समाप्त हो गया।
15 दिसबर से शुरू हुआ खरमास 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में संक्रमण के साथ ही समाप्त हो गया। एक माह के लिए मंगलकार्यों व विवाह समारोहों पर लगा विराम हट गया है। विवाह की शहनाइयां गूंजने लगी हैं। मंडप सजने लगे हैं। 12 मार्च तक विवाह के 29 मुहूर्त हैं। इसके बाद से फिर खरमास लगने के चलते विवाह थम जाएंगे। इसके चलते विवाह समारोह के लिए शहर के मैरिज गार्डन, बारातघर व होटलों में बुकिंग जोरों पर चल रही है। टैंट, बैंड व अन्य जरूरी चीजों के लिए भी बुकिंग की जा रही है। विवाह की खरीदारी का दौर भी शुरू हो गया है। बदलते मौसम के कारण बारिश की आशंका को देखते हुए मैरिज गार्डनों की विद्युत साज-सज्जा व आर्टिफिशियल फूलों से सजावट की जा रही है। इसके साथ ही लोगों ने बारिश के लिहाज से मैरिज गार्डनों की सजावट कराने के आर्डर दिए हैं। विवाह समारोह के दिन बारिश होने पर भी लोगों को मनचाही स्टेज की सजावट मिल जाएंगी। ट...