Tuesday, October 21

राजधानी समाचार

कांग्रेस समेत विपक्ष संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह का बयान, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयानों पर बीजेपी को घेर सकता है।
Opinion, Politics, आंदोलन, आर्थिक जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

कांग्रेस समेत विपक्ष संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह का बयान, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयानों पर बीजेपी को घेर सकता है।

संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष ने सत्र की ‘पटकथा’ लिख दी है। संसद के शीतकालीन सत्र में हुए हंगामे की चर्चा अब तक हो रही है। इसके चलते सरकार बजट सत्र को लेकर आशंकित है। यही वजह है कि सत्ता पक्ष एनडीए इस बार आक्रमक रणनीति बनाता दिख रहा है। वक्फ संशोधन एक्ट पर सरकार झुकने को तैयार नहीं है। बता दें कि कांग्रेस समेत विपक्ष संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह का बयान, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयानों पर बीजेपी को घेर सकता है। दोनों ही पक्षों ने अपने तेवर दिखाकर संकेत दे दिए हैं कि कोई किसी से कम नहीं रहने वाला है, ऐसे में बजट सत्र हंगामेदार हो सकता है। संसद को सुचारू चलाने के लिए सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बजट सत्र 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण से शुरू होगा।  वित्...
महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या स्नान के दिन बड़ा हादसा हो गया। संगम नोज पर लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके चलते भगदड़ मच गई।
Opinion, Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या स्नान के दिन बड़ा हादसा हो गया। संगम नोज पर लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके चलते भगदड़ मच गई।

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या स्नान के दिन बड़ा हादसा हो गया। संगम नोज पर लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके चलते भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक घटना में 17 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत हो गई, हालांकि मेला प्रशासन ने अभी तक 17 लोगों की मौत की पुष्टि की है। हादसे के तुरंत बाद दर्जनों एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को मेला परिसर में बने केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश है। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश है। अखाड़ा परिषद के महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद गिरी ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी VIP श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे, जिससे आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता हुआ। उन्होंने मेला क्षेत्र की सुरक्षा सेना को सौंपने की मांग की है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतकों ...
दिल्ली विधानसभा चुनाव में दागी और करोड़पति उम्मीदवारों की भरमार है।
Opinion, Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

दिल्ली विधानसभा चुनाव में दागी और करोड़पति उम्मीदवारों की भरमार है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में दागी और करोड़पति उम्मीदवारों की भरमार है। तीनों ही प्रमुख दल, आम आदमी पार्टी (आप), भाजपा और कांग्रेस, दागियों को टिकट देने में पीछे नहीं हैं। आप ने कुल 70 में से सबसे ज्यादा 44 (62.85%) दागी नेताओं को टिकट दिया है जिनमें से 29 पर गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। कांग्रेस के 29 (41.42%) दागी उम्मीदवारों में 13 और भाजपा के 20 (28%) दागी प्रत्याशियों में से 9 पर गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। चुनाव नामांकन के साथ दाखिल हलफनामों का विश्लेषण के आधार पर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स (एडीआर) ने रिपोर्ट जारी कर यह जानकारी दी है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और दिल्ली इलेक्शन वॉच ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाग लेने वाले सभी 699 उम्मीदवारों के सेल्फ एफिडेविट का विश्लेषण किया है। यह आंकड़े उम्मीदवारों द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्रों पर आधारित ह...
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अपना आठवां बजट पेश करेंगी, लेकिन क्या आप जनते हैं कि देश का बजट कौन बना रहा है, पेश है एक रिपोर्ट
Opinion, Politics, आर्थिक जगत, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अपना आठवां बजट पेश करेंगी, लेकिन क्या आप जनते हैं कि देश का बजट कौन बना रहा है, पेश है एक रिपोर्ट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अपना आठवां बजट पेश करने जा रही हैं, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इस बजट में उनका मुख्य उद्देश्य देश की धीमी पड़ती विकास दर को फिर से गति देना और विभिन्न क्षेत्रों से आ रही मांगों को संतुलित करते हुए आर्थिक सुधार की दिशा में कदम उठाना होगा। वित्त मंत्री ने बजट की तैयारियों के अंतिम चरण को चिह्नित करने के लिए शुक्रवार को पारंपरिक ‘हलवा समारोह’ आयोजित किया, जो बजट प्रक्रिया के समापन का प्रतीक माना जाता है। इस बार का बजट भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए बहुत अहम होगा, और इस बजट को आकार देने वाली टीम में कई प्रमुख अधिकारी शामिल हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता का योगदान दे रहे हैं। तुहिन कांता पांडे, जो 1987 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं, इस बार के बजट में वित्त और राजस्व सचिव के रूप में महत्वपूर्...
यूपी का मौसम 28 जनवरी से एक बार फिर से बदल सकता है। प्रदेश के 22 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
Opinion, Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

