Saturday, October 25

सीहोर

विदिशा-फागयात्रा में झूमते हुए निकले लोग
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

विदिशा-फागयात्रा में झूमते हुए निकले लोग

विदिशा। हर साल की तरह इस साल भी श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा रविवार को दोपहर फाग यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह फाग यात्रा दोपहर करीब 12 बजे अग्रवाल धर्मशाला माधवगंज से प्रारंभ हुई। इसके बाद नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री खाटू श्याम धाम वैशाली विहार कालोनी तक पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। सभी लोग बैंडबाजों की धुनों पर भजन गाते और नाचते हुए चल रहे थे। एक सुसज्जित रथ पर श्री खाटू वाले श्याम की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। लोग रास्ते में सुगंधित फूलों की वर्षा करते हुए चल रहे थे। वहीं एक दूसरे को गुलाल लगाकर सूखी होली खेलने और पानी बचाने का संदेश भी दिया गया। श्री श्याम मित्र मंडल के घनश्याम बंसल ने बताया कि यह आयोजन हर साल किया जाता है। वैशाली विहार कालोनी सागर रोड पर श्री खाटू वाले श्याम का भव्य मंदिर बनाने की तैयारी चल रही है।...
पंखे से लटका मिला स्टार भोजपुरी सिंगर पवन सिंह की पत्नी का शव
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

पंखे से लटका मिला स्टार भोजपुरी सिंगर पवन सिंह की पत्नी का शव

मुंबई. 'लॉली पॉप लागेलु' जैसा हिट गीत गाने वाले स्टार भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह की पत्नी नीलम का शव रविवार को संदिग्ध हालत में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने अभी तक पवन सिंह की पत्नी के मौत के कारणों के बारे में अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। पवन सिंह ने पिछले साल दिसंबर महीने में नीलम से शादी की थी। रविवार को नीलम ने पवन के मुंबई स्थित रेसिडेंस पर सीलिंग फैन से लटककर जान दे दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नीलम की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पवन सिंह साल 1997 से भोजपुरी फिल्मों में गाने गा रहे हैं, जबकि 2007 में फिल्म 'रंगली चुनरिया तोहरे नाम' से उन्होंने बतौर एक्टर काम शुरू किया। उन्होंने भोजपुरी की 'प्यार मोहब्बत जिंदाबाद', 'ठोक देब', 'योद्धा', 'बाज गइल डंका', 'बाजीगर' और 'जान' जैसी फिल्मों में अभिनय भी किया है।भोजपुरी स्टार सिंगर-एक्टर पवन सिंह की पत्नी नीलम की...
भाजपा नेता ने सिंधिया के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

भाजपा नेता ने सिंधिया के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

ग्वालियर. देश में कांग्रेस भले अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रही हो पर यहां तो गुना-शिवपुरी से कांग्रेस के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का जलवा कायम है। रविवार को शिवाजी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां भाजपा नेता और नगर निगम परिषद के अध्यक्ष राकेश माहौर ने सिंधिया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। यह देखकर खुद सिंधिया और मेयर विवेक शेजवलकर भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएमहिलाओं की सुरक्षा व प्रगति में छत्रपति शिवाजी महाराज का विशेष योगदान है। शिवाजी के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारें। यह विचार पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक समिति द्वारा शिवाजी जयंती पर शिवाजी उद्यान में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जगदीश तोमर ने कहा कि जब देश गुल...
गंजबासौदा-नागरिक सेवा समिति द्वारा जल सेवा की तैयारियां शुरू
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा-नागरिक सेवा समिति द्वारा जल सेवा की तैयारियां शुरू

