Tuesday, September 23

पंखे से लटका मिला स्टार भोजपुरी सिंगर पवन सिंह की पत्नी का शव

pawan-singh_1425877222 pawan-singh_14258076मुंबई. ‘लॉली पॉप लागेलु’ जैसा हिट गीत गाने वाले स्टार भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह की पत्नी नीलम का शव रविवार को संदिग्ध हालत में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने अभी तक पवन सिंह की पत्नी के मौत के कारणों के बारे में अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। पवन सिंह ने पिछले साल दिसंबर महीने में नीलम से शादी की थी।

रविवार को नीलम ने पवन के मुंबई स्थित रेसिडेंस पर सीलिंग फैन से लटककर जान दे दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नीलम की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पवन सिंह साल 1997 से भोजपुरी फिल्मों में गाने गा रहे हैं, जबकि 2007 में फिल्म ‘रंगली चुनरिया तोहरे नाम’ से उन्होंने बतौर एक्टर काम शुरू किया। उन्होंने भोजपुरी की ‘प्यार मोहब्बत जिंदाबाद’, ‘ठोक देब’, ‘योद्धा’, ‘बाज गइल डंका’, ‘बाजीगर’ और ‘जान’ जैसी फिल्मों में अभिनय भी किया है।भोजपुरी स्टार सिंगर-एक्टर पवन सिंह की पत्नी नीलम की मौत के मामले में मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक नीलम सिंह का शव सबसे पहले देखने वाली उसकी बहन (पूनम) ने पुलिस को बताया है कि पवन सिंह काम के सिलसिले में हमेशा व्यस्त रहते थे और उसकी बहन को वक्त नहीं दे पाते थे, जिसके चलते नीलम तनाव में रहती थी। इस बीच मुंबई पुलिस ने पवन सिंह की पत्नी के माता-पिता का बयान लेने की तैयारी कर ली है। दोनों रविवार को ही मुंबई पहुंच चुके हैं।

रविवार को मुंबई के अंबोली स्थित फ्लैट में पवन सिंह की पत्नी का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। सबसे पहले शव को नीलम की बहन ने देखा था और उसने पवन सिंह को सूचना दी थी। बाद में पवन सिंह अपनी पत्नी को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने नीलम को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने पवन सिंह से शुरुआती पूछताछ की है।

तीन महीने पहले हुई थी शादी, छह दिन पहले ही मुंबई आई थी नीलम

मूल रूप से बिहार के आरा के रहने वाले पवन सिंह ने पिछले साल एक दिसंबर 2014 को बड़े धूमधाम से नीलम सिंह के साथ शादी की थी। शादी में भोजपुरी फिल्म जगत की कई हस्तियों के अलावा राजनीतिक जगत के कई महत्वपूर्ण लोग आए थे। नीलम सिंह पवन सिंह के बड़े भाई की साली थी। 21 वर्षीय नीलम बीए पार्ट वन की छात्र थी और छह दिन पहले ही मुंबई गई थी। नीलम उर्फ नीलू सिंह बीए-पार्ट वन की परीक्षा देने के लिए मुंबई से आरा गई थीं। परीक्षा देने के बाद अभी छह दिन पहले 3 मार्च 2015 को पति पवन सिंह के साथ मुंबई गई थीं।

आज नीलम के मां-बाप का बयान दर्ज कर सकती है पुलिस

नीलम की मौत के मामले में उनकी मां कलावती देवी तथा पिता सुनील सिंह का बयान मुंबई पुलिस के लिए काफी अहम होगा। बताया जा रहा कि मुंबई पुलिस ने सोमवार को नीलम के मां-बाप का बयान दर्ज कर सकती है। मुंबई पुलिस कागजी कार्रवाई के बाद मां-बाप को ही शव सौंपेगी। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव निवासी नीलम के माता-पिता घटना की सूचना मिलने के बाद फ्लाइट से मुंबई पहुंच गए थे। साथ में सिने स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी भी बिहार से मुंबई गई हैं