Saturday, October 18

Culture

धन लाभ के योग! विशाखा नक्षत्र में ग्रहों का संगम दे सकता है 3 राशियों को बड़ा फायदा
Culture, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

धन लाभ के योग! विशाखा नक्षत्र में ग्रहों का संगम दे सकता है 3 राशियों को बड़ा फायदा

Grah 2025:- 13 अक्टूबर को मंगल और 16 अक्टूबर को बुध का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश बेहद शुभ संयोग बना रहा है। मंगल-बुध की युति से इन राशि के जातकों को मिलेगा धन, पदोन्नति और सफलता का वरदान। जानिए किन राशियों पर होगी कुबेर की कृपा।                                   Rashifal:- आज सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 को सुबह 09:29 बजे ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह स्वाति नक्षत्र से निकलकर विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। अब ग्रहों के राजकुमार बुध भी 16 अक्टूबर 2025, शाम 07:08 बजे विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। विशाखा नक्षत्र शक्ति, समृद्धि, और महत्वाकांक्षा का प्रतीक माना जाता है। जब इस नक्षत्र में मंगल (पराक्रम) और बुध (बुद्धि) एक साथ युति करते हैं, तो इसे पराक्रम और बुद्धि की युति कहा जाता है। यह युति कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है। खासकर 3 राशियों के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड...
करवा चौथ पर महिलाओं ने लगवाई महंदी, देखें तस्वीरें
Culture, Life Style, फोटो गैलरी, भोपाल संभाग, लाइफ स्टाइल, विविध

करवा चौथ पर महिलाओं ने लगवाई महंदी, देखें तस्वीरें

करवा चौथ पर महिलाएं जयपुर के लिंक रोड पर मेंहदी लगवाने पहुंची। लिंक रोड पर काफी महिलाओं की भीड़ देखी गई। ऐसे मेंहदी लगाने वाले के भी भाव बढ़ गए। एक के बाद एक महिलाओं के आने से लिंक रोड पर जाम की स्थिति बन गई। देखें तस्वीरें। सभी फोटोज अनुग्रह सोलोमन।          
नवरात्र…दुर्गा पंडालों और गरबा में रहेगी भक्ति गीतों की अनुमति
Culture, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

नवरात्र…दुर्गा पंडालों और गरबा में रहेगी भक्ति गीतों की अनुमति

जिले में दुर्गा उत्सव और दशहरा पर्व को शांति एवं सद्भाव से मनाने के उद्देश्य से रविवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय की उपस्थिति में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूर्व की व्यवस्थाओं और सुरक्षा के संबंध में व्यापक चर्चा एवं सुझाव के उपरांत सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   सोमवार 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। जिले में दुर्गा उत्सव और दशहरा पर्व को शांति एवं सद्भाव से मनाने के उद्देश्य से रविवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय की उपस्थिति में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूर्व की व्यवस्थाओं और सुरक्षा के संबंध में व्यापक चर्चा एवं सुझाव के उपरांत सर्वसम्मति से ...
एमपी में 14 से 18 अगस्त तक मनेगा ‘श्रीकृष्ण पर्व’, 3 हजार मंदिरों में होगा धार्मिक अनुष्ठान
Culture, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

एमपी में 14 से 18 अगस्त तक मनेगा ‘श्रीकृष्ण पर्व’, 3 हजार मंदिरों में होगा धार्मिक अनुष्ठान

मध्यप्रदेश में 14 से 18 अगस्त तक पूरे प्रदेश में ‘श्रीकृष्ण पर्व हलधर महोत्सव एवं लीलाधारी का प्रकटोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग में बलराम जयंती और श्रीकृष्ण जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में ‘श्रीकृष्ण पर्व हलधर महोत्सव एवं लीलाधारी का प्रकटोत्सव’ करने जा रहा है। जो कि 14 से 18 अगस्त तक होगा। इस महोत्सव में 3000 हजार से अधिक मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान, श्रृंगार प्रतियोगिताएं, मटकी-फोड़, रासलीला समेत कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 1 हजार से अधिक कलाकार शामिल प्रस्तुतियां देंगे। सीएम हाउस में 1 हजार बाल गोपाल होंगे शामिल भोपाल स्थित जनजातीय संग्रहालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव और मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 अगस्त को सीएम हाउस में दोपह...
राखियों में दिखा गांव का रंग! बालोद में धान और बांस से बनी राखी, अब तक 7 हजार बिक चुकी…
Culture, Life Style, विविध