गंजबासौदा| रेलवेस्टेशन पर रविवार से पानी के हाथ ठेलों की पुताई- सफाई शुरू हो गई। नागरिक सेवा समिति द्वारा रेलवे स्टेशन पर ग्रीष्मकालीन नि:शुल्क जल सेवा का 30 वां साल हंै। इस कारण इस बार समिति जल सेवा को नए अंदाज में शुरू करने की तैयारी में है। 29 साल पूर्व इस जल सेवा को समाजसेवी और नपाध्यक्ष स्व. बिशनजी भाई ने प्रारंभ किया था। अब इस सेवा से सैकड़ों लोग जुड़ चुके हैं। सुबह सात से रात 8 बजे तक नगर के सेवा निवृत्त्त और वरिष्ठ नागरिक यात्री गाडिय़ों के डिब्बों पर पहुंचकर यात्रियों को जल पिलाते हैं। चार महीने तो यह सेवा बड़े पैमाने पर चलती है लेकिन गर्मी के मौसम के बाद इसे नियमित चलाने के लिए वरिष्ठ नागरिक अपनी भूमिका क्रमानुसार निभा रहे हैं। इस बार समिति सेवा में सहयोग के लिए उनका सम्मान भी करेगी। समिति के पास सहयोगी दान दाताओं की 2020 तक की सूची तैयार है। इसके अतिरिक्त कई लोग आगे की सेवा से जु...
नौधई और गमाखर में नए हाईस्कूल भवन का निर्माण पूरा
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

नौधई और गमाखर में नए हाईस्कूल भवन का निर्माण पूरा

बासौदा| ग्रामनौधई और गमाखर में नए हाईस्कूल भवन का निर्माण पूरा हो गया है। दोनों भवनों में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई शुरु हो गई है। इन भवनों का निर्माण शिक्षा विभाग द्वारा भोपाल विकास प्राधिकरण की देखरेख में कराया गया है। दोनों ग्रामों में हाई स्कूल भवन होने के कारण छात्र- छात्राओं को परेशानी रही थी। नए भवनों को सर्वसुविधायुक्त बनाया गया है। विकासखंड शिक्षाधिकारी गिरीश मिश्रा ने बताया नए भवन के निर्माण से जगह की समस्या सुलझ गई है।...
गंजबासौदा- योग चिकित्सा शिविर का आयोजन
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा- योग चिकित्सा शिविर का आयोजन

गंजबासौदा भारतस्वाभिमान एवं पतंजलि योग पीठ हरिद्वार द्वारा न्यू सिंधी कॉलोनी सत्संग भवन में एक दिवसीय योग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। योग शिक्षक पराग पुरोहित ने भस्त्रिका, कपालभांति, नाडी शोधन, अनुलोम-विलोम, कुंडलिनी ध्यान, नाद योग का प्रशिक्षण दिया। मलेरिया, स्वाइन फ्लू आदि से बचने के लिए नीम, तुलसी, गिलोय, दालचीनी, लोंग का बराबर मात्रा में काढ़ा बनाकर पीने की सलाह दी। साथ ही साधकों को प्रतिदिन ब्रह्ममुहूर्त में गाय के गोबर से बने कंडे पर हवन सामग्री देसी घी से गायत्री मंत्र के साथ आहुतियां देने को कहा। नेत्रपाल सिंह तोमर ने गीता के माध्यम से हरि नाम संकीर्तन की महिमा बताई। ओपी प्रजापति ने औषधीय महत्व वाले पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर हशमत राय, मोहन यादव, रेखा माधवानी, दीपा खटवानी आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।...
गंजबासौदा- महिलाजैन मिलन द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा- महिलाजैन मिलन द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

गंजबासौदा| महिलाजैन मिलन द्वारा रविवार दोपहर बूढ़ापुरा धर्मशाला में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यकम के दौरान महिलाओं ने एक- दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर पुरस्कार वितरण भी किया गया। महिला जैन मिलन अध्यक्ष अनीता जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष होली मिलन समारोह आयोजित किया जाता है। इसमें गुलाल से होली खेली जाकर नागरिकों को संदेश दिया जाता है कि होली गुलाल से खेले। पानी व्यर्थ बहाए त्योहार जमकर मनाए लेकिन पानी अवश्य बचाएं। मिलन समारोह के साथ महिला दिवस होने पर महिलाओं ने एक दूसरे को शुभकमानएं दी साथ ही महिलाओं को मिलने वाले अधिकारों को कार्यक्रम के दौरान बताया गया। कुमुद जैन ,वंदना जैन ,गुणमाला जैन ने बताया कि महिलाए 21वीं सदी में हर क्षेत्र में अपना शत प्रतिशत योगदान दे रही है। बालिकाओं को उच्च शिक्षा देने पर बल दिया गया। इस मौके पर ...
गंजबासौदा-शासकीय स्कूल पण्डापुरा के ताले तोड़े
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा-शासकीय स्कूल पण्डापुरा के ताले तोड़े