यूपी का मौसम 28 जनवरी से एक बार फिर से बदल सकता है। प्रदेश के 22 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी के पश्चिमी हिस्से में मंगलवार से फिर से मौसम में बदलाव की आहट है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी से पश्चिमी यूपी में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से पश्चिम के कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के 22 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 जनवरी से एक नया विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके दो दिन बाद फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सकिय होगा। इसकी वजह से तापमान में थोड़ी कमी आने के आसार हैं। साथ ही बड़ा बदलाव होने के आसार हैं। मुरादाबाद सहित 22 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।...
Maulana Kausar Hayat Khan On UCC Code Implantation: उत्तराखंड में यूसीसी (Uniform Civil Code) लागू हो गया है।
Opinion, Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

Maulana Kausar Hayat Khan On UCC Code Implantation: उत्तराखंड में यूसीसी (Uniform Civil Code) लागू हो गया है।

इसके जरिए मुसलमानों पर हिंदू लॉ थोपने की तैयारी चल रही है। यह इस्लाम के खिलाफ है। यूसीसी देश के लिए अच्छा नहीं है। मुस्लिम लीग शुरू से ही इसका विरोध करता आ रहा है। मीडिया से बातचीत में मुस्लिम लीग के संयुक्त सचिव मौलाना कौसर हयात खान ने कहा कि यूसीसी के जरिए मुसलमानों के मामलों में दखल देकर हिन्दू लॉ थोपने चाहते हैं। जबरदस्ती का यह तरीका हम कतई पसंद नहीं करते हैं। भारत के 30-35 करोड़ मुसलमान इसके खिलाफ हैं। सरकार कानून बना रही है लेकिन मुस्लिम समाज से बात तक नहीं कर रही है। यूसीसी का विरोध पहले से ही किया जाता रहा है। अगर सरकार जबरदस्ती करेगी तो फिर इसके खिलाफ आंदोलन होगा। महाकुंभ की धर्म संसद पर कहा कि वो महाकुंभ में धर्म संसद कर रहे हैं, किसी मुसलमान ने इसका विरोध नहीं किया। वो मंदिरों में पूजा करते हैं, कोई विरोध नहीं करता है। सनातन बोर्ड भी बनाए किसी मुसलमान को कोई आपत्ति नहीं है।...
आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा को कप्तानी पद से हटा दिया गया है।
Opinion, Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा को कप्तानी पद से हटा दिया गया है।

मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच बार चैम्पियन बनाने वाले रोहित शर्मा आईपीएल 2024 में कप्तानी करते नहीं नजर आयेंगे। आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लिया है। 2013 से रोहित टीम के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में मुंबई आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम बनी। लेकिन अब मुंबई इंडियन्स ने बड़ा फैसला लेते हुए रोहित की जगह हार्दिक पंड्या को नया कप्तान बनाया गया है। बता दें कि हार्दिक पांड्या हाल में ही गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस आए थे। आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ रुपए में फुल कैश ट्रेड किया है। इसके बाद ही अटकलें तेज हो गयी थी कि हार्दिक पांड्या को अगले सीजन के लिए टीम का कप्तान बनाया जाएगा और आज मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को कप्तान बनाकर इसको सही साबित कर दिया है। बता दें कि पांड्या के नेतृत्व में गुजरात ट...
निर्दलीय सांसद और कांग्रेस समर्थक पप्पू यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष किया है।
Opinion, Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

