
प्रयागराज में महाकुंभ (Mahakumbh) चल रहा है। यह एक धार्मिक और सांस्कृतिक मेला है। जिसमें लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम स्थल पर पवित्र डुबकी लगा रहे है। यह हिन्दू धर्म का एक अत्यधिक महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है। महाकुंभ के दौरान, श्रद्धालु पवित्र स्नान करने के साथ-साथ, साधु-संतों और गुरु के उपदेश सुनने आते हैं। इस मेले में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजा, सत्संग, और अखाड़ों की महत्त्वपूर्ण सहभागिता होती है। 2025 में, यह महाकुंभ 2025 के विशेष संयोग के कारण और भी ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। महाकुंभ में न केवल आम आदमी बल्कि बड़ी-बड़ी राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हो रही है। आपको बता दें की महाकुंभ की एक विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाकुंभ मेला 2025 में भाग लेने के लिए आज प्रयागराज का एक दिवसीय दौरा करने वाले हैं। विज्ञप्ति के अनुसार, शाह का सोमवार को सुबह 11:25 बजे प्रयागराज पहुंचने का कार्यक्रम है, जिसके बाद वह त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेंगे।
गृह मंत्री मंदिर में दर्शन के अलावा जूना अखाड़ा जाएंगे, जहां वह महाराज और अखाड़े के अन्य संतों से मिलेंगे और उनके साथ दोपहर का भोजन करेंगे। उनके कार्यक्रम में गुरु शरणानंद जी के आश्रम का दौरा करेंगे। जहां वह गुरु शरणानंद जी और गोविंद गिरि जी महाराज से मिलेंगे और श्रृंगेरी, पुरी और द्वारका के शंकराचार्यों के साथ बैठक के साथ अपनी यात्रा का समापन करेंगे।