Tuesday, September 23

विदिशा-फागयात्रा में झूमते हुए निकले लोग

bpl-n2246137-largeविदिशा। हर साल की तरह इस साल भी श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा रविवार को दोपहर फाग यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह फाग यात्रा दोपहर करीब 12 बजे अग्रवाल धर्मशाला माधवगंज से प्रारंभ हुई। इसके बाद नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री खाटू श्याम धाम वैशाली विहार कालोनी तक पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। सभी लोग बैंडबाजों की धुनों पर भजन गाते और नाचते हुए चल रहे थे। एक सुसज्जित रथ पर श्री खाटू वाले श्याम की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। लोग रास्ते में सुगंधित फूलों की वर्षा करते हुए चल रहे थे। वहीं एक दूसरे को गुलाल लगाकर सूखी होली खेलने और पानी बचाने का संदेश भी दिया गया। श्री श्याम मित्र मंडल के घनश्याम बंसल ने बताया कि यह आयोजन हर साल किया जाता है। वैशाली विहार कालोनी सागर रोड पर श्री खाटू वाले श्याम का भव्य मंदिर बनाने की तैयारी चल रही है।