निर्दलीय सांसद और कांग्रेस समर्थक पप्पू यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष किया है।

निर्दलीय सांसद और कांग्रेस समर्थक पप्पू यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठ बोलते देखा है, लेकिन केजरीवाल उनसे भी आगे निकल गए हैं। पप्पू यादव पटपड़गंज विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अनिल कुमार के लिए प्रचार कर रहे थे। इस दौरान निर्दलीय सांसद यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा का पूर्वांचल से कोई लेना-देना नहीं है। पूर्णिया के सांसद ने कहा कि बड़े मियां तो हैं ही छोटे मियां सुभानअल्लाह। मैंने अपने जीवन में नरेंद्र मोदी को झूठ बोलते देखा है, लेकिन केजरीवाल उनसे आगे निकल गए हैं। उन्होंने कहा था कि वह वीआईपी नहीं बनेंगे, लेकिन दुनिया के सबसे बड़े वीआईपी बन गए। पेरिस की सड़कें, यमुना, मोहल्ला क्लीनिक इनमें से कोई भी मायने नहीं रखता। अगर किसी ने सबसे कम समय में सबसे ज्यादा भ्रष्टाच...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज प्रयागराज का एक दिवसीय दौरा करने वाले हैं। वह त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेंगे।
Culture, Opinion, Politics, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज प्रयागराज का एक दिवसीय दौरा करने वाले हैं। वह त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेंगे।

प्रयागराज में महाकुंभ (Mahakumbh) चल रहा है। यह एक धार्मिक और सांस्कृतिक मेला है। जिसमें लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम स्थल पर पवित्र डुबकी लगा रहे है। यह हिन्दू धर्म का एक अत्यधिक महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है। महाकुंभ के दौरान, श्रद्धालु पवित्र स्नान करने के साथ-साथ, साधु-संतों और गुरु के उपदेश सुनने आते हैं। इस मेले में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजा, सत्संग, और अखाड़ों की महत्त्वपूर्ण सहभागिता होती है। 2025 में, यह महाकुंभ 2025 के विशेष संयोग के कारण और भी ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। महाकुंभ में न केवल आम आदमी बल्कि बड़ी-बड़ी राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हो रही है। आपको बता दें की महाकुंभ की एक विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाकुंभ मेला 2025 में भाग लेने के लिए आज प्रयागराज का एक दिवसीय दौरा करने वाले हैं। विज्ञप्ति के अनुसार...
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है, यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। 1950 में इसी दिन भारतीय संविधान को लागू किया गया था। आइए जानते है इससे जुड़े 10 रोचक तथ्य।
Opinion, Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है, यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। 1950 में इसी दिन भारतीय संविधान को लागू किया गया था। आइए जानते है इससे जुड़े 10 रोचक तथ्य।

भारत में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व हैं। इन्हे देश की शान में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है, यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। 1950 में इसी दिन भारतीय संविधान को लागू किया गया था, और तब से यह दिन भारतीय लोकतंत्र और उसके संविधान की महत्वता को समर्पित होता है। इस दिन को राष्ट्रीय ध्वज फहराने, परेड, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाता है। संविधान लागू होने का दिनगणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया जाता है, जब भारतीय संविधान को लागू किया गया और भारत एक संप्रभु गणराज्य बना। पहला गणतंत्र दिवस समारोहभारत का पहला गणतंत्र दिवस समारोह 1950 में दिल्ली के राजपथ पर हुआ था। इस दिन कोई परेड नहीं हुई थी, क्योंकि भारतीय सेना के पास पर्याप्त संसाधन नहीं थे। संविधान निर्माण में समयभारतीय संविधान को तैयार करने मे...