Sunday, October 19

Politics

लोगों को शादी का पंजीकरण 60 दिन के भीतर अनिवार्य तौर पर कराना पड़ेगा। साथ ही लिव इन में रहने का रजिस्ट्रेशन भी पोर्टल पर कराना होगा।
Culture, Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

लोगों को शादी का पंजीकरण 60 दिन के भीतर अनिवार्य तौर पर कराना पड़ेगा। साथ ही लिव इन में रहने का रजिस्ट्रेशन भी पोर्टल पर कराना होगा।

शादी का पंजीकरण 60 दिन के भीतर अनिवार्य तौर पर कराना पड़ेगा। दरअसल, उत्तराखंड में जल्द ही समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने जा रही है। यूसीसी लागू होने के बाद राज्य में कई नियम बदल जाएंगे। पहले विवाह के पंजीकरण के लिए कोई विशेष कानून नहीं था। उत्तराखंड में 2010 का एक अधिनियम है, जिसके मुताबिक शादी का पंजीकरण अनिवार्य है। शरियत के मुताबिक, निकाह की रसीद ही शादी के पंजीकरण का प्रमाण मानी जाती है।यूसीसी लागू होने के बाद सभी धर्मों के लिए विवाह का पंजीकरण 60 दिन के भीतर अनिवार्य हो जाएगा। पंजीकरण न कराने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है। उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के बाद तमाम नियम बदल जाएंगे। अब शादी कराने पर 60 दिन के भीतर पंजीकरण अनिवार्य हो जाएगा। इतना ही नहीं जिन लोगों की शादी 26 मार्च 2010 के बाद हुई है, उन सभी दंपति को भी शादी का रजिस्ट्रेशन करना होगा। उन लोगों को रजिस्ट्रेशन के ...
दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में ठंड और कोहरे का असर जारी है साथ ही बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देखें IMD का नया अपडेट।
Opinion, Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध

दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में ठंड और कोहरे का असर जारी है साथ ही बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देखें IMD का नया अपडेट।

कई शहर में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम छाया हुआ है। वहीं दिल्ली में सोमवार को धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली है। IMD की ओर से आने वाले दिनों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। जिससे तापमान में गिरवाट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया की आने वाले दिनों में ​एक बार फिर सर्दी का कहर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली NCR में मंगलवार की शाम और रात में धुंध और हल्का कोहरा भी छाए रहने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 22 और 23 जनवरी को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तपामन में कमी आने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 11 से घटकर 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 से घटकर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। CPCB के अनुसार राजधानी दिल्ली क...
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर सेवादल को जमीनी स्तर पर सक्रिय कर मजबूत किया जाएगा।
Culture, Opinion, Politics, आंदोलन, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर सेवादल को जमीनी स्तर पर सक्रिय कर मजबूत किया जाएगा।

एक दशक से अधिक समय से देश की सत्ता से बाहर कांग्रेस पार्टी अब अपने अग्रिम संगठन सेवादल को सक्रिय करने में जुट गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर सेवादल को जमीनी स्तर पर सक्रिय कर मजबूत किया जाएगा। वे सभी कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे जो पहले सेवादल की ओर से जिले से लेकर गांवों तक आयोजित किए जाते थे। यह रणनीति सेवादल की राष्ट्रीय कार्य समिति की जयपुर के पास बाड़ा पदमपुरा में हुई तीन दिवसीय बैठक में तय की गई है।कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय कार्यसमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई की अध्यक्षता में तय किया गया है कि सेवादल के पदाधिकारी जिला, तहसील, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक आयोजन करेंगे। पदाधिकारियों को कहा गया है कि जहां भी अराजकता का माहौल हो, भ्रष्टाचार हो, किसान और मजदूर की बात करनी हो तो किसी निर्देश की जरूरत नहीं है। सेवादल की ओर से कार्यकर्ताओं में नेतृत्व निर्माण के बारे में बता...
उद्घाटन भाषण में डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके नेतृत्व में अमरीका एक बार फिर से एक विस्तार हुआ राष्ट्र बन जाएगा। एक्सपर्ट से समझिए क्या है उनके भाषण के 10 मायने।
Opinion, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

उद्घाटन भाषण में डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके नेतृत्व में अमरीका एक बार फिर से एक विस्तार हुआ राष्ट्र बन जाएगा। एक्सपर्ट से समझिए क्या है उनके भाषण के 10 मायने।