गंजबासौदा. शासकीयप्राथमिक विद्यालय पण्डापुरा में शुक्रवार की रात अज्ञात चोर कक्ष का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और अलमारी में रखे दस्तावेज ले गए। विद्यालय की छुट्टी होने के कारण शनिवार सुबह जब शिक्षक पहुंचे तो कक्ष के ताले टूटे हुए थे और दस्तावेज और जरूरी सामान बिखरा पड़ा था। विद्यालय प्राचार्य प्रतिभा शर्मा ने बताया कि चोरों ने रॉड की मदद से ताले को तोड़ा और कक्ष में प्रवेश कर गए। अलमारी में तोडफ़ोड़ कर कीमती सामान तलाशने का प्रयास किया। नगदी और कीमती सामान मिलने पर छात्रों की उपस्थिति रजिस्टर ले गए।...
गंजबासौदा -जल आवर्धन योजना का  साठ प्रतिशत से ज्यादा कार्य पूरा
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

गंजबासौदा -जल आवर्धन योजना का साठ प्रतिशत से ज्यादा कार्य पूरा

गंजबासौदा मेलाग्राउंड कालाबाग स्थित साढ़े बारह लाख लीटर क्षमता वाली नई पेयजल टंकियों का निर्माण पूरा हो गया है। जबकि राजेंद्र नगर में बनाई जा रही टंकी का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। नई जल आवर्धन योजना के तहत चार नई टंकियों का निर्माण कार्य किया जाना था। तीन पानी की टंकियों का निर्माण शुरु हो गया था लेकिन जगह होने के कारण चौथी पानी की टंकी का निर्माण त्योंदा रोड पर शुरु नहीं हो पाया। इस टंकी के लिए एलबीएस कालेज में जगह उपलब्ध कराई गई है। उस पर निर्माण प्रारंभ किया जाना है। नई जल आवर्धन योजना का करीब साठ प्रतिशत से ज्यादा कार्य पूरा हो चुका है। नपाध्यक्ष मधुलिका अग्रवाल ने बताया कार्य तेजी से चल रहा है। नई योजना का लाभ शहर को इस साल मिलना प्रारंभ हो जाए इसका प्रयास किया जा रहा है...
लड़कियों को देखकर बजाता था सीटी, सरेआम बरसी चप्पलें
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

लड़कियों को देखकर बजाता था सीटी, सरेआम बरसी चप्पलें

राह चलती लड़कियों को छेड़ने और उन्हें देखकर सीटी बजाने वाले एक युवक को पकड़कर पीड़िताओं ने ऐसा सबक सिखाया कि उसे जिंदगी भर याद रहेगा   नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के आरोपी विराट धोनी के खिलाफ लड़कियों ने एक महिला पुलिसकर्मी से शिकायत की थी। जिसके बाद आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गयाघटना मध्य प्रदेश के सेंधवा की है। जहां 23 वर्षीय आरोपी को पकड़कर सब-इंस्पेक्टर ने बीच सड़क पर झुकाकर लड़कियों से चप्पलें बरसवाईं।इस मामले में महिला सब-इंस्पेक्टर ने कहा कि उनके पास दो विकल्प थे। पहला- उसे कोर्ट में पेश किया जाए और दूसरा- आरोपी के उसी जगह पर सजा दी जाए। हालांकि बाद में आरोपी ने खुद ही अपने साथ ज्यादती का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।आरोपी ने कहा, "मुझे सरेआम बेइज्जत किया गया है। मैंने किसी पर भी उंगली नहीं उठाई। मैंने अपराध किया है या नहीं, ये तय करना पुलिस का काम नहीं है।"...