राखियों में दिखा गांव का रंग! बालोद में धान और बांस से बनी राखी, अब तक 7 हजार बिक चुकी…

बालोद जिले में जिला में बिहान महिला स्वसहायता समूह ने निरंतर विभिन्न गतिविधियों के बीच रक्षाबंधन पर फैंसी राखियों के साथ धान, सब्जी, बीज एव बांस आदि सामग्रियों से राखी तैयार की जा रही है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में जिला में बिहान महिला स्वसहायता समूह ने निरंतर विभिन्न गतिविधियों के बीच रक्षाबंधन पर फैंसी राखियों के साथ धान, सब्जी, बीज एव बांस आदि सामग्रियों से राखी तैयार की जा रही है। महिला स्वसहायता समूहों की राखियों की बिक्री स्थानीय हाट बाजार एवं शासकीय कार्यालय में सस्ते दामों में की जा रही है। जिले के 5 स्वसहायता समूह राखी बना रहे हैं। जिले के बाहर से भी आई मांग जिले के बाहर से भी धान, सब्जी, बीज, बांस आदि से बनी इन आकर्षक राखियों की मांग आई है। जिलेवासी इसे बेहद पंसद कर रहे हैं। जय मां पहाड़ी स्वसहायता समूह की कुसुम सिन्हा बताती है कि बिहान से प्रशिक्षण प्राप्त हुआ है। इसके बाद यह...
राशि के अनुसार बांधे राखी और बदलें किस्मत, जानें कौन सा रंग आपके भाई को बनाएगा भाग्यशाली
Culture, Uncategorized, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध

राशि के अनुसार बांधे राखी और बदलें किस्मत, जानें कौन सा रंग आपके भाई को बनाएगा भाग्यशाली

रक्षाबंधन सिर्फ एक धागा बांधने का दिन नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, आशीर्वाद और परंपराओं का सुंदर संगमहै। यह पर्व रिश्तों को मजबूती देने के साथ-साथ शुभकामनाओं का भी प्रतीक है। इस बार रक्षाबंधन का पर्व शनिवार 09 अगस्त को मनाया जा रहा है। कहा जाता है कि अगर बहन अपने भाई की राशि के अनुसार राखी चुनती है और उसी रंग के कपड़े भी पहनती है, तो यह शुभ प्रभाव को कई गुना बढ़ा देता है। इस परंपरा के पीछे मान्यता है कि सही रंग और प्रतीक भाई की तरक्की, खुशहाली और रिश्ते में मधुरता लाते हैं।आइए जानते हैं राशि के अनुसार कौन-सी राखी और कपड़े सबसे शुभ माने जाते हैं। मेष मंगल ग्रह से प्रभावित मेष राशि के भाई साहसी और ऊर्जा से भरे होते हैं। इनके लिए लाल, गहरा लाल या सिंदूरी रंग की राखी सबसे शुभ रहती है। बहन अगर लाल, गुलाबी या सिंदूरी रंग के कपड़े पहनकर राखी बांधे तो यह भाई के आत्मविश्वास और शक्...
कौन बनेगा 15वां दलाई लामा? कैसे होता है उत्तराधिकारी का चयन
Culture, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

कौन बनेगा 15वां दलाई लामा? कैसे होता है उत्तराधिकारी का चयन

दलाई लामा 6 जुलाई, 2025 को 90 साल के हो जाएंगे। इस दिन वे 15 वें दलाई लामा की घोषण कर सकते हैं। 6 जुलाई 2025 को 90वां जन्मदिन मना रहे दलाई लामा संकेत दे चुके हैं कि उनका ‘अगला जन्म’ चीन के बाहर होगा। उनकी आत्मकथा वॉइस फॉर द वॉइसलैस (मार्च 2025) में लिखा गया है कि उनके उत्तराधिकारी की प्रक्रिया का खुलासा 90वें जन्मदिन के आसपास होगा। धर्मशाला स्थित निर्वासित तिब्बती संसद और गदेन फोड्रांग फाउंडेशन को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानते हैं, क्या है पूरा मामला… तिब्बती बौद्ध मत मानता है कि दलाई लामा की आत्मा अगले शरीर में पुनर्जन्म लेती है। 14वें दलाई लामा यानी ल्हामो धोंडुप ने दो वर्ष की आयु में अपने पूर्ववर्ती की वस्तुएं पहचान कर यह भूमिका पाई थी। खोज दलों ने पूर्व संकेतों और व्यक्तिगत पहचान के माध्यम से उन्हें चुना। वहीं, धार्मिक पद्धति फिर दोहराई जाएगी। चीन 1793 की ‘गोल्डन अर्न’ प्रण...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज प्रयागराज का एक दिवसीय दौरा करने वाले हैं। वह त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेंगे।
Culture, Opinion, Politics, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज प्रयागराज का एक दिवसीय दौरा करने वाले हैं। वह त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेंगे।