उद्घाटन भाषण में डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके नेतृत्व में अमरीका एक बार फिर से एक विस्तार हुआ राष्ट्र बन जाएगा। उन्होंने हमारा देश अब बढ़ता हुआ राष्ट्र बनेगा, जो हमारी संपत्ति बढ़ाएगा, भौगोलिक क्षेत्र का विस्तार करेगा, हमारे शहरों का निर्माण करेगा, हमारी उम्मीदों को बढ़ाएगा और हमारे झंडे को नए और खूबसूरत इलाकों में ले जाएगा। ट्रंप ने मंगल ग्रह पर अमरीकी झंडा फहराने की महत्वाकांक्षा की भी घोषणा की। कैपिटल वन एरेना में ट्रंप समर्थकों ने पूर्व राष्ट्रपति ओबामा और क्लिंटन को कैपिटल रोटुंडा समारोह हाल में जाते हुए देखकर हूटिंग की। क्लिंटन के साथ उनकी पत्नी, पूर्व प्रथम महिला और विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भी मौजूद थीं। पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश जूनियर भी यहां देखे गए। पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा समारोह में शामिल नहीं हुईं। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस, ...
कोरबा के फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी। न्यायाधीश ममता भोजवानी की अदालत ने पुलिस की ओर से आरोपी बनाए गए 6 लोगों को कोरवा परिवार की बच्ची से दुष्कर्म व उसकी हत्या के अलावा दो अन्य सदस्यों की हत्या का भी दोषी माना।
Opinion, Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

कोरबा के फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी। न्यायाधीश ममता भोजवानी की अदालत ने पुलिस की ओर से आरोपी बनाए गए 6 लोगों को कोरवा परिवार की बच्ची से दुष्कर्म व उसकी हत्या के अलावा दो अन्य सदस्यों की हत्या का भी दोषी माना।

संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और उसके पिता व बहन की हत्या के मामले में कोरबा के फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पांच दोषियों को मृत्युदंड की सजा से दंडित किया है। एक दोषी को आजीवन कारावास की सजा दी गई है। देर शाम तक इस फैसले को लेकर कोर्ट में गहमा-गहमा देखी गई। दोषियों को सजा काटने के लिए पुलिस ने जेल भेज दिया है। अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक सुनील सिंह ने बताया कि विकासखंड कोरबा अंतर्गत एक पहाड़ी कोरवा परिवार के तीन सदस्यों की हत्या 29 जनवरी 2021 को हुई थी। मामले की सुनवाई कोरबा के फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी। न्यायाधीश ममता भोजवानी की अदालत ने पुलिस की ओर से आरोपी बनाए गए 6 लोगों को कोरवा परिवार की बच्ची से दुष्कर्म व उसकी हत्या के अलावा दो अन्य सदस्यों की हत्या का भी दोषी माना। कोर्ट ने इस मामले में पांच लोगों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। इसमें संतराम मंझवार (45...
मालवीय नगर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में रविवार देर रात एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
Opinion, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

मालवीय नगर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में रविवार देर रात एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

मालवीय नगर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में रविवार देर रात एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। उसने कॉलेज के हॉस्टल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। इस दौरान कॉलेज में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयाना किया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार मृतक छात्रा की पहचान पाली जिले के देसूरी निवासी 21 वर्षीय दिव्या राज के रूप में हुई है। दिव्या एमएनआईटी कॉलेज में पहले साल की छात्रा थी और कॉलेज कैंपस में स्थित हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थी। मालवीय नगर थाना के SHO संग्राम सिंह ने बताया कि पुलिस ने दिव्या के कमरे की तलाशी ली है और उसके मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है। इसके माध्यम से यह जानने की कोशिश की जा रही है कि दिव्या की आखिरी बार किससे बात हुई थी, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। साथ ही पु...
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट का आदेश याचिकाकर्ताओं तक सीमित रहेगा। इससे राज्य सरकार, रीको व कूकस औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित उद्योगों को राहत मिली है।
Opinion, Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट का आदेश याचिकाकर्ताओं तक सीमित रहेगा। इससे राज्य सरकार, रीको व कूकस औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित उद्योगों को राहत मिली है।

