Tuesday, October 21

गंजबासौदा

जिले में हुईं गेहूं की 60 फीसदी कटाई:सर्दी में पाला पड़ा, अब रोज तापमान में हो रही बढ़ोतरी असर- समय से पहले पकी गेहूं की फसल, दाना भी छोटा
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

जिले में हुईं गेहूं की 60 फीसदी कटाई:सर्दी में पाला पड़ा, अब रोज तापमान में हो रही बढ़ोतरी असर- समय से पहले पकी गेहूं की फसल, दाना भी छोटा

इस बार मौसम की बेरुखी ने रबी फसल के उत्पादन पर असर डाला है। सर्दियों में पारा नीचे आने से पाला पड़ने की स्थिति बनी और अब अचानक तापमान बढ़ने से गेहूं की उत्पादकता घटने की आशंका है। नहरों से सिंचाई करने वाले क्षेत्रों में अचानक गर्मी बढ़ने गेहूं की फसल जल्दी पक रही है। वहीं कई जगह कटाई चल रही है। ज्यादा गर्मी की वजह से गेहूं का दाना भी छोटा रहा गया। किसानों का कहना है कि धान बोने वाले किसानों की गेहूं की बोवनी देरी से हुई थी। इसलिए वहां पर गेहूं की कटाई भी देरी से हो रही है। गर्मी की वजह से गेहूं के उत्पादन पर असर दिख रहा है। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार को दिन का पारा 40 डिग्री दर्ज किया गया था जो रविवार को बढ़कर 40.5 डिग्री पर पहुंच गया। विदिशा जिले में 3 लाख 58 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बोवनी हुई थी। 3 अप्रैल तक करीब 60 फीसदी गेहूं की कटाई हुई है। 15 अप्रैल तक पूरी क...
पंचतत्व सेवा समिति ने चलाया अनूठा अभियान:पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध कराने अभियान शुरू, 250 मिट्टी के सकोरे बांटे
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

पंचतत्व सेवा समिति ने चलाया अनूठा अभियान:पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध कराने अभियान शुरू, 250 मिट्टी के सकोरे बांटे

गर्मियों में पक्षियों को दाना पानी उपलब्ध कराने पंचतत्व सेवा समिति ने नेहरू चौक पर सांस्कृतिक आयोजन के साथ निशुल्क मिट्टी के 250 सकोरे वितरित किए और साथ में दाने भी दिए। पंचतत्व सेवा समिति ने नागरिकों में पक्षी चेतना जागृत करने एक हजार मिट्टी के सकोरे तैयार कराए हैं। साथ ही नव संवत्सर के उपलक्ष्य में गोवंश को पानी उपलब्ध कराने सीमेंट की छह टंकियां नगर के विभिन्न स्थानों पर रखीं। उनको पानी से रोज भरने की जिम्मेदारी भी उन लोगों को सौंपी जिनके द्वारा चिन्हित स्थानों पर उनको रखा गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह दांगी ने नागरिकों से एक कुंडा पानी और एक मुट्ठी दाना रखने का आह्वान किया। साथ ही गर्मियों के दौरान चलने वाला पक्षी संरक्षण अभियान प्रारंभ किया गया। समिति के सदस्य अब गली मोहल्लों में सकोरे लगाएंगे। दाना पानी डालने वाले नए मित्रों को तैयार कर उनको जिम्मेदारी सौंपेंगे। सा...
पानी को तरसते रेल यात्रि:रेल यात्रियों के लिए उपयोगी जल सेवा को 37 साल बाद किया बंद, बड़ा सवाल रेलवे खुद तो पानी की व्यवस्था नहीं करा पा रहा
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

पानी को तरसते रेल यात्रि:रेल यात्रियों के लिए उपयोगी जल सेवा को 37 साल बाद किया बंद, बड़ा सवाल रेलवे खुद तो पानी की व्यवस्था नहीं करा पा रहा

प्लेटफार्म पर लगी नल की टोटियों और गर्मी में पानी को तरसते रेल यात्रियों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 37 साल पहले समाजसेवी और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विसंजी भाई शाह ने रेलवे स्टेशन पर निशुल्क जल वितरण सेवा शुरू की थी। उसे रेलवे ने बंद करा दिया है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए प्रत्येक बोगी पर निशुल्क जल उपलब्ध कराने के लिए यह सेवा 4 महीने के लिए गुड़ी पड़वा से प्रारंभ की जाती थी लेकिन इस साल यह सेवा शुरू नहीं हो पाई। 4 महीने पहले रेलवे ने नागरिक सेवा समिति को पत्र भेजकर सेवा बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद समिति ने जल सेवा के लिए जो सामग्री रेलवे स्टेशन पर रखी हुई थी उसे हटा दिया है। सेवा को बंद कर दिया है। इसके स्थान पर सभी जिले गरीब महिलाओं को अपना स्वयं का रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नई सेवा के विस्तार का संकल्प लिया। जिसे आज से ही प्रारंभ कर दिया।नागरिक सेवा समिति अध्यक्ष समा...
उपकरणों का वितरण किया:9 साल की बेटी और 7 साल का बेटा 90 प्रतिशत विकलांग, हक न छूटे इसलिए हर शिविर में पहुंचते हैं माता-पिता
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय

