Saturday, October 18

Life Style

करवा चौथ पर महिलाओं ने लगवाई महंदी, देखें तस्वीरें
Culture, Life Style, फोटो गैलरी, भोपाल संभाग, लाइफ स्टाइल, विविध

करवा चौथ पर महिलाओं ने लगवाई महंदी, देखें तस्वीरें

करवा चौथ पर महिलाएं जयपुर के लिंक रोड पर मेंहदी लगवाने पहुंची। लिंक रोड पर काफी महिलाओं की भीड़ देखी गई। ऐसे मेंहदी लगाने वाले के भी भाव बढ़ गए। एक के बाद एक महिलाओं के आने से लिंक रोड पर जाम की स्थिति बन गई। देखें तस्वीरें। सभी फोटोज अनुग्रह सोलोमन।          
जानिये कैसे रख सकते हैं अपनी इम्यूनिटी को ‘सुपरचार्ज’
Life Style, भोपाल संभाग, लाइफ स्टाइल, विविध, हैल्थ

जानिये कैसे रख सकते हैं अपनी इम्यूनिटी को ‘सुपरचार्ज’

जानें कैसे रखें अपनी इम्यूनिटी सुपरचार्ज। हेल्दी डाइट, योग, नींद, विटामिन्स और आयुर्वेदिक नुस्खों से बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता। आजकल की भाग-दौड़ भरी लाइफ स्टाइल , पॉल्यूश , बैड ईटिंग हैबिट्स, नींद की कमी और मेंटल स्ट्रेस। इन सबने मिलकर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को कमजोर कर दिया है। यह हमारी हेल्थ के लिए खतरे की घंटी है। लेकिन घबराइए नहीं आपका शरीर एक ऐसा मजबूत किला है, जिसे सही देखरेख से कोई भी बीमारी भेद नहीं सकती। इम्यूनिटी हमारे शरीर का वह प्राकृतिक कवच है जो हमें वायरस, बैक्टीरिया और खतरनाक रोगाणुओं से बचाता है। जब यह कवच कमजोर होता है, तो सर्दी, बुखार, एलर्जी से लेकर गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। अच्छी खबर यह है कि दवाओं के बिना, केवल लाइफ स्टाइल और डाइट में छोटे-छोटे बदलाव करके हम अपनी ताकत को कई गुना बढ़ा सकते हैं। इम्...
Heart Failure का खतरा किन लोगों में ज्यादा है? जानिए क्या डेली लाइफस्टाइल बन रही है इसकी बड़ी वजह
Life Style, भोपाल संभाग, लाइफ स्टाइल, विविध, हैल्थ

Heart Failure का खतरा किन लोगों में ज्यादा है? जानिए क्या डेली लाइफस्टाइल बन रही है इसकी बड़ी वजह

Heart Failure:-  हार्ट फेल्योर अधिकतर बुज़ुर्गों में देखी जाती थी, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसका एक बड़ा कारण आज की अनियमित दिनचर्या और गलत लाइफस्टाइल हो सकती है। आइए जुड़ते हैं हार्ट फेल्योर से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियों के साथ ताकि आप रहें सतर्क और स्वस्थ। आज की मॉडर्न कल्चर और बदलती लाइफस्टाइल लोगों को कई नई बीमारियां और तनाव दे रही हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक है जो अब एक गंभीर स्थिति बन चुकी है। पहले यह बीमारी अधिकतर बुज़ुर्गों में देखी जाती थी, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसका एक बड़ा कारण आज की अनियमित दिनचर्या और गलत लाइफस्टाइल हो सकती है। आइए जुड़ते हैं हार्ट फेल्योर से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियों के साथ ताकि आप रहें सतर्क और स्वस्थ।   हार्ट फेल्योर होता क्या है? जब दिल की मांसपेशियां कमजोर या सख्त हो ज...
सोने में आज भी भारी तेजी, चांदी में जबरदस्त उछाल, जानिए कितना महंगा हुआ जेवर बनवाना
Business, Life Style, Reviews, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

सोने में आज भी भारी तेजी, चांदी में जबरदस्त उछाल, जानिए कितना महंगा हुआ जेवर बनवाना

