Tuesday, September 23

इतिहास की गाथा

गणेशोत्सव की शुरुआत आज से हो रही है, और देशभर में बप्पा के भक्तों के बीच उल्लास का माहौल है। अलग-अलग स्थानों पर आयोजित हो रहे गणेश महोत्सव में न केवल भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी, बल्कि महिला और बेटी सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।
Culture, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान

गणेशोत्सव की शुरुआत आज से हो रही है, और देशभर में बप्पा के भक्तों के बीच उल्लास का माहौल है। अलग-अलग स्थानों पर आयोजित हो रहे गणेश महोत्सव में न केवल भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी, बल्कि महिला और बेटी सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

मंगलमूर्ति भगवान गणेश का उत्सव आज से धूमधाम के साथ शुरू हो रहा है। पूरे देश में गणेशोत्सव को लेकर भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस बार गणेश महोत्सव के दौरान विभिन्न आयोजन स्थलों पर बेटी और महिला सुरक्षा के संदेश को प्रमुखता दी जाएगी। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी द्वारा आयोजित 19वां श्री गणेश महोत्सव, 7 से 17 सितंबर तक झूलेलाल वाटिका, हनुमान सेतु के पास आयोजित किया जा रहा है। संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि बप्पा के दरबार थीम का मुख्य द्वार एक महलनुमा संरचना के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसकी ऊंचाई 85 फीट होगी। पंडाल 14,000 वर्ग फुट में वातानुकूलित और वाटर प्रूफ बनाया गया है। मूर्ति की स्थापना आज सुबह 9 बजे होगी। महामंत्री सतीश अग्रवाल के अनुसार बप्पा की मूर्ति मुंबई के सिद्धिविनायक की तर्ज पर 5.3 फीट की बनाई गई है, जो दक्षिण भारतीय शिल्प की झलक प्रस्तुत करेगी।...
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना और पुलिस ने मिलकर घुसपैठ विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। J&K के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को 2 अभियानों में 3 घुसपैठियों के मारे जाने की खबर है
Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना और पुलिस ने मिलकर घुसपैठ विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। J&K के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को 2 अभियानों में 3 घुसपैठियों के मारे जाने की खबर है

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा (Kupwara Encounter) में सेना और पुलिस ने मिलकर घुसपैठ विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। जम्मू एवं कश्मीर (J&K) के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को 2 अभियानों में 3 घुसपैठियों (Terrorist Encounter) के मारे जाने की खबर है। बता दें कि 1 आतंकवादी को तंगधार, जबकि अन्य 2 को मच्छल जिले में मारा गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में तीन आतंकवादी के मारे गए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले आतंकी गतिविधियां फिर से बढ़ गई हैं। पाकिस्तानी आतंकियों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC के नजदीक खुशहाल चौकी के पास घुसपैठ करने की कोशिश की है।...
23 अगस्त 2023 को भारत चंद्रयान 3 मिशन के जरिए चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बना और चांद के दक्षिण ध्रुव तक पहुंचने वाला पहला।
इतिहास की गाथा, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार

23 अगस्त 2023 को भारत चंद्रयान 3 मिशन के जरिए चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बना और चांद के दक्षिण ध्रुव तक पहुंचने वाला पहला।

ठीक एक साल पहले देश का दिल जोर-जोर से धड़क रहा था। चंद्रयान 2 की असफलता का ख्याल आ रहा था। वो बातें परेशान कर रही थी, निगाहें अंतरिक्ष में कामयाबी की नई इबारत लिख रहे विक्रम और प्रज्ञान पर थी जिन्हें चंद्रयान 3 मिशन के तहत चांद पर पहुंचाया गया था। 22 अगस्त की शाम से ही अगले दिन का इंतजार था। काउंटडाउन शुरू हुआ और फिर 23 की शाम एक झटके में ही भारत के वैज्ञानिकों ने दुनिया को अपना रुतबा बता दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पहले ‘नेशनल स्पेस डे’ के मौके पर देशवासियों को बधाई दी। ‘विक्रम’ और ‘प्रज्ञान’ ने आज ही के दिन रचा था इतिहास 23 अगस्त 2023 को भारत चंद्रयान 3 मिशन के जरिए चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बना और चांद के दक्षिण ध्रुव तक पहुंचने वाला पहला। पीएम नरेंद्र मोदी ने उसी दिन ऐलान कर दिया कि 23 अगस्त देश के सुनहरे अक्षरों में अंकित हो गया है और अब देश कामया...
सुधा मूर्ति ने एक पोस्ट में रक्षाबंधन के इतिहास को हुमायूं और रानी कर्णावती से जोड़ा, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद हो गया। मूर्ति ने कहा कि रानी कर्णावती ने हुमायूं को राखी भेजकर मदद मांगी थी।
Business, Opinion, Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