उपकरणों का वितरण किया:9 साल की बेटी और 7 साल का बेटा 90 प्रतिशत विकलांग, हक न छूटे इसलिए हर शिविर में पहुंचते हैं माता-पिता

चिकित्सकीय मूल्यांकन के बाद बीआरसी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा स्मृति लोक कल्याण न्यास के विशेष सहयोग से उपकरणों का वितरण किया। इसमें विधायक उमाकांत शर्मा ने 57 दिव्यांग बच्चों को ट्राइसिकल, पैर के जूते, एडीएल किट, व्हील चेयर आदि उपकरण प्रदान किए। 10 बच्चों को सीपी चेयर भी प्रदान की। कार्यक्रम में विधायक के साथ ही जनपद अध्यक्ष जितेन्द्र बघेल, जिला पंचायत में सभापति माधवी माथुर और जनपद उपाध्यक्ष भैरोंसिंह कुर्मी ने सभी बच्चों का शाल, श्रीफल और 101 रुपए भेंट कर सम्मान भी किया। विधायक ने दिव्यांग बच्चों का लालन-पालन करने वाले माता-पिता का धन्यवाद भी जताया। संचालन बीआरसी नरेश रघुवंशी ने किया। उम्मीद की किरण... कान्हा को लेकर पहुंचा है पिता, ताकि मिल सके लाभ क्षेत्र के दीपनाखेड़ा गांव में रहने वाले 7 साल का कान्हा भी दिव्यांग है। इतनी उम्र के बाद भी पिता कैलाश स...
गंदा पानी बेतवा नदी को प्रदूषित कर रहा:अमृत योजना 2.0 : पीलिया और चोर घाट नाला अब सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ेगा
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान

गंदा पानी बेतवा नदी को प्रदूषित कर रहा:अमृत योजना 2.0 : पीलिया और चोर घाट नाला अब सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ेगा

शहर में करीब 5 बड़े नाले और नपा का पुराना सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का डिस्चार्ज होने वाला गंदा पानी बेतवा नदी को प्रदूषित कर रहा है। इनमें मुख्य रूप से चोर घाट का नाला और पीलिया नाला बेतवा नदी को सबसे अधिक दूषित कर रहे हैं। इन दोनों नालों को बेतवा नदी में सीधे मिलने से रोकने के लिए अमृत 2.0 योजना में शामिल किया है। नपा इन दोनों नालों को डायवर्ट करके एसटीपी से जोड़ने के लिए आर्किटेक्ट से व्यवस्थित प्लान तैयार करा रही है। ये नाले एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) से जुड़ने से बेतवा नदी काफी हद तक प्रदूषित होने से बचेगी। कई सालों से इन नालों को बेतवा में मिलने से रोकने की मांग की जा रही है। हाल ही में बेतवा नदी में पनपी हरी काई की वजह से पानी खराब होने से पिछले कई दिनों से शहर के तमाम संगठनों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। योजना.... ठोस व अपशिष्ट पदार्थ को बेतवा में जाने से रोका जाएगा पीलिया नाला ...
ढोल मजीरों के साथ रैली निकाली:ढोल- मजीरों के साथ निकाली महंगाई के खिलाफ रैली
आंदोलन, कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय

ढोल मजीरों के साथ रैली निकाली:ढोल- मजीरों के साथ निकाली महंगाई के खिलाफ रैली

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद गैस सिलेंडर पर 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई और पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ रहे हैं। सब्जी, दाल और अन्य खाद्यान्न वस्तुओं की मूल वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को अनूठा प्रदर्शन किया। तिलक चौक प्रदर्शन में ढोल मजीरों के साथ रैली निकाली गई। रैली नीमताल से शुरू हुई। इसके बाद तिलक चौक से माधवगंज तक यह रैली निकाली गई। इस दौरान बैलगाड़ी परमोटर बाइक, ठेलों में सब्जियां-फल, तेल और कई तरह की दाल रखकर प्रदर्शन किया। हाथ ठेलों पर गैस सिलेंडर रखे गए थे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवा चल रहे थे। हाथ ठेले पर भजन मंडली के सदस्य महंगाई डायन खाए जात है़ गीत गा रहे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि केंद्र सरकार ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के फौरन बाद ही गैस सिलेंडर में 50 रुपए का इजाफा कर दिया। इस कारण आम जनमानस परेशान हो उठा...
जिंदा जल जाने के कारण मौत:झोपड़ी में आग लगने से महिला की जलने से मौत
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, हादसा

