Monday, September 22

मध्यप्रदेश की स्टार तैराक रिचा मिश्रा ने स्वर्ण दिलाया

betwaanchal.com
betwaanchal.com

तिरुवनंतपुरम. ओलिंपिक रजत विजेता विजय कुमार ने 35वें नेशनल गेम्स में मंगलवार को दो वर्गों में स्वर्णिम निशाना साधा जिससे सर्विसेज तालिका में पहले स्थान पर आ गया है। हरियाणा के पहलवानों ने चार और स्वर्ण पदक जीते। पंजाब की वेटलिफ्टर जसवीर कौर ने नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। सेना के विजय कुमार ने 583 अंकों के साथ 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

मध्यप्रदेश का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का केरल में स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। 35वें नेशनल गेम्स में मप्र ने तीसरे दिन 1 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 6 पदक जीते। इन पदकों को मिलाकर प्रदेश की कुल पदक संख्या 19 पहुंची। मप्र पदक तालिका अब पांचवें स्थान पर है। प्रदेश की स्टार तैराक रिचा मिश्रा ने दिन का स्वर्ण 400 मीटर व्यक्तिगत मिडले में दिलाया। उन्होंने 5.07:15 का समय निकाला। उन्होंने एक कांस्य पदक भी जीता। यह पदक उन्होंने 200 मीटर बेक स्ट्रोक में जीता।

मप्र के शूटरों को चांदी
प्रदेश के निशानेबाजों ने मंगलवार को चांदी जीती। शमशेर सिंह ने 50 मीटर रायफल प्रोन में रजत पदक जीता। जबकि दूसरा रजत पदक 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल पुरुष टीम ने जीता। इसमें अमित कुमार पिलानिया, महेंद्र सिंह और महावीर सिंह शामिल हैं। दो अन्य कांस्य पदक कुश्ती में आए। ये पदक योगेश यादव ने 97 किलो वजन वर्ग में तथा छाया शर्मा ने 60 किलो वजन वर्ग में जीते।betwaanchal.com