प्रयागराज में महाकुंभ (Mahakumbh) चल रहा है। यह एक धार्मिक और सांस्कृतिक मेला है। जिसमें लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम स्थल पर पवित्र डुबकी लगा रहे है। यह हिन्दू धर्म का एक अत्यधिक महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है। महाकुंभ के दौरान, श्रद्धालु पवित्र स्नान करने के साथ-साथ, साधु-संतों और गुरु के उपदेश सुनने आते हैं। इस मेले में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजा, सत्संग, और अखाड़ों की महत्त्वपूर्ण सहभागिता होती है। 2025 में, यह महाकुंभ 2025 के विशेष संयोग के कारण और भी ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। महाकुंभ में न केवल आम आदमी बल्कि बड़ी-बड़ी राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हो रही है। आपको बता दें की महाकुंभ की एक विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाकुंभ मेला 2025 में भाग लेने के लिए आज प्रयागराज का एक दिवसीय दौरा करने वाले हैं। विज्ञप्ति के अनुसार...
लोगों को शादी का पंजीकरण 60 दिन के भीतर अनिवार्य तौर पर कराना पड़ेगा। साथ ही लिव इन में रहने का रजिस्ट्रेशन भी पोर्टल पर कराना होगा।
Culture, Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

लोगों को शादी का पंजीकरण 60 दिन के भीतर अनिवार्य तौर पर कराना पड़ेगा। साथ ही लिव इन में रहने का रजिस्ट्रेशन भी पोर्टल पर कराना होगा।

शादी का पंजीकरण 60 दिन के भीतर अनिवार्य तौर पर कराना पड़ेगा। दरअसल, उत्तराखंड में जल्द ही समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने जा रही है। यूसीसी लागू होने के बाद राज्य में कई नियम बदल जाएंगे। पहले विवाह के पंजीकरण के लिए कोई विशेष कानून नहीं था। उत्तराखंड में 2010 का एक अधिनियम है, जिसके मुताबिक शादी का पंजीकरण अनिवार्य है। शरियत के मुताबिक, निकाह की रसीद ही शादी के पंजीकरण का प्रमाण मानी जाती है।यूसीसी लागू होने के बाद सभी धर्मों के लिए विवाह का पंजीकरण 60 दिन के भीतर अनिवार्य हो जाएगा। पंजीकरण न कराने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है। उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के बाद तमाम नियम बदल जाएंगे। अब शादी कराने पर 60 दिन के भीतर पंजीकरण अनिवार्य हो जाएगा। इतना ही नहीं जिन लोगों की शादी 26 मार्च 2010 के बाद हुई है, उन सभी दंपति को भी शादी का रजिस्ट्रेशन करना होगा। उन लोगों को रजिस्ट्रेशन के ...
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर सेवादल को जमीनी स्तर पर सक्रिय कर मजबूत किया जाएगा।
Culture, Opinion, Politics, आंदोलन, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर सेवादल को जमीनी स्तर पर सक्रिय कर मजबूत किया जाएगा।

एक दशक से अधिक समय से देश की सत्ता से बाहर कांग्रेस पार्टी अब अपने अग्रिम संगठन सेवादल को सक्रिय करने में जुट गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर सेवादल को जमीनी स्तर पर सक्रिय कर मजबूत किया जाएगा। वे सभी कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे जो पहले सेवादल की ओर से जिले से लेकर गांवों तक आयोजित किए जाते थे। यह रणनीति सेवादल की राष्ट्रीय कार्य समिति की जयपुर के पास बाड़ा पदमपुरा में हुई तीन दिवसीय बैठक में तय की गई है।कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय कार्यसमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई की अध्यक्षता में तय किया गया है कि सेवादल के पदाधिकारी जिला, तहसील, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक आयोजन करेंगे। पदाधिकारियों को कहा गया है कि जहां भी अराजकता का माहौल हो, भ्रष्टाचार हो, किसान और मजदूर की बात करनी हो तो किसी निर्देश की जरूरत नहीं है। सेवादल की ओर से कार्यकर्ताओं में नेतृत्व निर्माण के बारे में बता...