Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
प्रदेश की सभी नगर निगमों में भाजपा की सरकार
भोपाल. पहले विधानसभा, फिर लोकसभा और अब स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को करारी मात दी है। बुधवार को घोषित परिणाम के अनुसार भोपाल, इंदौर, जबलपुर और छिंदवाड़ा चारों नगर निगम भाजपा ने जीत लिए हैं। 10 नगर निगम पहले ही भाजपा के नाम हैं। उज्जैन में निगम चुनाव 6 माह बाद होना है। वहां फिलहाल भाजपा की परिषद है। यानी इस समय प्रदेश की सभी नगर निगमों में भाजपा की सरकार बन गई है।बुधवार को भोपाल से आलोक शर्मा, इंदौर से भाजपा की मालिनी गौड़, जबलपुर से स्वाति गोडबोले और छिंदवाड़ा से कांता सदानंद ने जीत दर्ज कराई है। इंदौर में मालिनी की जीत को प्रदेश की सबसे बड़ी जीत माना जा रहा है। उन्हें 1033767 वोटों में से 620083 वोट मिले। कांग्रेस की अर्चना जायसवाल को 373487 मत ही मिल पाए। भोपाल में भी आलोक शर्मा ने जीत के अंतर का नया रिकाॅर्ड बनाया है। उ...