Sunday, October 19

आर्थिक जगत

प्रयागराज में आने वाले दिनों में भी भक्तों का सैलाब उमड़ेगा।
Culture, Politics, आर्थिक जगत, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

प्रयागराज में आने वाले दिनों में भी भक्तों का सैलाब उमड़ेगा।

29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर 8-10 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम स्नान की संभावना है। इसको देखते हुए सीएम योगी ने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी बुधवार को शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महाकुंभ के बीते 3 दिनों की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। सीएम योगी ने कहा कि पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति के दो प्रमुख स्नान पर्व पर 6 करोड़ से अधिक लोगों ने त्रिवेणी स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया है। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर 8-10 करोड़ लोगों के आगमन की संभावना है। ऐसे में व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि रेलवे के साथ संवाद बनाकर महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का समयबद्ध आवागमन सुनिश्चित कराया जाए। नियमित और विशेष ट्रेनों का संचालन लगातार किया जाए। ये ड्रोन जमीन से 120 मीटर ऊंचाई पर उड़ान भरते हैं। तीन किलोमीटर क्षेत्र को कवर...
रोहित शर्मा के लिए चैंपियंस ट्रॉफी बेहद महत्वपूर्ण है। इस टूर्नामेंट में किया गया उनका प्रदर्शन बल्लेबाजी और कप्तानी में उनका भविष्य तय करेगा। ऐसे में रोहित इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कोई कोर-कसर नहीं छोडऩा चाहते।
Culture, Opinion, Politics, आर्थिक जगत, कहानी

रोहित शर्मा के लिए चैंपियंस ट्रॉफी बेहद महत्वपूर्ण है। इस टूर्नामेंट में किया गया उनका प्रदर्शन बल्लेबाजी और कप्तानी में उनका भविष्य तय करेगा। ऐसे में रोहित इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कोई कोर-कसर नहीं छोडऩा चाहते।

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 6 फरवरी से वनडे सीरीज खेलेगी। चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 से पहले टीम मैनेजमेंट के पास खिलाड़ियों को आजमाने का यह एक अच्छा मौका है। टेस्ट क्रिकेट में खराब दौर से गुजरने वाले कप्तान रोहित शर्मा इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के निराशाजनक दौरे के बाद रोहित चाहते हैं कि वह 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लय हासिल कर लें। इसके अलावा विराट कोहली के लिए भी ऑस्ट्रेलिया दौरा एक बुरे सपने जैसा था। ऐसे में उनके पास भी चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले लय हासिल करने का मौका होगा। इस सीरीज में विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल को आराम दिया जा सकता है। ऐसे में चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले ऋषभ पंत और संजू सैमसन को भी मौके मिलते दिख रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा आज हो सकती है।चैंपियंस ट्रॉफी तय करेगा भविष्य रोहित शर्म...
चंद्रबाबू नायडू के पास 931 करोड़ की संपत्ति, इस सीएम पर 180 करोड़ का कर्ज
आर्थिक जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

चंद्रबाबू नायडू के पास 931 करोड़ की संपत्ति, इस सीएम पर 180 करोड़ का कर्ज

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (एडीआर) की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं, जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (15 लाख रुपए) के पास सबसे कम संपत्ति है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई (59 वर्ष) तीन करोड़ की संपत्ति के साथ अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में 21वें नंबर पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1630 करोड़ रुपए है। 2023-24 में भारत की प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय लगभग , 85, 854 थी, जबकि एक मुख्यमंत्री की औसत आमदनी 13, 64, 310 रुपए है, जो औसत प्रति व्यक्ति आय का लगभग 7.3 गुना है। खांडू पर सबसे ज्यादा कर्ज अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू पर सबसे ज्यादा 180 करोड़ रुपए की देनदारी है। कर्नाटक के सीएम ...
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि वह आज यानी 18 दिसंबर को दोपहर 1 बजे वरिष्ठ नागरिकों के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणा करने वाले है।
Politics, आर्थिक जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि वह आज यानी 18 दिसंबर को दोपहर 1 बजे वरिष्ठ नागरिकों के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणा करने वाले है।

आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले, आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि वह बुधवार को वरिष्ठ नागरिकों के संबंध में एक महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे जो दिल्ली मॉडल में मील का पत्थर साबित होगी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “मैं आज दोपहर 1 बजे एक बहुत ही महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रहा हूं। इस बीच, आप संयोजक ने डॉ अंबेडकर के बारे में संसद में की गई टिप्पणी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि शाह बाबासाहेब अंबेडकर का “मजाक उड़ा रहे हैं”, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर “अहंकारी” होने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, “देखिए अमित शाह जी संसद में बाबा साहब अंबेडकर का किस तरह मजाक उड़ा रहे हैं। ये भाजपा वाले इतने अहंकारी हो गए हैं कि ये किसी को कुछ नहीं समझते। हां, अमित शाह जी।...
दिवाली 2024 को धनु राशि वालों पर लक्ष्मी जी मेहरबान हैं। दैनिक राशिफल का संकेत है कि गुरुवार 31 अक्टूबर को धनु राशि वालों को धन लाभ होगा।
Culture, Politics, आर्थिक जगत, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान

दिवाली 2024 को धनु राशि वालों पर लक्ष्मी जी मेहरबान हैं। दैनिक राशिफल का संकेत है कि गुरुवार 31 अक्टूबर को धनु राशि वालों को धन लाभ होगा।

आज का राशिफल मेष राशि 31 अक्तूबर के अनुसार गुरुवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करना पड़ेगी। परिजनों से सहयोग मिलने के कारण कार्य पूरे होंगे। संतान के व्यवहार से नाखुश रहेंगे, यात्रा होगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। आज का राशिफल वृषभ राशि गुरुवार के अनुसार परिजनों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे। आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)  आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार 31 अक्टूबर को प्रेम प्रसंग के चलते पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है। मित्रों की सहायता से रूके कार्य पूरे होंगे, कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। न्याय पक्ष मजबूत होगा। आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi) आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार 31 अक्तूबर को पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। मेहमानों का आगमन संभव है, रूचिकर भोजन की प्राप्ति होग...
अब सैलरी से नहीं कटेगा TDS
Business, Politics, आर्थिक जगत, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

अब सैलरी से नहीं कटेगा TDS

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के आम बजट में सैलरी से होने वाली टैक्स डिकक्टेड एट सोर्स (TDS) कटौती के खिलाफ अन्य सोर्स से टीडीएस और टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (TCS) को एडजस्ट करने की घोषणा की थी। अब इसे लेकर सेंट्रल डायरेक्ट टैक्स बोर्ड (CBDT) ने एक नया फॉर्म जारी किया है। इसे फॉर्म 12बीएए (12 BAA Form) कहा जाता है। इस फॉर्म का इस्तेमाल कर्मचारियों की ओर से अपने फर्म को अपनी सैलरी के अलावा अन्य सोर्स से किए गए टैक्स कटौतियों की सूचना देने के लिए किया जाएगा। इसमें फिक्स्ड डिपॉजिट से आय, इंश्योरेंस कमीशन, इक्विटी शेयरों से मिलने वाला डिविडेंड या कार या विदेशी मुद्रा खरीदने में कटे टैक्स की जानकारी आदि शामिल है। कंपनियां आमतौर पर कर्मचारियों के डिक्लेरेशन के मुताबिक सैलरी से टीडीएस (TDS) काटते हैं, जिसमें टैक्स कटौती के लिए निवेश और खर्च को ध्यान में रखा जाता है। हालांकि,...
Culture, आर्थिक जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान

सोना ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर

सोने की कीमतें रिटेल मार्केट में नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई हैं। इसके पीछे मुख्य कारण अमेरिका में ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदें और मध्य-पूर्व में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव हैं। ये दोनों कारक निवेशकों को सोने की ओर आकर्षित कर रहे हैं, जिससे इसकी मांग और कीमतों में इजाफा हो रहा है। सोने की कीमतों में तेजी से उछाल देखने को मिला है, जहां 24 कैरेट सोना ₹79,200 प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। यह सोने की कीमतों का नया शिखर है, और इसकी मुख्य वजहें अमेरिका में ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदें और मध्य-पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव हैं। इस उछाल के बावजूद विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि फिलहाल सोने में निवेश से बचना उचित रहेगा, क्योंकि कीमतों में निकट भविष्य में गिरावट का अनुमान है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और मध्य-पूर्व में बढ़ते त...
मौजूदा रफ्तार के साथ दुनिया में घनघोर गरीबी मिटाने में कई दशक और लग जाएंगे और रोजाना 6.85 डॉलर से ऊपर लोगों को ले जाने में एक शताब्दी से भी अधिक समय लग जाएगा।
Uncategorized, आंदोलन, आर्थिक जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

