Monday, September 22

इतिहास की गाथा

इतिहास की गाथा

द्रौपदी का वो शाप जिससे महाभारत में हुई भीम के पुत्र की मौत, अर्जुन की जान बच गई

भारत। देश का मार्गदर्सन करने वाला ग्रन्थ महाभारत की कई रोचक कहानिया हैं आज ऐसी ही सत्य घटना पर आधारित महाभारत के एक अंश पर प्रकाश डालते है। महाभारत की कथा में कई शापों का जिक्र है। इन्हीं में से एक शाप द्रौपदी ने घटोत्कच को दिया था। माना जाता है कि द्रौपदी के इस शाप के चलते भीम के पुत्र की महाभारत युद्ध के दौरान मौत हो गई थी। हालांकि इससे अर्जुन की जान जरूर बच गई क्योंकि घटोत्कच को जिस अमोघास्त्र से कर्ण ने मारा, वो उसने अर्जुन के लिए बचाया था। ऐसे में आइये जानते हैं द्रौपदी ने घटोत्कच को क्यों शाप दिया और वह क्या शाप था। महाभारत कथा में एक पात्र हैं घटोत्कच जो काफी बलशाली थे। उनका विशालकाय शरीर था और उनके बल से महाभारत के युद्ध में हाहाकार मच गया था। भीम के पुत्र घटोत्कच जब पांडवों की तरफ से युद्ध में पहुंचे थे तो उन्होंने कौरव सेना के छक्के छुड़ा दिए थे। यही नहीं घटोत्कच को बर्बरीक का पि...
Life Style, इतिहास की गाथा

10 मिनट की जुदाई में निकले प्राण, पति के सदमे में पत्नी ने भी तोड़ा दम

मध्यप्रदेश।साथ जीने और मरने की कसमें खाने का चलन आम तौर पर फिल्मों में देखा जाता है। लेकिन मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के शामगढ़ के मेलखेड़ा गांव में एक दपंती की एक साथ मौत हुई तो उनके जीवन से यही साबित हुआ। पति की 10 मिनट भी जुदाई पत्नी सहन नहीं कर पाई और पति की मौत के बाद उसने भी प्राण त्याग दिए। एक साथ दोनों की अर्थी निकली तो हर आंख नम हो गई। मुक्तिधाम पर दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। ग्राम पंचायत मेलखेड़ा में वार्ड नंबर 10 के पंच दयाल मेघवाल (68) व उनकी पत्नी कंचन बाई (65) दोनों की एक साथ घर से अर्थी उठी। इससे पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। परिजनों ने बताया कि दयाल मेघवाल लंबे समय से सांस की बीमारी से पीड़ित थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत बुधवार शाम को हो गई। पति की मौत की खबर जब उनकी पत्नी कंचनबाई को मिली ...
Science, Uncategorized, इतिहास की गाथा, भोपाल संभाग

पत्नी की ‘किडनी’ से आगे का जीवन जिएगा पति, 2 साल से था परेशान

भोपाल। गांधी मेडिकल कॉलेज में मध्य प्रदेश का पहला असंगत ब्लड ग्रुप वाला किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया। खास बात यह रही कि ओ ब्लड ग्रुप वाले मरीज को बी ग्रुप की किडनी लगाई गई। यह उपलब्धि किसी सरकारी अस्पताल ने पहली बार हासिल की है। एक 43 वर्षीय मरीज को यह किडनी उनकी पत्नी (41) ने दान की है। मरीज को दो साल पहले किडनी की बीमारी का पता चला था और बीते छह महीने से वह डायलिसिस पर थे। जब डॉक्टरों ने ट्रांसप्लांट की सलाह दी, तो केवल पत्नी ही डोनर के रूप में उपलब्ध थीं, लेकिन ब्लड ग्रुप नहीं मिलने के कारण मामला अटक रहा था। 20 से अधिक डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन जीएमसी की ट्रांसप्लांट टीम ने पहली बार एबीओआइ तकनीक से ट्रांसप्लांट की योजना बनाई। पत्नी की किडनी लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से निकाली गई, जिससे उनका रिकवरी टाइम भी कम रहा। इस पूरी प्रक्रिया में डीन डॉ. कविता सिंह और ...
कुंड सहेजने गए, निकल आई 12वीं सदी की प्राचीन मूर्तियां
अपराध जगत, आंदोलन, इतिहास की गाथा, कहानी, विविध, संपादकीय

