Culture, Life Style, इतिहास की गाथा, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान
देश की आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इसकी शुरुआत 9 अगस्त को हुई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद देशभर में तिरंगे की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। यह अपील ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत की गई थी, जिसमें पीएम मोदी ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की थी। इसके बाद से ही लोगों में तिरंगा खरीदने और अपने घरों पर फहराने का उत्साह बढ़ गया। देश के विभिन्न हिस्सों में तिरंगे की मांग तेजी से बढ़ी, जिससे बाजार में तिरंगे की बिक्री में अप्रत्याशित वृद्धि हुई। देश की आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।
हर घर तिरंगा अभियान से बढ़ी झंडों की डिमांड
इस अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। पिछले साल भी सरकार की ओर से हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया था। कई दशकों से तिरंगा बनाने वाले अब्दुल बालिक ने बताया की हर घर तिरं...