Saturday, October 18

राज्य समाचार

दिवाली पर जयपुर पुलिस का बड़ा प्लान, 4 दिन 10 हजार ई-रि€क्शा परकोटे से होंगे OUT, तैयार किया नया रूट मैप
कहानी, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

दिवाली पर जयपुर पुलिस का बड़ा प्लान, 4 दिन 10 हजार ई-रि€क्शा परकोटे से होंगे OUT, तैयार किया नया रूट मैप

दिवाली पर जयपुर में अच्छी ट्रैफिक व्यवस्था के लिए बड़ा प्लान। परकोटे में चलने वाले करीब 10 हजार ई-रि€क्शा पर चार दिन का ब्रेक लगाया। ई-रिक्शाओं के लिए यातायात पुलिस ने तैयार किया रूट मैप। राजधानी जयपुर में बाजार सज चुके हैं और दिवाली की सजावट के स्विच ऑन होने में अब कुछ ही समय बचा है। इस बार जयपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों को सुगम परिवहन सुविधा देने के लिए यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा संचालन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अब परकोटे में चलने वाले करीब 10 हजार ई-रिक्शा चार दिन तक परकोटे में अपना वाहन नहीं चला पाएंगे। केवल 100 ई-रिक्शाओं को अनुमति दी गई है, जो निशुल्क लाने ले जाने का काम करेंगे। निशुल्क ई-रिक्शा का रूट तय यातायात ने निशुल्क ई-रिक्शा का रूट तय कर दिया है। 18 से 21 अक्टूबर तक सुबह से रात तक ई-रि€क्शा संचालन किया जाएगा। 1- अजमेरी गेट - छोटी चौपड़ - त्रिपोलि...
बिहार में OBC कार्ड खेलेगी एनडीए, 20 सीटों पर वोटर्स साधेंगे एमपी के सीएम मोहन यादव
Politics, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

बिहार में OBC कार्ड खेलेगी एनडीए, 20 सीटों पर वोटर्स साधेंगे एमपी के सीएम मोहन यादव

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए अब ओबीसी फैक्टर पर बड़ा दांव लगाने जा रहा है। इस रणनीति के तहत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और ओबीसी नेता डॉ. मोहन यादव को बिहार की 20 से अधिक ओबीसी बहुल सीटों पर उतारा जाएगा। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए अब ओबीसी फैक्टर पर बड़ा दांव लगाने जा रहा है। इस रणनीति के तहत के मुख्यमंत्री और ओबीसी नेता डॉ. मोहन यादव को बिहार की 20 से अधिक ओबीसी बहुल सीटों पर उतारा जाएगा। गुरुवार को शुरुआत पटना महानगर सीट से हुई। सीएम डॉ. यादव ने पटना महानगर और पटना ग्रामीण में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में रैली और सभाएं कीं। शुक्रवार को वह फिर बिहार दौरे पर रहेंगे और नवादा जिले की दो सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे। ओबीसी वोट बैंक को साधने की कोशिश भाजपा और एनडीए की रणनीति बिहार में सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, ओबीसी वोट ब...
80 तोला सोने से होगा महालक्ष्मी का श्रृंगार, दुबई से आएगा स्वर्ण मुकुट
कहानी, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

80 तोला सोने से होगा महालक्ष्मी का श्रृंगार, दुबई से आएगा स्वर्ण मुकुट

 धनतेरस के साथ दीपोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। सुख-समृद्धि के इस महापर्व की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। शहर के प्रमुख मंदिरों में भी विशेष तैयारियां की जा रही है। धनतेरस के साथ दीपोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। सुख-समृद्धि के इस महापर्व की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। शहर के प्रमुख मंदिरों में भी विशेष तैयारियां की जा रही है। इसमें माता महालक्ष्मी, लक्ष्मीनारायण की पोशाक, आभूषणों से लेकर सभी प्रकार की तैयारियां जारी है। देश-विदेश से अलग-अलग स्थानों से मां महालक्ष्मी के लिए विशेष पोशाक, आभूषण, श्रृंगार सामग्री लाई जा रही है। 80 तोला सोने से महालक्ष्मी का श्रृंगार के नेहरू नगर करुणाधाम आश्रम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दीपोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर माता रानी का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर के शाश्वत शांडिल्य ने बताया कि दिवाली के लिए माता रानी की चार पोशाक बहरीन ...
शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा भारी, जीतू पटवारी समेत कई कांग्रेसियों पर FIR
कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा भारी, जीतू पटवारी समेत कई कांग्रेसियों पर FIR

