Tuesday, October 21

गंजबासौदा

भोपाल-आधार से लिंक होंगे वोटर आईडी कार्ड
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

भोपाल-आधार से लिंक होंगे वोटर आईडी कार्ड

भोपाल. दिल्ली और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक किया जाएगा। भोपाल में मार्च से इसकी शुरूआत होने जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जयदीप गोविंद ने बुधवार को इस संबंध में कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं। फिलहाल हरदा जिले में इसका काम चला रहा है। प्रदेश में 4 करोड़ 89 लाख लोगों के वोटर आईडी बने हैं। इनमें जिनके आधार कार्ड बन गए हैं उन्हें आपस में लिंक किया जाएगा। नई व्यवस्था के लिए चुनाव आयोग सॉफ्टवेयर तैयार करवा रहा है। इसके बाद लोग चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर की वेबसाइट खोलकर वोटर आईडी से स्वयं का आधार लिंक कर सकेंगे। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। सर्विस वोटर लिस्ट तैयार करें : आयोग ने सर्विस वोटर लिस्ट तैयार करने को कहा है। इसके लिए सभी जिलों से तैयार की गई सूची मंगाई गई है। इसका 15 अप्रैल तक सत्यापन किया जाएगा और 15 जून तक संशो...
प्रदेश की सभी नगर निगमों में भाजपा की सरकार
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

प्रदेश की सभी नगर निगमों में भाजपा की सरकार

        भोपाल. पहले विधानसभा, फिर लोकसभा और अब स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को करारी मात दी है। बुधवार को घोषित परिणाम के अनुसार भोपाल, इंदौर, जबलपुर और छिंदवाड़ा चारों नगर निगम भाजपा ने जीत लिए हैं। 10 नगर निगम पहले ही भाजपा के नाम हैं। उज्जैन में निगम चुनाव 6 माह बाद होना है। वहां फिलहाल भाजपा की परिषद है। यानी इस समय प्रदेश की सभी नगर निगमों में भाजपा की सरकार बन गई है।बुधवार को भोपाल से आलोक शर्मा, इंदौर से भाजपा की मालिनी गौड़, जबलपुर से स्वाति गोडबोले और छिंदवाड़ा से कांता सदानंद ने जीत दर्ज कराई है। इंदौर में मालिनी की जीत को प्रदेश की सबसे बड़ी जीत माना जा रहा है। उन्हें 1033767 वोटों में से 620083 वोट मिले। कांग्रेस की अर्चना जायसवाल को 373487 मत ही मिल पाए। भोपाल में भी आलोक शर्मा ने जीत के अंतर का नया रिकाॅर्ड बनाया है। उ...
विवाद में रामदेव-दिव्य फार्मेसी पर लगा आरोप
Uncategorized, अपराध जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज

विवाद में रामदेव-दिव्य फार्मेसी पर लगा आरोप

नई दिल्ली. योग गुरु बाबा रामदेव विवादों में आ सकते हैं। आरोप है कि रामदेव के पतंजलि योगपीठ और दिव्य फार्मेसी की ओर से देशभर से चलाई जा रही दुकानों में लड़के पैदा करने में मदद करने वाली दवा बेची जा रही है। कहा जा रहा है कि दिव्य पुत्रजीवक बीज नाम की इस दवा का सेवन महिला द्वारा करने से पुत्र पैदा होता है। हालांकि, रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि यह जड़ी सिर्फ महिलाओं के बांझपन जैसे विकार को दूर करने के लिए है। बालकृष्ण ने कहा कि विदेशी कंपनियां बाबा रामदेव की जड़ी बूटियों को बदनाम करने के लिए एक मुहिम चला रही हैं।betwaanchal.com...
अलीबाबा ने चीन में शुरू की ड्रोन से चाय की डिलीवरी
Uncategorized, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, सिरोंज

