Monday, November 3

शिक्षा-ज्ञान

सरकारी स्कूल के छात्रों ने बनाया ऐसा रोबोट खूबियां कर देंगी हैरान, यहां बच्चे फ्री में पढ़ रहे चैट जीपीटी से लेकर रोबोटिक्स
Science, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा-ज्ञान

सरकारी स्कूल के छात्रों ने बनाया ऐसा रोबोट खूबियां कर देंगी हैरान, यहां बच्चे फ्री में पढ़ रहे चैट जीपीटी से लेकर रोबोटिक्स

सालभर पहले हुई स्कूल में रोबोटिक्स की शुरुआत, 9वीं से 12वीं क्लास के 42 स्टूडेंट ने इसमें दाखिला लिया है। इस सत्र से 6वीं क्लास के स्टूडेंट्स को भी एडमिशन मिलेगा। सरकारी स्कूल का नाम आते ही ब्लैक बोर्ड, पुराना भवन और अव्यवस्थित कक्षाएं जहन में आती हैं। लेकिन, अब ये तस्वीर बदल रही है। Madhya Pradesh के सरकारी स्कूलों के बच्चे अब चैट जीपीटी से लेकर रोबोट तक की पढ़ाई कर रहे हैं। इसी सत्र से सीएम राइज स्कूलों में बच्चों को रोबोट की प्रोग्रामिंग और कोडिंग सिखाई जा रही है। राजधानी Bhopal के सीएम राइज महात्मा गांधी स्कूल में हर हफ्ते इसकी क्लास लग रही है। कक्षा नौवीं से १२वीं तक के 42 बच्चों का रोबोटिक्स के लिए चयन हुआ है। इसी सत्र से कक्षा छठवीं से आठवीं तक को भी इस कोर्स में शामिल किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षक हेमंत दुबे ने बताया कि दो साल पहले रोबोटिक्स को शुरू किया था। सप्ताह में एक द...
झारखंड से आप कितना ले रहे हैं और बदले में क्या दे रहे हैं?’ हेमंत सोरेन ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
Business, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा-ज्ञान

झारखंड से आप कितना ले रहे हैं और बदले में क्या दे रहे हैं?’ हेमंत सोरेन ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार की नियत देश के अन्नदाताओं के लिए सही नहीं हैं, वो अरबपति मित्रों को अरबों-अरब की छूट और देश के अन्नदाताओं के बजट की लूट कर रहे हैं। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि यह देखना होगा कि झारखंड को वे कितना दे रहे हैं और इसके बदले में झारखंड से कितना ले रहे हैं? सोरेन ने कहा कि वे पूरी जानकारी लेने के बाद केंद्रीय बजट पर अपनी राय रखेंगे। वहीं, हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “देश की 60 प्रतिशत जनता कृषि पर निर्भर है और किसानों का हाल देखिए…, अरबपति मित्रों को अरबों-अरब की छूट और देश के अन्नदाताओं के बजट की लूट। उन्हें सिर्फ़ और सिर्फ़ चुनावों से मतलब है।” सरकार का यह बजट ‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया...
सावन का पहला सोमवार आज, मनमहेश रूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे महाकाल
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

सावन का पहला सोमवार आज, मनमहेश रूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे महाकाल

आज से देवों के देव महादेव के प्रिय माह सावन की शुरुआत हो गई है। खास यह है कि माह के पहले सोमवार पर उज्जैन में बाबा महाकाल की पहली सवारी निकाली जाएगी। इसे देखते हुए हुए आषाढ़ के अंतिम दिन रविवार को ही मानसून पर भी ‘भोले’ का रंग चढ़ा। जैसे वो भी भोले का स्वागत करने आ गया हो। शाम 4 बजे भक्तों का हाल जानने निकलेंगे महाकाल पहले सोमवार पर उज्जैन में बाबा महाकाल की पहली सवारी (Mahakal Sawari) शाम 4 बजे से शुरू होगी। मंदिर के मेन गेट पर सशस्त्र बल पालकी में विराजमान भगवान श्रीमनमहेश को गार्ड ऑफ ऑनर देंगे। बाबा लाव-लश्कर के साथ मनमहेश स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे। सात सवारियां निकलेंगी इस बार इस बार सावन-भादौ में 7 सवारियां रहेंगी। पहली बार सवारियों में इस बार जनजातीय कलाकारों का दल, बाबा की सवारी के सुलभ दर्शन के लिए दो एलइडी रथ के साथ कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे। जल संसाधन मंत्री त...
ई-चालान का एक मैसेज आपका खाता कर सकता है साफ
देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा-ज्ञान

ई-चालान का एक मैसेज आपका खाता कर सकता है साफ

स्कैमर्स लोगों को ऐसे टेक्स्ट संदेश भेज रहे हैं, जो देखने में ऐसे लगते हैं जैसे वे ट्रैफिक पुलिस से हों ट्रैफिक के नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी है, यदि आप इन रूल्स को फॉलो नहीं करेंगे तो आपका चालान भी हो सकता है। अब वो चाहे नो पार्किंग का हो, हाई स्पीड, नंबर प्लेट या फिर रेड लाइट पार करने का। सख्त नियमों के साथ अब ट्रैफिक पुलिस हाइटेक भी हो गई है, ऐसे में अब आपका ई-चालान भी किया जा सकता है। इसमें आपके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आता है, जिससे आपको चालान होने की जानकारी मिलती है। यहां तक तो ठीक है लेकिन अब साइबर स्कैमर्स ने सरकार की इस प्रक्रिया में भी ठगी की गली निकाल ली है। साइबर ठग आजकल इस प्रकार के मैसेज के जरिए ठगी की वारदातों को अंंजाम दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इन दिनों देश में फर्जी ई-चालान का स्कैम चल रहा है। खासकर जिन लोगों ने नई-नई गाड़ी ली है, वे लोग इस फर्जी चालान...
छत्तीसगढ़ में आसमान छू रहे सब्जियों के दाम, बिगड़ा रसोई का बजट
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा-ज्ञान