कुंड सहेजने गए, निकल आई 12वीं सदी की प्राचीन मूर्तियां

जल-गंगा संवर्धन अभियान के तहत जलस्रोतों को सहेजने की कवायद के बीच 11वीं-12वीं सदी की मूर्तियां मिलीं। महू से 20 किमी दूर रायकुंड गांव में मिली महिषासुर मर्दिनी, गौरी कामदा, अंधकासुर वध और त्रिपुरांतक मूर्तियों का पुरातत्व विभाग के दल ने परीक्षण किया है। महू-मंडलेश्वर मार्ग पर प्राचीन कुएं के पास 25 बाय 25 वर्गमीटर और कुंड के बीच 8 बाय 4 वर्गमीटर की संरचना मिली है। संभवत: यह कोई शक्ति मंदिर है। विभाग मंदिर को संरक्षित करेगा। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत राजभवन के जनजातीय प्रकोष्ठ की विषय विशेषज्ञ दीपमाला रावत ने स्थान चयन करने के लिए महू एसडीएम कार्यालय में बैठक की थी। इसमें रायकुंडा गांव के कुंड का चयन किया गया। राजभवन के दल ने निरीक्षण किया तो यहां मूर्तियां मिलीं। ग्रामीणों ने कहा, गांव में कोई भी शुभ कार्य यहीं से शुरू होता है। फिर दीपमाला ने पुरातत्व विभाग को चिट्ठी लिखकर मंदिर व म...
पानी में बहा अनाज, सम्मेलन में टेन्ट उड़े, बारिश ने बढ़ाई परेशानी
अपराध जगत, आंदोलन, इतिहास की गाथा, कहानी, विविध, संपादकीय, हादसा

पानी में बहा अनाज, सम्मेलन में टेन्ट उड़े, बारिश ने बढ़ाई परेशानी

 शहर समेत जिलेभर में सोमवार को सुबह 9 बजे करीब अचानक मौसम में बदलाव आया ओर तेज हवाएं चलने लगी। इसके बाद बरसात होने हुई, इससे कृषि उपज मंडी में कई किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। शादी समारोह सम्मेलन के आयोजकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में भारी गिरावट आई। इससे अधिकतम तापमान 8 से 10 डिग्री तक कम हो गया। मौसम सुहाना होने से लोगो को गर्मी से राहत मिली। सुबह तेज हवा के दौरान कई घरों के टीन-टप्पर उड़ गए। कोटा रोड पर लगा हुआ स्वागत द्वार का बोर्ड उखड़ कर गिर गया। तेज हवा से शहर में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार को कुछ हिस्सा गिर जाने से समीप के घर के टीन टूट गए। वहीं बड़ी घटना होने से भी बच गई। करीब तीन घंटे तक कम व तेज हवा चलती रही। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे बरसात शुरु हो गई। जो 15 मिनट हुई। इसके चलते शहर की सड$कों से पानी बह निकला। इससे मंडी में कई किसानों की ...
पाकिस्तान का सनसनीखेज दावा: 4-5 मई की रात भारतीय नौसेना का विमान उनकी रडार पर, वीडियो जारी
अपराध जगत, आंदोलन, इतिहास की गाथा, कहानी, देश विदेश, विविध, संपादकीय, हादसा

पाकिस्तान का सनसनीखेज दावा: 4-5 मई की रात भारतीय नौसेना का विमान उनकी रडार पर, वीडियो जारी

पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ सनसनीखेज दावा कर क्षेत्रीय तनाव को हवा दी है। पाकिस्तानी नौसेना ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि 4-5 मई 2025 की रात को भारतीय नौसेना का एक विमान उनकी रडार की निगरानी में था। यह वीडियो, जो कथित तौर पर पाकिस्तानी रडार सिस्टम की स्क्रीन का है, एक अज्ञात विमान की गतिविधियों को दर्शाता है, जिसे पाकिस्तान ने भारतीय नौसेना का होने का दावा किया है। पाकिस्तानी नौसेना के आधिकारिक बयान के अनुसार, यह विमान उनकी समुद्री सीमा के निकट उड़ान भर रहा था, और उनकी रडार प्रणाली ने इसे स्पष्ट रूप से ट्रैक किया। वीडियो में रडार स्क्रीन पर एक चलता हुआ बिंदु दिखाई देता है, जिसे पाकिस्तानी नौसेना ने भारतीय विमान के रूप में पहचाना। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता और इसमें दिखाए गए विमान की वास्तविक पहचान अभी तक स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं की गई है। यह दावा ...
‘3 राज्यों के 21 जिलों को मिलाकर चंबल प्रदेश बनाओ’, महापंचायत में नौजवानों ने उठाई बड़ी मांग
आंदोलन, आर्थिक जगत, इतिहास की गाथा, कहानी, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

‘3 राज्यों के 21 जिलों को मिलाकर चंबल प्रदेश बनाओ’, महापंचायत में नौजवानों ने उठाई बड़ी मांग

