Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने हरियाणा के नेताओं को चुनाव प्रबंधन में लगाया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के खिलाफ ‘हरियाणा सेना’ यानी हरियाणा के दिग्गज नेताओं को दिल्ली चुनाव प्रचार में उतारने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पार्टी ने कुछ नेताओं को इलाके भी बांट दिए हैं। साथ ही सरकार और संगठन चला चुके हरियाणा के नेताओं का दिल्ली चुनाव की रणनीति बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम और अब केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, वरिष्ठ भाजपा नेता राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोला सहित राज्य के 16 बड़े नेताओं को चुनावी प्रचार में उतारने की तैयारी कर रही है। इसमें हरियाणा की महिला मंत्री आरती राव का नाम भी शामिल है। वह अपने पिता केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के साथ दिल्ली में भाजपा के ...