बीजेपी के निशाने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ FIR दर्ज राजधानी भोपाल में बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले के बाहर प्रदर्शन करने के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक पर मामला दर्ज किया गया है। दरअसल जीतू पटवारीन के बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने पर टीटी नगर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। ये है मामला बता दें कि बुधवार दोपहर में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ केंद्रीय मंत्री कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सरकारी आवास पर पहुंच गए। यहां फसलों के दाम सही नहीं मिलने को लेकर उन्होंने और किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। किसानों के साथ जीतू पटवारी भी अपने साथ गेहूं की बोरी लेकर शिवराज के घर पहुंचे। जब पटवारी और किसानों को शिवराज के...
गोवा के कृषि मंत्री व पूर्व सीएम रवि नाइक का हार्ट अटैक से निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

गोवा के कृषि मंत्री व पूर्व सीएम रवि नाइक का हार्ट अटैक से निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का हार्ट अटैक से निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके कार्यों को याद किया। नाइक गोवा के विकास और वंची सशक्तिकरण के लिए समर्पित थे   गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उनके परिवार ने इस बात की जानकारी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ नेता को श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि गोवा सरकार में मंत्री श्री रवि नाइक जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें एक अनुभवी प्रशासक और समर्पित लोक सेवक के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने गोवा के विकास पथ को समृद्ध बनाया। पीएम मोदी ने आगे लिखा कि वे विशेष रूप से वंचितों और हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित थे। इस दुख की घड़ी में मे...
MP में लोकायुक्त की बड़ी रेड, रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के इंदौर-ग्वालियर समेत 8 ठिकानों पर दबिश
कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

MP में लोकायुक्त की बड़ी रेड, रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के इंदौर-ग्वालियर समेत 8 ठिकानों पर दबिश

रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के ठिकानों पर बुधवार तड़के दबिश दी गई है। लोकायुक्त के कई वरिष्ठ अधिकारी इंदौर और ग्वालियर समेत 8 ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई कर दस्तावेज खंगाल रहे है।             M.P. में लोकायुक्त पुलिस द्वारा दीपावली से पहले बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के ठिकानों तड़के सुबह दबिश दी गई है। लोकायुक्त के कई वरिष्ठ अधिकारी इंदौर-ग्वालियर समेत 8 ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई कर दस्तावेज खंगाल रहे है। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर रेड मारी गई है। अबतक की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। लोकायुक्त की टीम बुधवार तड़के सुबह रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के ठिकानों पर पहुंची। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद लोकायुक्त ने छापामारी की है। इंदौर के पलासिया स्थित फ्लैट पर टीम कार्रवाई कर रही है। वहीं,...
पांच डॉक्टरों समेत पेस्ट कंट्रोल एजेंसी दोषी
कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

पांच डॉक्टरों समेत पेस्ट कंट्रोल एजेंसी दोषी

राज्य स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश, 204 पन्नों की रिपोर्ट में बताई गंभीर लापरवाही ......   महाराजा यशवंतराव अस्पताल इंदौर में हुए चूहा कांड मामले में राज्य स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट हाईकोर्ट में प्रस्तुत कर दी गई है। 204 पेज की रिपोर्ट में पांच डॉक्टरों सहित पेस्ट कंट्रोल एजेंसी एजाइल को दोषी बताया गया है। समिति ने साफ-सफाई व्यवस्था और पेस्ट कंट्रोल प्रणाली में गंभीर लापरवाही स्वीकारते हुए डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया और अधीक्षक डॉ. अशोक यादव को प्रशासनिक दृष्टि से विफल माना है। जांच दल ने 4 सितंबर को जायजा लिया था। पेस्ट कंट्रोल एजेंसी, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और रेजिडेंट डॉक्टरों के बयान दर्ज किए। पाया कि एजेंसी एजाइल की सेवाएं प्रभावी नहीं थीं। हेल्पलाइन पर संपर्क के बाद भी समय पर कार्रवाई नहीं हुई। यदि पहली सूचना पर प्...
धन लाभ के योग! विशाखा नक्षत्र में ग्रहों का संगम दे सकता है 3 राशियों को बड़ा फायदा
Culture, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

