Tuesday, September 23

गंजबासौदा-नागरिक सेवा समिति द्वारा जल सेवा की तैयारियां शुरू

bpl-n2246208-largeगंजबासौदा| रेलवेस्टेशन पर रविवार से पानी के हाथ ठेलों की पुताई- सफाई शुरू हो गई। नागरिक सेवा समिति द्वारा रेलवे स्टेशन पर ग्रीष्मकालीन नि:शुल्क जल सेवा का 30 वां साल हंै। इस कारण इस बार समिति जल सेवा को नए अंदाज में शुरू करने की तैयारी में है। 29 साल पूर्व इस जल सेवा को समाजसेवी और नपाध्यक्ष स्व. बिशनजी भाई ने प्रारंभ किया था। अब इस सेवा से सैकड़ों लोग जुड़ चुके हैं। सुबह सात से रात 8 बजे तक नगर के सेवा निवृत्त्त और वरिष्ठ नागरिक यात्री गाडिय़ों के डिब्बों पर पहुंचकर यात्रियों को जल पिलाते हैं। चार महीने तो यह सेवा बड़े पैमाने पर चलती है लेकिन गर्मी के मौसम के बाद इसे नियमित चलाने के लिए वरिष्ठ नागरिक अपनी भूमिका क्रमानुसार निभा रहे हैं। इस बार समिति सेवा में सहयोग के लिए उनका सम्मान भी करेगी। समिति के पास सहयोगी दान दाताओं की 2020 तक की सूची तैयार है। इसके अतिरिक्त कई लोग आगे की सेवा से जुड़ने के लिए अपना प्रस्ताव दे चुके हैं। समिति अध्यक्ष कांतिभाई शाह ने बताया कि उनका प्रयास है कि सेवा की इस परम्परा को लगातार गति मिले।