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अंतर्गत फूप में चंबल प्रदेश की मांग के लिए रविवार को किसान नौजवान मंच परिवार ने जनजागरण महापंचायत का आयोजन किया। सर्व समाज के साथ दिमनी के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह तोमर भिड़ौसा ने चंचल को अलग प्रदेश का दर्जा दिलाने की मांग रखी। कार्यक्रम में चिलोंगा धाम के महंत श्रीनिवास अवधूत, क्षत्रिय समाज सुधार समिति के अध्यक्ष रामअवतार सिंह चच्चू, अशोक तोमर सहित सामाजसेवी और किसान मौजूद रहे। पूर्व विधायक तोमर ने कहा चंबल को अलग प्रदेश बनाकर तीन राज्यों (मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश) का भरत मिलाप करवाना है। चंबल प्रदेश बनाना बेहद जरूरी है। केंद्रीय नेतृत्य का सहारा लेकर आगे बढ़ेंगे। राज्य का दर्जा प्राप्त करने सभी तीनों राज्यों के मुयमंत्री से मिलेंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि अलग राज्य बनाने का बीड़ा किसी एक व्यक्ति का नहीं है, बल्कि चंबल क्षेत्र के विकास के लिए स...
मां ने ई-रिक्शा चलाकर पढ़ाया, लेकिन बेटी के एक फैसले ने सब कुछ खत्म कर दिया, अब नहीं रही 4 भाइयों की लाड़ली
इतिहास की गाथा, कहानी, विविध, संपादकीय

मां ने ई-रिक्शा चलाकर पढ़ाया, लेकिन बेटी के एक फैसले ने सब कुछ खत्म कर दिया, अब नहीं रही 4 भाइयों की लाड़ली

मथुरा के गांव अरहेरा निवासी छात्रा की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि इंटर में कम अंक आने के चलते उसने यह कदम उठाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अरहेरा,जैंत गांव निवासी बलवीर की बेटी आरती (18) ने गुरुवार दोपहर को विषाक्त सेवन कर लिया था। परिजनों ने उसे उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि बिसरा सुरक्षित करा दिया गया है। इसे जांच को फोरेंसिक लैव भिजवाया जायेगा। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी पोस्टमार्टम गृह पर मृतका के भाई ने बताया कि चार भाईयों में आरती इकलौती बहन थी। पिता की करीब चार वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। वह पढ़ने में ठीक थी। पिछले साल फेल हो गयी थी। इस बार उसने बहुत मेहनत की और पास हो गयी थी। बताया कि उसकी अपेक्षा से कम अंक आने से व...
मेरा सपना साकार हो गया… में सबसे तेज शतक लगा इतिहास रचने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी
इतिहास की गाथा, कहानी, खेल जगत, विविध, संपादकीय

मेरा सपना साकार हो गया… में सबसे तेज शतक लगा इतिहास रचने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी

 आईपीएल 2025 में सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया है। उन्‍होंने सिर्फ 35 गेंदों पर सात चौके और 11 छक्‍कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे बल्‍लेबाज बन गए हैं। वैभव के शतक की बदौलत राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 25 गेंद शेष रहते पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। मैच विनिंग पारी के लिए उन्‍हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इस पारी के बाद वैभव की खुशी देखते ही बन रही थी। मैच के बाद प्‍लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड पाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि यह बहुत अच्छा अहसास है। आईपीएल में ये मेरा पहला शतक है और यह मेरी तीसरी पारी है। मैं बस गेंद देखता हूं और उसे खेलता हूं। यशस्‍वी जायसवाल के साथ बल्लेबाजी करना अच्छा है। वह मुझे बताते हैं कि क्या करना...
साय की नक्सलियों को चेतावनी, बोले – शांति वार्ता से भागने वालों से अब गोली से ही निपटा जाएगा… जिले को दी कई सौगात
आर्थिक जगत, इतिहास की गाथा, कहानी, विविध, संपादकीय, हादसा

साय की नक्सलियों को चेतावनी, बोले – शांति वार्ता से भागने वालों से अब गोली से ही निपटा जाएगा… जिले को दी कई सौगात

 शुक्रवार को जशपुर जिले के बगीचा में स्थानीय यादव समाज द्वारा आयोजित धार्मिक अष्ट प्रहरी कार्यक्रम में पहुंचे सीएम साय ने छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफाये के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर दो टूक में जवाब देते हुए, नक्सलियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि, शांति वार्ता के मार्ग से दूर भागने वालों से अब गोली की भाषा से ही निपटा जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकास की मुख्य धारा से जुड़ कर समर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास योजना के तहत विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा नक्सली समस्या का नियत तिथि तक उन्मूलन के लिए हमारे जवान काफी सक्रियता से नक्सलियों का खात्मा कर रहे हैं। सीएम साय ने शुक्रवार को जशपुर जिले का बगीचा में महाकुल यादव समाज सेवा समिति के द्वारा आयोजित श्री हरि अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ चौबीस प्रहरी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूजा स्थल में...