गंजबासौदा| महिलाजैन मिलन द्वारा रविवार दोपहर बूढ़ापुरा धर्मशाला में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यकम के दौरान महिलाओं ने एक- दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर पुरस्कार वितरण भी किया गया।
महिला जैन मिलन अध्यक्ष अनीता जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष होली मिलन समारोह आयोजित किया जाता है। इसमें गुलाल से होली खेली जाकर नागरिकों को संदेश दिया जाता है कि होली गुलाल से खेले। पानी व्यर्थ बहाए त्योहार जमकर मनाए लेकिन पानी अवश्य बचाएं। मिलन समारोह के साथ महिला दिवस होने पर महिलाओं ने एक दूसरे को शुभकमानएं दी साथ ही महिलाओं को मिलने वाले अधिकारों को कार्यक्रम के दौरान बताया गया।
कुमुद जैन ,वंदना जैन ,गुणमाला जैन ने बताया कि महिलाए 21वीं सदी में हर क्षेत्र में अपना शत प्रतिशत योगदान दे रही है। बालिकाओं को उच्च शिक्षा देने पर बल दिया गया। इस मौके पर सुनीता, मधु, प्रवीणा, सुरेखा, रंजनी ,संध्या,पदमा, सविता, कल्पना जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।