मौजूदा रफ्तार के साथ दुनिया में घनघोर गरीबी मिटाने में कई दशक और लग जाएंगे और रोजाना 6.85 डॉलर से ऊपर लोगों को ले जाने में एक शताब्दी से भी अधिक समय लग जाएगा।

भारत में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, यह 1990 के 43.1 करोड़ से कम होकर 2024 में 12.9 करोड़ (लगभग 13 करोड़) रह गई है। हालांकि, यह आंकड़ा 2.15 डॉलर प्रतिदिन के मानक पर आधारित है। मध्यम-आय वाले देशों के लिए निर्धारित 6.85 डॉलर प्रतिदिन की मानक सीमा के अनुसार, 1990 की तुलना में 2024 में ज्यादा लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजर-बसर कर रहे हैं। रिपोर्ट में इसका बड़ा कारण देश में तेजी से बढ़ रही आबादी को बताया है। इससे पहले विश्व बैंक ने कहा था कि भारत में अत्यंत गरीब लोगों की संख्या 2021 में 3.8 करोड़ कम होकर 16.74 करोड़ रह गई थी। इससे पूर्व दो वर्ष के दौरान इसमें इजाफा देखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, अफ्रीका के सहारा क्षेत्र और अन्य पिछड़े देशों में अत्यंत गरीबी विकराल हुई है।...
मध्य प्रदेश – में एक और एयरपोर्ट जल्द ही चालू हो जाएगा
Business, Politics, आर्थिक जगत, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा-ज्ञान

मध्य प्रदेश – में एक और एयरपोर्ट जल्द ही चालू हो जाएगा

मध्यप्रदेश का एक और एयरपोर्ट जल्द ही चालू हो जाएगा। एयरपोर्ट के विस्तार और फ्लाइट के संबंध में सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने एमपी में एयर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर चर्चा की। सीएम मोहन यादव ने खासतौर पर रीवा एयरपोर्ट की कार्ययोजना के संबंध में बातचीत की। रीवा एयरपोर्ट को हाल ही में डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन DGCA की मंजूरी मिली है लेकिन अभी यहां से कमर्शियल उड़ाने शुरु नहीं हो सकी हैं। रीवा प्रदेश का ऐसा 6वां एयरपोर्ट है, जिसे DGCA की मंजूरी मिली है। इसके साथ ही अब यहां यात्री उड़ानों के साथ मालवाहक विमान भी उड़ान भर सकेंगे। प्रदेश के भोपाल, इंदौर, खजुराहो, ग्वालियर और जबलपुर एयरपोर्ट पर ये सुविधाएं अभी उपलब्ध हैं। रीवा एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों की खासी मांग है। इससे क्षेत्र में ट्रांसपोर्टेशन को गति मिलेगी। एयर...
अभिकरण द्वारा 2007-08 में 27 लाख 89 हजार 716 रुपए एसबीआई में जमा कराया गया था। लेकिन, बैंक प्रबंधन की लापरवाही के चलते दूसरे खाते में चला गया
Politics, आर्थिक जगत, राजधानी समाचार, राज्य समाचार

अभिकरण द्वारा 2007-08 में 27 लाख 89 हजार 716 रुपए एसबीआई में जमा कराया गया था। लेकिन, बैंक प्रबंधन की लापरवाही के चलते दूसरे खाते में चला गया

छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों का टीडीएस भारतीय स्टेट बैंक ने आयकर विभाग में जमा नहीं कराया। उनकी लापरवाही के चलते कर्मचारियों को नोटिस जारी हो गया। जबकि, अभिकरण द्वारा 2007-08 में 27 लाख 89 हजार 716 रुपए एसबीआई में जमा कराया गया था। लेकिन, बैंक प्रबंधन की लापरवाही के चलते दूसरे खाते में चला गया। अभिकरण की अपील पर राज्य आयोग के न्यायमूर्ति एवं अध्यक्ष गौतम चौरड़िया एवं सदस्य प्रमोद कुमार वर्मा ने प्रकरण की सुनवाई की। साथ ही एसबीआई को पेनाल्टी और ब्याज सहित करीब 1.50 करोड़ रुपए का टीडीएस आयकर विभाग में जमा कराने कहा है। वहीं, वाद व्यय का 15000 रुपए अभिकरण को अदा करने का आदेश दिया है। अभिकरण ने दस्तावेजी साक्ष्य सहित जिला फोरम में परिवाद लगाया। इसके खारिज होने पर राज्य आयोग में अपील की। जहां आयोग के न्यायमूर्ति एवं अध्यक्ष ने माना कि एसबीआई द्वार...