अलीबाबा ने चीन में शुरू की ड्रोन से चाय की डिलीवरी

बीजिंग। चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने अमेरिकी ऑनलाइन रिटेलर अमेजन की तर्ज पर ड्रोन से चाय की डिलीवरी शुरू कर दी है। बुधवार को उसने ड्रोन डिलीवरी सर्विस का पहला परीक्षण किया। इसके तहत ड्रोन के माध्यम से अदरक की चाय ग्राहक तक पहुंचाई गई। इस सेवा के तहत कंपनी हवाई क्षेत्र में सख्त नियंत्रण होने के बावजूद एक घंटे में ड्रोन से चाय की डिलीवरी करने का वादा कर रही है। है। अलीबाबा के स्वामित्व वाले ई-कॉमर्स पोर्टल तोओबाओ का आॅनलाइन बाजार के 90 फीसदी हिस्से पर दबदबा होने का अनुमान है।betwaanchal.com...
मध्यप्रदेश की स्टार तैराक रिचा मिश्रा ने स्वर्ण दिलाया
Uncategorized, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

मध्यप्रदेश की स्टार तैराक रिचा मिश्रा ने स्वर्ण दिलाया

तिरुवनंतपुरम. ओलिंपिक रजत विजेता विजय कुमार ने 35वें नेशनल गेम्स में मंगलवार को दो वर्गों में स्वर्णिम निशाना साधा जिससे सर्विसेज तालिका में पहले स्थान पर आ गया है। हरियाणा के पहलवानों ने चार और स्वर्ण पदक जीते। पंजाब की वेटलिफ्टर जसवीर कौर ने नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। सेना के विजय कुमार ने 583 अंकों के साथ 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। मध्यप्रदेश का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का केरल में स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। 35वें नेशनल गेम्स में मप्र ने तीसरे दिन 1 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 6 पदक जीते। इन पदकों को मिलाकर प्रदेश की कुल पदक संख्या 19 पहुंची। मप्र पदक तालिका अब पांचवें स्थान पर है। प्रदेश की स्टार तैराक रिचा मिश्रा ने दिन का स्वर्ण 400 मीटर व्यक्तिगत मिडले में दिलाया। उन्होंने 5.07:15 का समय निकाला। उन्होंने...
नई दिल्ली/भोपाल-पेट्रोल 2.60 रुपए और डीजल 2.57 रुपए हुआ सस्ता
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

नई दिल्ली/भोपाल-पेट्रोल 2.60 रुपए और डीजल 2.57 रुपए हुआ सस्ता

नई दिल्ली/भोपाल. दिल्ली में चुनाव से ठीक पहले पेट्रोल-डीजल फिर सस्ते हो गए हैं। भोपाल में पेट्रोल की कीमत 2.60 और डीजल की दर 2.57 रु./लीटर कम हो गई है। टैक्स जोड़कर भोपाल में पेट्रोल 62.27 रु./लीटर और डीजल 52.70 रु./लीटर मिलेगा। 18 दिन पहले 16 जनवरी को भी इतने ही दाम घटे थेइस कमी से पेट्रोल के दाम चार साल पुरानी कीमत की बराबरी पर पहुंच गए हैं। पेट्रोल 48 महीने पहले दिसंबर 2010 में 56 रु./लीटर जबकि डीजल 28 महीने पहले सितंबर 2012 में 46 रु./लीटर था। अगस्त 2014 से पेट्रोल 10 बार और अक्टूबर से डीजल छह बार सस्ता हो चुका है। एक पखवाड़े में कंपनियों की लागत 10 फीसदी कम हुई, हमें मिला सिर्फ 4 फीसदी का फायदा हर बार की तरह कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का पूरा फायदा हमें नहीं मिला। - 18 दिन पहले पेट्रोल-डीजल सस्ते किए थे। तब से अब तक एक पखवाड़े की क्रूड की औसत कीमत 10.25% कम हुई। पेट्रोल 4.06% व ...
भोपाल-फिर शुरू हो सकती हैं पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा,
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

भोपाल-फिर शुरू हो सकती हैं पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा,

भोपाल. स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन ने एक बार फिर से कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा को बहाल करने का मामला केंद्र के सामने उठा दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिल्ली प्रवास के दौरान मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से हुई भेंट में मांग की है कि प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8 वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू की जाए। मंगलवार को स्कूल शिक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में इसे लेकर ईरानी से चर्चा की। इस मौके पर स्कूल शिक्षा के अपर मुख्य सचिव एसआर मोहंती भी मौजूद थे। बताया जाता है कि स्कूल शिक्षा विभाग पिछले कुछ सालों में कक्षा 10वीं के खराब रिजल्ट के पीछे कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा बंद करने को बड़ा कारण मान रहा है। वर्ष 2009 में राइट टू एजुकेशन एक्ट लागू होने के बाद इन दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा बंद कर दी गई थी। इस एक्ट के बाद से कक्षा 8 वीं तक किसी भी छात्र को फेल नहीं करने का नि...
सुख हो या दुख, भगवान का स्मरण सदैव करना चाहिए
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

