सोने में फिर आई बड़ी गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए क्या रह गए हैं भाव
घरेलू हाजिर बाजार में आज गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। वहीं, चांदी भी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है।
सोने की कीमत में आज गुरुवार को बड़ी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 1.25 फीसदी या 1506 रुपये की गिरावट के साथ 1,19,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। उधर चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार सुबह चांदी का घरेलू वायदा भाव 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 1,45,498 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला।
अमेरिका में घटी ब्याज दर
बता दें कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती की है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने प्रमुख ब्याज दर को 0.25 फीसदी घटाकर 3.75 से 4 फीसदी के दायरे में रखा है। ...










