शहर में लगेंगे 80 नए हैंडपंप
शहरके चहुंमुखी विकास के लिए जिला प्रशासन की पहल पर राज्य शासन ने 20 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों के लिए मंजूरी दी है। इसके अलावा 11 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले अन्य विकास कार्यों के लिए जिला प्रशासन ने प्रस्ताव राज्य शासन को भिजवाया है।
इस राशि से शहर के वे काम पूरे कराएं जाएंगे जो पहले से अधूरे पड़े हैं और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल 20 करोड़ रु़पए की जो राशि मंजूर हुई है, उसके लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जल्द ही विकास कार्य शुरू होंगे।
इस संबंध में एडीएम अंजू पवन भदौरिया ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में टीलाखेड़ी, तमोरिया, मिर्जापुर और बैस नगर आदि तीनों नए वार्डों में करीब 10 लाख रुपए की लागत से स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए बिजली के 600 नए पोल लगाए जाएंगे। इसके अलावा शहर में जो बिजली पोल पहले से लगे हैं, उन्हें चिन्हित करने के लिए उनकी नंबरिंग की जाएगी ताकि उनकी पहचान हो सके।
मुखर्जीनगर में होगा डामरीकरण कार्य
शहरकी मुखर्जीनगर कालोनी में डामरीकरण कार्य के लिए 2 करोड़ रुपए की राशि मंजूर हो गई है। इससे यहां के अंदरूनी मार्गों का डामरीकरण कराया जाएगा। यहां के लोग बारिश के दिनों में अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाते हैं। इसके अलावा यहां 98 लाख रुपए की लागत से पक्की नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा ताकि यहां के ड्रेनेज सिस्टम सुधर सके।
कलेक्टोरेटपरिसर में बनेगा सुलभ कांप्लेक्स
कलेक्टोरेटपरिसर में सुलभ कांप्लेक्स निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा शहर के 20 प्रमुख स्थानों पर टायलेट बनाए जाएंगे। नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में टीनशेड का विस्तार किया जाएगा। नगर के जिन मार्गों में डामरीकरण नहीं हुआ है, वहां भी डामरीकरण कराया जाएगा।
सभीवार्डों में होंगे कार्य
^जिलाप्रशासन ने शहर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराने की योजना बनाई है। इस योजना के पहले चरण में होने वाले विकास कार्यों के लिए 20 करोड़ की राशि मंजूर हो गई है। इसके अलावा 11 करोड़ रुपए के कार्यों के प्रपोजल भिजवाए गए हैं। अंजूपवन भदौरिया, एडीएम