जिंदा जल जाने के कारण मौत:झोपड़ी में आग लगने से महिला की जलने से मौत

ग्राम गजनई में फसल काटने आई एक महिला की जिंदा जल जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार को उस समय हुई जब महिला के परिवार जन फसल काटने के लिए गए हुए थे। महिला झोपड़ी में खाना बना रही थी, तभी अचानक आग लग गई। वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे वह जल गई। सूचना मिलने के बाद जब परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक उसने दम तोड़ दिया था। 32 वर्षीय उमा बाई अपने पति संतराम काेल के साथ जिला उमरिया के ग्राम घांघरी तहसील बांधवगढ़ से फसल काटने के लिए ग्राम गजनी के धर्मेंद्र श्रीवास्तव के यहां आई थी। घास की झोपड़ी बनाकर पूरा परिवार व साथी रह रहे थे। सभी कटाई के लिए चले गए घटना के समय महिला झोपड़ी में अकेली थी। खाना बना रही थी तभी झोपड़ी में आग लग गई। सिटी पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक महीने के लिए फसल काटने आते हैं मजदूर उमरिया, कटनी, शहडोल...
प्रदूषित पानी पीने को मजबूर:जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही से ग्रामीण प्रदूषित पानी पीने को मजबूर
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान

प्रदूषित पानी पीने को मजबूर:जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही से ग्रामीण प्रदूषित पानी पीने को मजबूर

हर घर जल पहुंचाने के लिए जल निगम के माध्यम से घरों में पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही है। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए प्रत्येक पंचायत स्तर पर पानी की टंकी बनाई गई है। इसके माध्यम से पाइप लाइन बिछाकर घरों में कनेक्शन दिए गए हैं लेकिन जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही से ग्रामीणजन प्रदूषित पानी पीने काे मजबूर हैं। सगड़ बांध से लगभग 30 ग्राम पंचायतों में पेयजल की सप्लाई की जा रही है। जल निगम की देखरेख में यह कार्य किया जा रहा है। जल निगम द्वारा ग्राम हड़ा में मंदिर के पास एक टैंक का निर्माण किया है। इसमें पानी का स्टोर कर पाइप लाइन के माध्यम से 3 गांवों में पेयजल की सप्लाई की जाती है। इस टैंक का ढक्कन खुला होने से उसमें कचरा गिरता रहता है। इससे पानी प्रदूषित होता है। प्रदूषित पानी को ग्रामीण जन पीने के लिए उपयोग कर रहे हैं। एक वर्ष में पानी की टंक...
कार्रवाई की मांग:बिना सूचना कोटवार की नियुक्ति का विरोध
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान

कार्रवाई की मांग:बिना सूचना कोटवार की नियुक्ति का विरोध

नायब तहसीलदार द्वारा ग्राम ग्रहणी में कोटवार की नियुक्ति के विरोध में बुधवार को अमृतलाल तिलवारा नई ग्रामीणों के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है। नियुक्ति के लिए नायब तहसीलदार द्वारा गांव में नियुक्ति के लिए कोई मुनादी नहीं कराई गई। सूचना भी चस्पा नहीं कराई गई। यहां तक समाचार पत्रों के माध्यम से विज्ञप्ति नहीं निकाली गई। लेकिन इसकी खबर मिलते ही गांव के तीरथ लाल, मिट्ठू लाल, राजेश राजपूत, मंटू शाह, दीपक विश्वकर्मा ने विधिवत आवेदन किया था। सभी प्रमाण पत्र डॉक्यूमेंट लगाए थे लेकिन इसके बावजूद इस पद पर नायब तहसीलदार ने शरीर से विकलांग व्यक्ति की नियुक्ति कर दी जबकि ऐसे पद पर ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति की जाती है जो शारीरिक रूप से सक्षम हो क्योंकि कोटवार की ड्यूटी अतिक्रमण हटाने चुनाव कराने और पुलिस को सहयोग देने के लिए की जाती है। हल्का पटवारी द्वा...
सड़क के निर्माण की मांग:63 साल पुरानी सड़क के पत्थर हो गए चिकने, इससे रोज फिसल रहे चालक
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

सड़क के निर्माण की मांग:63 साल पुरानी सड़क के पत्थर हो गए चिकने, इससे रोज फिसल रहे चालक

पुराने शहर के सदर बाजार मुख्य मार्ग की खड़जा पत्थर सड़क 63 साल पुरानी हो चुकी है। फर्सी के पत्थर चिकने और उबड़ खाबड़ होने से रोज बाइक सवार फिसल कर गिर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि सदर बाजार की फर्सी हटाकर डामर या सीसी करण कराया जाए। इससे आए दिन होने वाले सड़क हादसों को रोका जा सके। सदर बाजार पुराने शहर का मुख्य बाजार माना जाता था। यह मार्ग आज भी पत्थर फर्सी का बना है। यातायात के दबाव और बारिश में बैठक लेने से फर्सियां आड़ी तिरछी हो चुकी हैं। फर्शियों की अब तक तीन बार नपा मरम्मत करा चुकी है लेकिन कुछ दिन ठीक रहने के बाद जस के तस स्थिति में आ जाती हैं। सदर बाजार के अतिरिक्त पांच वार्डों के नागरिकों का आवागमन का एक मात्र मार्ग है। नगर समिति का गठन 1922 के दौरान हुआ था। इसके बाद नगर परिषद का दर्जा मिला। नगर परिषद के गठन से अब तक जितने भी अध्यक्ष बने हैं। उनमें 90 फीसदी पुराने शहर के रहने वाले...