सुख हो या दुख, भगवान का स्मरण सदैव करना चाहिए

उज्जैन। हम भगवान से सदैव सुख की कामना करते हैं, लेकिन कोई दुख की कामना नहीं करता है। जीवन में जब भी दुख आता है तो सबसे पहले भगवान याद आते हैं। जब दुख के दिन दूर हो जाते हैं तो अधिकांश लोग भगवान को भूल जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। सुख हो या दुख, भगवान का स्मरण सदैव बना रहना चाहिए। यदि हम सुख में भी भगवान को याद करते रहेंगे तो दुख के दिनों से जल्दी मुक्ति पाई जा सकती है। जहां जानिए महाभारत का एक ऐसा प्रसंग, जिसमें कुंती ने श्रीकृष्ण से दुख उपहार में मांग लिया। प्रसंग छोटा सा है, लेकिन इसके पीछे संदेश बहुत गहरा है। अक्सर हम भगवान को सिर्फ दु:ख और परेशानी में ही याद करते हैं। जैसे ही परिस्थितियां हमारे अनुकूल होती हैं, हम भगवान को भूला देते हैं। जीवन में अगर प्रेम का संचार करना है तो उसमें प्रार्थना की उपस्थिति अनिवार्य है। प्रेम में प्रार्थना का भाव शामिल हो जाए तो वह प्रेम अखंड और...
ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, चोटिल फल्कनर नहीं खेल पाएंगे
Uncategorized, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, संपादकीय, सिरोंज

ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, चोटिल फल्कनर नहीं खेल पाएंगे

मेलबर्न। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि टीम के ऑल-राउंडर जेम्स फल्कनर पेट की मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे हैं, इसलिए हो सकता है कि वह वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच न खेल पाएं। इस खबर से ऑस्ट्रेलियाई टीम को झटका लगा है। फाइनल मैच में लगी थी चोट 24 वर्षीय फल्कनर ने मेलबर्न में सोमवार को स्कैन कराया। टीम का मेडिकल स्टाफ पिछले दो हफ्ते से लगातार उनके इलाज में जुटा हुआ है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फीजियोथेरेपिस्ट अलेक्स काउंटूरियस के अनुसार फल्कनर को चोट रविवार को पर्थ में त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान लगी। हालांकि यह गेंदबाजों को लगने वाली एक सामान्य चोट है। जल्दी ठीक होने की संभावना फल्कनर के पेट की स्कैनिंग रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि उनके पेट की मांसपेशियों में खिंचाव अभी बना हुआ है। फीजियोथेरेपिस्ट ने बताया कि उनकी चोट गंभीर नहीं है। गें...
अमेरिका में बर्फीला तूफान, 6 राज्यों में 6 फीट तक जमी बर्फ
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज

अमेरिका में बर्फीला तूफान, 6 राज्यों में 6 फीट तक जमी बर्फ

न्यूयॉर्क. अमेरिका के पूर्वोत्तर इलाके में आए जबर्दस्त बर्फीले तूफान से देश में छह करोड़ लोगों के प्रभावित होने का अनुमान जताया गया है। हालांकि मंगलवार को तूफान पूर्वानुमान के विपरीत थोड़ा कमजोर दिखा। लेकिन न्यूयॉर्क में न कोई विमान उड़ा और न कोई भूमिगत ट्रेन नहीं चली। मैनहटन में हल्का हिमपात हुआ। बर्फीले तूफान के कारण तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है। हजारों उड़ानें रद्द न्यूयॉर्क, फिलाडेल्फिया और बोस्टन के हवाई अड्डे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। न्यूयार्क हवाई अड्डे से मंगलवार की सारी उड़ानें रद्द कर दी गईं। फिलहाल सात हजार एक सौ से भी अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। अकेले मंगलवार को चार हजार तीन सौ उड़ानें रद्द की गईं। यातायात सेवा ठप बर्फीले तूफान से प्रभावित प्रांतों में सड़कें और यातायात सेवाएं रोक दी गई हैं। कारों को सड़क पर आने से म...