Monday, September 22

प्रदेश की सभी नगर निगमों में भाजपा की सरकार

betwaanchal.com
betwaanchal.com

 

betwaanchal.com
betwaanchal.com

 

betwaanchal.com
betwaanchal.com

 

betwaanchal.com
betwaanchal.com

 

betwaanchal.com
betwaanchal.com

भोपाल. पहले विधानसभा, फिर लोकसभा और अब स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को करारी मात दी है। बुधवार को घोषित परिणाम के अनुसार भोपाल, इंदौर, जबलपुर और छिंदवाड़ा चारों नगर निगम भाजपा ने जीत लिए हैं। 10 नगर निगम पहले ही भाजपा के नाम हैं। उज्जैन में निगम चुनाव 6 माह बाद होना है। वहां फिलहाल भाजपा की परिषद है। यानी इस समय प्रदेश की सभी नगर निगमों में भाजपा की सरकार बन गई है।बुधवार को भोपाल से आलोक शर्मा, इंदौर से भाजपा की मालिनी गौड़, जबलपुर से स्वाति गोडबोले और छिंदवाड़ा से कांता सदानंद ने जीत दर्ज कराई है। इंदौर में मालिनी की जीत को प्रदेश की सबसे बड़ी जीत माना जा रहा है। उन्हें 1033767 वोटों में से 620083 वोट मिले। कांग्रेस की अर्चना जायसवाल को 373487 मत ही मिल पाए। भोपाल में भी आलोक शर्मा ने जीत के अंतर का नया रिकाॅर्ड बनाया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश मिश्रा को 86332 वोटों से हराया।भोपाल – आलोक शर्मा के निवास वाले वार्ड 21 में कांग्रेस के वात्सयन जैन ने भाजपा के प्रदीप कुमार जैन को 1024 मतों से हराया।

जबलपुर – स्वाति गोडबोले के वार्ड 32 में कांग्रेस की अनामिका मिश्रा ने भाजपा की ऐश्वर्या शाह को 306 मतों से हराया।
छिंदवाड़ा – कांता सदारंग के वार्ड 36 से भाजपा की सुनीता वानखेड़े को कांग्रेस की शिल्पा घोरके ने 75 मतों से हराया।
जिम्मेदारी और बढ़ गई
प्रदेश के चार नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौरों को शानदार जीत की बधाई। अब निगम, पालिका और परिषद में जीते जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। मतदाताओं ने भी शांतिपूर्ण मतदान करके जो भरोसा दिखाया है, उस पर जनप्रतिनिधि खरे उतरेंगे।
– शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री (न्यूयार्क से ट्वीट