Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज
विदिशा शहर के चहुंमुखी विकास के लिए विकास के लिए 20 करोड़ मंजूर,
शहर में लगेंगे 80 नए हैंडपंप
शहरके चहुंमुखी विकास के लिए जिला प्रशासन की पहल पर राज्य शासन ने 20 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों के लिए मंजूरी दी है। इसके अलावा 11 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले अन्य विकास कार्यों के लिए जिला प्रशासन ने प्रस्ताव राज्य शासन को भिजवाया है।
इस राशि से शहर के वे काम पूरे कराएं जाएंगे जो पहले से अधूरे पड़े हैं और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल 20 करोड़ रु़पए की जो राशि मंजूर हुई है, उसके लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जल्द ही विकास कार्य शुरू होंगे।
इस संबंध में एडीएम अंजू पवन भदौरिया ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में टीलाखेड़ी, तमोरिया, मिर्जापुर और बैस नगर आदि तीनों नए वार्डों में करीब 10 लाख रुपए की लागत से स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए बिजली के 600 नए पोल लगाए जाएंगे। इसके अलावा शहर में ज...