सुधा मूर्ति ने एक पोस्ट में रक्षाबंधन के इतिहास को हुमायूं और रानी कर्णावती से जोड़ा, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद हो गया। मूर्ति ने कहा कि रानी कर्णावती ने हुमायूं को राखी भेजकर मदद मांगी थी।

राज्यसभा सांसद और इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। उन्होंने एक पोस्ट में रक्षाबंधन की उत्पत्ति को मुगल बादशाह हुमायूं और रानी कर्णावती से जुड़ी एक कहानी से जोड़ा था। इस पोस्ट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। उन्होंने एक्स (ट्वीटर) पर एक वीडियो संदेश में रक्षाबंधन के इतिहास को शेयर किया। उन्होंने कहा कि त्योहार की परंपरा को 16 वीं शताब्दी में रानी कर्णावती द्वारा हुमायूं को राखी भेजने से जोड़ा जा सकता है। जीवन में भाई-बहन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इसका पुराना इतिहास है, जब रानी कर्णावती खतरे में थीं। उनका राज्य छोटा था। किसी और ने उस पर हमला कर दिया था। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। उन्होंने मुगल बादशाह, राजा हुमायूं को धागे का एक छोटा सा टुकड़ा यह कहते हुए भेजा कि मैं खतरे में हूं। कृपया मुझे अपनी बहन समझें, और कृपया आ...
जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।
Culture, Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। परिसीमन के बाद यहां सात सीट बढ़ने से सीटों की संख्या 90 हो गई है। छह सीट जम्मू तो एक सीट कश्मीर घाटी में बढ़ी है। इस बार भी यहां चुनाव बहुकोणीय होता दिख रहा है। भाजपा, कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख तौर पर मुकाबले में दिखेंगी। हर पार्टी का असर अलग-अलग क्षेत्रों में स्पष्ट तौर पर दिखता है। इनके अलावा कई छोटी-बड़ी पार्टियां चुनावी मैदान में उतर कर समीकरणों को प्रभावित कर सकती हैं। सबसे खास बात यह है कि इस बार किसी भी दल का अब तक किसी से गठबंधन नहीं हुआ है। चारों प्रमुख दल अकेले चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। घाटी में मुफ्ती-अब्दुल्ला परिवार का दबदबा प्रदेश की सत्ता हासिल करने के लिए इन दोनों परिवारों को इस इलाके में बेहतर प्रदर्शन करने के साथ जम्मू की 43 सीटों पर भी सेंधमारी करनी होगी। अभी तक दोनों परिवार अकेले चुनाव ...
देश के पूर्व PM भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज 16 August को उनकी समाधि सदैव अटल (Sadaiv Atal) पर पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

देश के पूर्व PM भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज 16 August को उनकी समाधि सदैव अटल (Sadaiv Atal) पर पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को उनकी समाधि सदैव अटल (Sadaiv Atal) पर पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Om Birla), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने BJP के दिग्गज नेता रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं प्रार्थना सभा में शामिल होकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अटल बिहारी वाजपेयी की दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य और दामाद रंजन भट्टाचार्य ने भी ‘सदैव अटल’ पर पहुंचकर अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा,पीयूष गोयल,...
आकाश मिसाइल का सफल परीक्षण, DRDO ने 34 साल पहले किया था  जानिए भारतीय मिसाइल की 10 विशेषताएं
Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, देश विदेश

आकाश मिसाइल का सफल परीक्षण, DRDO ने 34 साल पहले किया था जानिए भारतीय मिसाइल की 10 विशेषताएं

