धनतेरस के साथ दीपोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। सुख-समृद्धि के इस महापर्व की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। शहर के प्रमुख मंदिरों में भी विशेष तैयारियां की जा रही है।
धनतेरस के साथ दीपोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। सुख-समृद्धि के इस महापर्व की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। शहर के प्रमुख मंदिरों में भी विशेष तैयारियां की जा रही है। इसमें माता महालक्ष्मी, लक्ष्मीनारायण की पोशाक, आभूषणों से लेकर सभी प्रकार की तैयारियां जारी है। देश-विदेश से अलग-अलग स्थानों से मां महालक्ष्मी के लिए विशेष पोशाक, आभूषण, श्रृंगार सामग्री लाई जा रही है।
80 तोला सोने से महालक्ष्मी का श्रृंगार
के नेहरू नगर करुणाधाम आश्रम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दीपोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर माता रानी का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर के शाश्वत शांडिल्य ने बताया कि दिवाली के लिए माता रानी की चार पोशाक बहरीन से आ रही है, इसके साथ ही दो स्वर्ण मुकुट दुबई के भक्त द्वारा भेजे जाएंगे। इसी प्रकार दक्षिण भारत तिरुवनंतपुरम से भी झूमके, कमरबंद, अंगूठी सहित अन्य आभूषण आएंगे। दिवाली पर 80 तोला सोने से माता महालक्ष्मी का श्रृंगार किया जाएगा। दीपोत्सव की शुरुआत धन तेरस पर फायर शो और डिजिटल आतिशबाजी के साथ होगी।