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के जयपुर के कूकस में उद्योगों के लिए 100 हेक्टेयर से अधिक भूमि की अवाप्ति रद्द करने के हाईकोर्ट के आदेश को पलट दिया। कोर्ट ने उन मामलों में अवाप्ति को वैध माना है, जिनमें भूमि मालिकों ने मुआवजा स्वीकार कर लिया और अवाप्ति का विरोध नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट का आदेश याचिकाकर्ताओं तक सीमित रहेगा। इससे राज्य सरकार, रीको व कूकस औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित उद्योगों को राहत मिली है। कूकस में 100 हेक्टेयर से अधिक भूमि की अवाप्ति को छह याचिकाओं के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिस पर हाईकोर्ट ने वर्ष 2019 में अवाप्ति को नियम विरुद्ध मानते हुए रद्द कर दिया था।...
लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनने के लिए देश को सीमाओं को सुलझाने और देश में “सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव” स्थापित करने का लक्ष्य रखना चाहिए।
Opinion, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनने के लिए देश को सीमाओं को सुलझाने और देश में “सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव” स्थापित करने का लक्ष्य रखना चाहिए।

उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने शुक्रवार को कहा कि अस्थिर सीमाओं के अलावा भारत का विनिर्माण क्षेत्र, पर्याप्त रोजगार के अवसरों की कमी और मानव विकास सूचकांक देश की कमजोरियां हैं। उन्होंने कहा कि इन कमजोरियों को 2047 तक विकसित भारत के विजन को पूरा करने के लिए ठीक करने की जरूरत है। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनने के लिए देश को सीमाओं को व्यवस्थित करने और भीतर सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव रखने का लक्ष्य रखना चाहिए। सूरत लिटरेरी फाउंडेशन द्वारा भारत 2047 थीम पर आयोजित लिट फेस्ट में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा (बाह्य और आंतरिक)’ पर बोलते हुए लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि ने कहा कि दो हजार संतों के लिए हमारा क्या विजन है? 2047 के लिए हमारा दृष्टिकोण क्या है? हमें पता होना चाहिए कि हमारी ताकत और कमजोरियां क्या हैं। हमें यह जानना चाहिए कि हमारी ताकत क्या है, हमा...
मनु भाकर पेरिस ओलंपिक खेलों के एक ही संस्करण में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गईं, उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीते।
Opinion, Politics, Sports, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

मनु भाकर पेरिस ओलंपिक खेलों के एक ही संस्करण में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गईं, उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीते।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित भारतीय पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर उत्साहित नजर आईं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में देश को गौरवान्वित करने और अधिक जीत हासिल करने का प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगा। मनु पेरिस ओलंपिक खेलों के एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गईं, उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में दो कांस्य पदक जीते। मनु ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत की राष्ट्रपति से मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करके मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह सम्मान मुझे और भी अधिक मेहनत करने तथा अपने देश को गौरवान्वित करने का प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगा। मैं उन सभी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मेरी यात्रा के दौरान मेरा समर्थन किया, मेरा मार्गदर्शन किया त...
महाकुंभ का विशेष महत्व है – इस बार यह पवित्र मौका कोई छोडऩा नहीं चाहता है।
Culture, Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

महाकुंभ का विशेष महत्व है – इस बार यह पवित्र मौका कोई छोडऩा नहीं चाहता है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लग लग रहे महाकुंभ को लेकर जिले में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हर कोई त्रिवेणी संगम में शाही स्नान करने को आतुर है। कई लोग कल्पवास के लिए भी पहुंच गए हैं। वहीं कई दोस्तों के साथ पहुंचने की योजना बना रहे हैं। जिले में कई ट्रेवल्स संचालक भी विशेष पैकेज पर संगम स्नान कराने के लिए बुकिंग कर रहे हैं। वहीं कई लोग खुद के साधन से जाने की तैयारी कर रहे हैं। सनातन धर्म में महाकुंभ का बेहद महत्व है। कहा जाता है कि महाकुंभ के वक्त प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में शाही स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। कुंभ मेला हर तीन साल में होता है, लेकिन महाकुंभ का आयोजन 144 वर्षों में एक बार होता है। इस दौरान कई धार्मिक आयोजन और स्नान होते हैं, जो व्यक्ति के जीवन को शुद्ध और पवित्र करने का अवसर प्रदान करते हैं। इस बार 2025 में एक दुर्लभ शुभ संयोग बन रहा है, जिससे इस महाकु...