मार्च में एक सफल परीक्षण के दौरान, चीन और पाकिस्तान में खलबली मच गई। सेना की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया। 15 अगस्त 1990 को देश स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा था। दूसरी तरफ, इसी दिन भारत ने आकाश मिसाइल की सफल लॉन्चिंग कर दुनिया को यह बता दिया था कि आने वाला समय उनका है। भारतीय सेना में शामिल इस मिसाइल आकाश के आने से सेना की ताकत में काफी इजाफा हुआ है। साल दर साल इस मिसाइल को अपग्रेड किया गया, जिसने इसे दुनिया का सबसे ताकतवर मिसाइल बना दिया है। यूं तो आकाश मिसाइल को समय-समय पर अपडेट किया गया, साथ ही उसका परीक्षण भी किया गया। लेकिन, मार्च में हुए एक सफल परीक्षण के दौरान, चीन और पाकिस्तान में खलबली मच गई। सेना की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया। सेना ने इस वीडियो को शेयर कर बताया था कि यह मिसाइल एक बार में चार टारगेट को ध्वस्त कर सकता है। इस मिसाइल की खास बात यह है कि हवा में यह 25 किलोम...
मॉडल पब्लिक स्कूल में मना 78 वा स्वतन्त्रता दिवस
Culture, इतिहास की गाथा, कहानी, फोटो गैलरी, भोपाल संभाग, विदिशा, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

मॉडल पब्लिक स्कूल में मना 78 वा स्वतन्त्रता दिवस

स्थानीय बेलोट रोड स्थित मॉडल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया 78 वा स्वतंत्रता दिवस । सर्वप्रथम स्कूल के प्राचर्ये द्वारा झंडा वंदन किया गया। फिर परेड की सलामी ली गयी। उसके बाद स्कूल के छात्र छात्रों द्वारा देशभक्ति गाने और देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्येक्रम के अंत में सभी बच्चों को लड्डू वितरित किये गए। इस अवसर पर स्कूल प्राचर्ये और स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित था।...
बांग्लादेश जातीय हिंदू मोहजोत (बीजेएचएम) ने अपनी सात सूत्री मांगों की सूची भी सामने रखी है।
Politics, अपराध जगत, आंदोलन, इतिहास की गाथा, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार

बांग्लादेश जातीय हिंदू मोहजोत (बीजेएचएम) ने अपनी सात सूत्री मांगों की सूची भी सामने रखी है।

बांग्लादेश के 23 धार्मिक संगठनों के एक राष्ट्रीय मंच, बांग्लादेश जातीय हिंदू मोहजोत (BJHM) ने मंगलवार को कहा कि 5 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद से देश के 48 जिलों में 278 हिंदू परिवारों को बड़े पैमाने पर हिंसा और बर्बरता का सामना करना पड़ा है। 5 से 12 अगस्त के बीच देश के हिंदू समुदाय के खिलाफ हुई हिंसा की भयावह घटनाओं पर विस्तृत आंकड़ा जारी करते हुए बीजेएचएम नेताओं ने कहा कि कई पीढ़ियों से इस क्षेत्र में रहने के बावजूद वे डर के माहौल में जी रहे हैं। सात सूत्री मांगों की सूची भी सामने रखी बांग्लादेश जातीय हिंदू मोहजोत (बीजेएचएम) ने अपनी सात सूत्री मांगों की सूची भी सामने रखी है, जिसमें बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार से अनिश्चितता के समय में तेजी से कार्य करने का आग्रह किया गया। मंच के प्रवक्ता और कार्यकारी सचिव पलाश क...
देश की आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इसकी शुरुआत 9 अगस्त को हुई थी।
Culture, Life Style, इतिहास की गाथा, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान

देश की आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इसकी शुरुआत 9 अगस्त को हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद देशभर में तिरंगे की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। यह अपील ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत की गई थी, जिसमें पीएम मोदी ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की थी। इसके बाद से ही लोगों में तिरंगा खरीदने और अपने घरों पर फहराने का उत्साह बढ़ गया। देश के विभिन्न हिस्सों में तिरंगे की मांग तेजी से बढ़ी, जिससे बाजार में तिरंगे की बिक्री में अप्रत्याशित वृद्धि हुई। देश की आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान से बढ़ी झंडों की डिमांड इस अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। पिछले साल भी सरकार की ओर से हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया था। कई दशकों से तिरंगा बनाने वाले अब्दुल बालिक ने बताया की हर घर तिरं...