सोने की कीमतों में पिछले 2 दिन से भारी तेजी देखी जा रही है। यूएस फेड के ब्याज दरें घटाने का असर सोने की कीमतों पर दिख रहा है। साथ ही फेस्टिव सीजन में घरेलू डिमांड भी बढ़ रही है। Gold & Silver Price Today :- सोने-चांदी की कीमतों में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दोनों ही कीमती धातुएं ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रही हैं। सोमवार को सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। आज मंगलवार को भी सोने-चांदी में तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोना 0.37 फीसदी या 420 रुपये की बढ़त के साथ 1,12,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा है। यह सोने का रिकॉर्ड हाई लेवल है। फेस्टिव सीजन में डिमांड बढ़ने से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। चांदी में भी भारी तेजी सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज भारी तेजी देखने को मिल रही है...
नवरात्रि व्रत में ट्रेंड कर रही हैं फ्यूजन डिशेज, जानें क्या है सबसे पॉपुलर
Life Style, कहानी, कुरवाई, गंजबासौदा, फोटो गैलरी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

नवरात्रि व्रत में ट्रेंड कर रही हैं फ्यूजन डिशेज, जानें क्या है सबसे पॉपुलर

नवरात्रि 2025 में व्रत फूड का मजा लें नए अंदाज में। जानें कैसे मिलेनियल्स और जेन-जी ने साबूदाना, मखाना और सिंघाड़े से बनी फ्यूजन डिशेज को हेल्दी और टेस्टी बनाया। पढ़ें ट्रेंड्स, हेल्थ बेनिफिट्स और इंस्टाग्राम हिट रेसिपीज।   Navratri Recipes :- मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि का 9 दिवसीय फेस्टिवल शुरू हो चूका है। मतलब नौ दिनों का उपवास और पूजा-पाठ का माहौल। पहले व्रत का खाना मतलब सिर्फ साबूदाना खिचड़ी या आलू की सब्जी होती थी, लेकिन अब समय बदल गया है। आज की युवा पीढ़ी, जिन्हें हम मिलेनियल्स और 'जेन-जी' कहते हैं, उन्होंने व्रत के खाने को भी मॉर्डन और मजेदार बना दिया है।   पहले जहां व्रत का खाना सिर्फ एक धार्मिक क्रिया थी, वहीं अब यह स्वास्थ्य और स्वाद का एक मजेदार संगम बन चुका है। इंडिया की 'हेल्थ एंड न्यूट्रिशन काउंसिल' की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर व्रत में संतुल...
राखियों में दिखा गांव का रंग! बालोद में धान और बांस से बनी राखी, अब तक 7 हजार बिक चुकी…
Culture, Life Style, विविध

राखियों में दिखा गांव का रंग! बालोद में धान और बांस से बनी राखी, अब तक 7 हजार बिक चुकी…

बालोद जिले में जिला में बिहान महिला स्वसहायता समूह ने निरंतर विभिन्न गतिविधियों के बीच रक्षाबंधन पर फैंसी राखियों के साथ धान, सब्जी, बीज एव बांस आदि सामग्रियों से राखी तैयार की जा रही है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में जिला में बिहान महिला स्वसहायता समूह ने निरंतर विभिन्न गतिविधियों के बीच रक्षाबंधन पर फैंसी राखियों के साथ धान, सब्जी, बीज एव बांस आदि सामग्रियों से राखी तैयार की जा रही है। महिला स्वसहायता समूहों की राखियों की बिक्री स्थानीय हाट बाजार एवं शासकीय कार्यालय में सस्ते दामों में की जा रही है। जिले के 5 स्वसहायता समूह राखी बना रहे हैं। जिले के बाहर से भी आई मांग जिले के बाहर से भी धान, सब्जी, बीज, बांस आदि से बनी इन आकर्षक राखियों की मांग आई है। जिलेवासी इसे बेहद पंसद कर रहे हैं। जय मां पहाड़ी स्वसहायता समूह की कुसुम सिन्हा बताती है कि बिहान से प्रशिक्षण प्राप्त हुआ है। इसके बाद यह...
Life Style, Travel

अब जनरल डिब्बों में भी आसानी से मिलेगी सीट, यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला

भारत। यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, अब जनरल डिब्बों में भी आसानी से सीट मिल जाएगी। रेलवे विभाग ने इस संबंध में बड़ा अपडेट दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संसद को बताया कि भारतीय रेलवे ने बड़े पैमाने पर ट्रेनों में नॉन-एसी कोचों की संख्या बढ़ाई है। ट्रेनों में नॉन एसी डिब्बों की संख्या बढ़कर लगभग 70 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा, अगले 5 सालों में अतिरिक्त 17,000 नॉन-एसी जनरल और स्लीपर कोच बनाने के लिए एक स्पेशल विनिर्माण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। 54 लाख नॉन एसी सीटों की संख्या रेल मंत्री ने बताया कि नॉन एसी डिब्बों में यात्रियों के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या अब 54 लाख हो गई है। जो कुल संख्या का 78 प्रतिशत है। वहीं, एसी सीटों की संख्या 22 प्रतिशत है। मंत्री ने आगे बताया कि जनरल और नॉन-एसी स्लीपर कोच का उपयोग करने वाले यात्रियों के लिए रेल...
Life Style, इतिहास की गाथा

10 मिनट की जुदाई में निकले प्राण, पति के सदमे में पत्नी ने भी तोड़ा दम

मध्यप्रदेश।साथ जीने और मरने की कसमें खाने का चलन आम तौर पर फिल्मों में देखा जाता है। लेकिन मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के शामगढ़ के मेलखेड़ा गांव में एक दपंती की एक साथ मौत हुई तो उनके जीवन से यही साबित हुआ। पति की 10 मिनट भी जुदाई पत्नी सहन नहीं कर पाई और पति की मौत के बाद उसने भी प्राण त्याग दिए। एक साथ दोनों की अर्थी निकली तो हर आंख नम हो गई। मुक्तिधाम पर दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। ग्राम पंचायत मेलखेड़ा में वार्ड नंबर 10 के पंच दयाल मेघवाल (68) व उनकी पत्नी कंचन बाई (65) दोनों की एक साथ घर से अर्थी उठी। इससे पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। परिजनों ने बताया कि दयाल मेघवाल लंबे समय से सांस की बीमारी से पीड़ित थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत बुधवार शाम को हो गई। पति की मौत की खबर जब उनकी पत्नी कंचनबाई को मिली ...
Life Style, Uncategorized

जान जोखिम में डाल गर्भवती महिला को बैलगाड़ी से कराई नदी पार

बैतूल। गत दिनों रैयत गांव की नदी में बाढ़ आ जाने के कारण पानी दूर दूर तक दिखाई दे रहा था, लेकिन ग्रामीणों की मजदूरी थी कि उन्हें गांव की गर्भवती महिला को प्रसव कराने के लिये अस्पताल ले जाना भी जरूरी था। जिसके चलते ग्रामीणों ने मजबूरीवश अपनी जान जोखिम में डाल गर्भवती महिला को बैलगाड़ी से नदी पार करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि, यहां लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा प्रशासन से पुल बनाने की मांग की जा रही है। लेकिन प्रशासन की उदासीनता का खामियाजा हर बार ग्रामीणों को ही भुगतना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में नदी पार करने के लिए ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदीं पार करनी पड़ती है। जयस संगठन के कार्यकर्ता सुनील करोचे ने बताया कि बोढ रैयत ग्राम पंचायत के अंतर्गत पटेल ढाना और गौली ढाना आता है। दोनों के बीच में भाजी नदी पड़ती है। गौली ढाना के लोगों को पटेल ढाना आने के लिए नदी पार करनी पड़ती है। यहां नदी...
शेफाली जरीवाला की मौत में नया ट्विस्ट! Low BP होना बताया जा रहा मौत का कारण
Life Style, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा, हैल्थ

शेफाली जरीवाला की मौत में नया ट्विस्ट! Low BP होना बताया जा रहा मौत का कारण

एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला ने महज 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। पहले कहा जा रहा था कि शुक्रवार की रात शेफाली को हार्ट अटैक आया था और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई, अब शेफाली की मौत के लगभग 72 घंटे बाद पुलिस ने प्रारंभिक परीक्षण रिपोर्ट में नया खुलासा किया है। रविवार को पुलिस ने बताया है कि बीवी में गिरावट के कारण उन्हें घर पर बेहोशी छाई और अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। क्या बीपी लो किसी की जान ले सकता है? दरअसल, रविवार को अंबोली पुलिस द्वारा प्राप्त प्रारंभिक परीक्षण रिपोर्ट खुलासा हुआ है। दरअसल, भारतीय न्याय संहिता के अनुसार एक फोरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई थी, जो मौत के कारण का पता लगाने के लिए सक्षम होती है। ऐसे में अंबोली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, “डॉक्टरों को शक है कि मौत का कारण शेफाली जरीवाला का बीपी कम होना है।” एक...