पवन कल्याण के क्षेत्र में मछुआरों की कमाई पर आई आफत, पूरा मामला जानकर डिप्टी CM बोले- राजनीति छोड़ दूंगा, यदि…
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा कि अगर वे पीठापुरम में मछुआरों को न्याय नहीं दिला पाए, तो वे राजनीति छोड़ देंगे। काकीनाडा कलेक्ट्रेट में मछुआरों से मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और पीठापुरम के विधायक पवन कल्याण ने खुले मंच से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए राजनीति छोड़ने तक की बात कह दी है।
पवन कल्याण ने कहा कि अगर वे पीठापुरम में उनका समर्थन करने वाले मछुआरों को न्याय नहीं दिला पाए तो वे राजनीति छोड़ देंगे। गुरुवार को काकीनाडा कलेक्ट्रेट में मछुआरों से मिलने के बाद उप्पदा में डिप्टी सीएम ने एक जनसभा को संबोधित किया।
समुद्र में फैल रही गंदगी से मछुआरे परेशान
इस दौरान, पवन ने कहा कि मेरा पद महत्वपूर्ण नहीं है, आपका स...