धन लाभ के योग! विशाखा नक्षत्र में ग्रहों का संगम दे सकता है 3 राशियों को बड़ा फायदा

Grah 2025:- 13 अक्टूबर को मंगल और 16 अक्टूबर को बुध का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश बेहद शुभ संयोग बना रहा है। मंगल-बुध की युति से इन राशि के जातकों को मिलेगा धन, पदोन्नति और सफलता का वरदान। जानिए किन राशियों पर होगी कुबेर की कृपा।                                   Rashifal:- आज सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 को सुबह 09:29 बजे ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह स्वाति नक्षत्र से निकलकर विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। अब ग्रहों के राजकुमार बुध भी 16 अक्टूबर 2025, शाम 07:08 बजे विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। विशाखा नक्षत्र शक्ति, समृद्धि, और महत्वाकांक्षा का प्रतीक माना जाता है। जब इस नक्षत्र में मंगल (पराक्रम) और बुध (बुद्धि) एक साथ युति करते हैं, तो इसे पराक्रम और बुद्धि की युति कहा जाता है। यह युति कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है। खासकर 3 राशियों के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड...
जम्मू-कश्मीर के सांबा में दिखे 2 पाकिस्तानी ड्रोन, अलर्ट हुए BSF जवान, सर्च ऑपरेशन शुरू
कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विविध

जम्मू-कश्मीर के सांबा में दिखे 2 पाकिस्तानी ड्रोन, अलर्ट हुए BSF जवान, सर्च ऑपरेशन शुरू

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास दो पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। इसके बाद बीएसएफ ने तलाशी अभियान शुरू किया। दोनों इलाकों की घेराबंदी कर दी गई है। बीएसएफ और पुलिस संयुक्त रूप से यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि कोई हथियार या नशीले पदार्थ न गिराए जा रहे हों       जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे गांवों के ऊपर दो पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते देखे गए हैं। इसके बाद से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान अलर्ट हो गए हैं। उन्होंने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर रात घगवाल क्षेत्र के चल्लियारी गांव और रामगढ़ के चमलियाल गांव के ऊपर ड्रोन देखे गए। सीमा सुरक्षा बल ने दोनों इलाकों की घेराबंदी कर दी है। \ उन्होंने आगे बताया कि शनिवार तड़के पुलिस के ...
बिहार विधानसभा चुनाव : सीएम मोहन यादव को मिलने वाली है विशेष सीटों की कमान, जीत का प्लान तैयार
Politics, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

बिहार विधानसभा चुनाव : सीएम मोहन यादव को मिलने वाली है विशेष सीटों की कमान, जीत का प्लान तैयार

मध्य प्रदेश के अन्य नेताओं की तरह जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी बिहार विधानसभा चुनाव में अपना दम दिखाते नजर आएंगे। केंद्रीय नेतृत्व दिवाली के बाद उनका शेड्यूल जारी करेगा।          बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद देशभर का सियासी पारा बढ़ने लगा है। राजनीतिक पार्टियों की राज्य में सक्रीयता बढ़ने लगी है। राजनीतिक पार्टियां प्रत्याशी चयन के साथ प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। इसी कड़ी में के मध्य प्रदेश अन्य नेताओं की तरह जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी बिहार विधानसभा चुनाव में अपना दम दिखाते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि, भाजपा की आलाकमान सीएम मोहन को यादव बाहुल्य सीटों पर जिम्मेदारी सौपेगी। सीएम डॉ मोहन की ताबड़तोड़ सभाएं और रोड शो होंगे। सीएम डॉ मोहन 17 अक्टूबर को इसके लिए बिहार जा सकते हैं। दीपावली के बाद सीएम मोहन बिहार में जनसंपर्...