छत्तीसगढ़ में आसमान छू रहे सब्जियों के दाम, बिगड़ा रसोई का बजट

महज एक महीने के अंतराल में हरी सब्जियों के दाम दोगुने हो गए हैं। गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है… मानसून की बेरुखी और सब्जियों के बढ़ते दाम ने लोगों को परेशान कर दिया है। टमाटर के अलावा आलू प्याज भी लोगों को खूब रुला रहा है। दाम बढ़ने पूरी तरह से रसोई का बजट बिगड़ गया है। मानसून के बाद सब्जियों के दाम में लगातार बढ़ रहे हैं। महज एक महीने के अंतराल में हरी सब्जियों के दाम दोगुने हो गए हैं। गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साप्ताहिक बाजार के सब्जी विक्रेता तोरण सिन्हा ने बताया कि मानसून लगने के बाद लगातार सब्जियों के दाम में वृद्धि हो रही है। बारिश से सब्जियां खराब होने के कारण आवक कम हो रही है और दाम में वृद्धि हो रही है। मंडी में हम काफी ऊंचे दामों में सब्जी खरीदते हैं। गरीब एवं आम जनता महंगी सब्जी नहीं ख...
2035 तक होगा भारत का स्पेस स्टेशन, 2040 तक हम जाएंगे चांद पर
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

2035 तक होगा भारत का स्पेस स्टेशन, 2040 तक हम जाएंगे चांद पर

अंतरिक्ष के क्षेत्र में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) लगातार तरक्की कर रहा है। सरकार ने भारत का अपना स्पेस स्टेशन बनाने पर जोर दिया है। इसरो ने इस पर काम शुरू कर दिया है। नेशनल लेवल कमेटी की बैठक में 2035 तक स्पेस स्टेशन अंतरिक्ष में स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह बात इसरो के पूर्व चेयरमैन और आईआईटी इंदौर के चेयरमैन डॉ. के. सिवन ने कही है। आईआईटी इंदौर के कनवोकेशन सेरेमनी के मौके पर पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में इसरो कई मिशन पर एक साथ काम कर रहा है। चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग के बाद चंद्रयान मिशन तेजी से प्रगति कर रहा है। इसरो ने चंद्रयान-4 पर भी काम शुरू कर दिया है। चांद पर लैंड, सैंपल वापस धरती पर आएगा चंद्रयान इस मिशन के तहत चंद्रयान चांद पर लैंड कर वहां से सैंपल लेगा और वापस धरती पर आएगा। इसके बाद इन सैंपल पर रिसर्च ...
इस साल तक सिर्फ भारत में होगी पूरी दुनिया के बराबर की आबादी, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट
कहानी, देश विदेश, शिक्षा-ज्ञान

इस साल तक सिर्फ भारत में होगी पूरी दुनिया के बराबर की आबादी, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

भारत पिछले साल दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश के रूप में चीन से आगे निकल गया और 2100 तक इसी पॉजिशन पर कायम रहेगा। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि 2060 के दशक की शुरुआत में भारत की आबादी करीब 1.7 अरब तक पहुंच सकती है। इसके बाद इसमें 12 फीसदी तक गिरावट आएगी। इसके बावजूद भारत पूरी सदी तक दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना रहेगा। विश्व जनसंख्या दिवस पर संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (DESA) की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले 50-60 साल में दुनिया की आबादी भी बढऩे की उम्मीद है। यह 2080 के दशक के मध्य में करीब 10.3 अरब तक पहुंच जाएगी, जो 2024 के मुकाबले 8.2 अरब ज्यादा होगी। चरम पर पहुंचने के बाद वैश्विक आबादी में धीरे-धीरे गिरावट शुरू होगी। सदी के आखिर तक इसके 10.2 अरब होने का अनुमान है। इस सदी तक बना रहेगा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश ...
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की फिर फिसली जुबान, ज़ेलेन्स्की को बताया ‘राष्ट्रपति पुतिन’
Politics, Science, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा-ज्ञान

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की फिर फिसली जुबान, ज़ेलेन्स्की को बताया ‘राष्ट्रपति पुतिन’

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की जुबान अक्सर ही फिसल जाती है। एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) की जुबान फिसलना कोई नई बात नहीं है। अक्सर ही अमेरिकी राष्ट्रपति की जुबान फिसल जाती है और वह गलती से कुछ ऐसा बोल देते हैं जो सही नहीं होता। बाइडन ऐसा जानबूझकर नहीं करते, पर ऐसा करने से वह ट्रोलिंग का शिकार बन जाते हैं। बाइडन के साथ एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। अमेरिका (United States Of America) की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. (Washington D.C.) में चल रहे नाटो शिखर सम्मेलन (NATO Summit) 2024 के दौरान बाइडन की जुबान एक बार फिसल गई। ज़ेलेन्स्की को बताया ‘राष्ट्रपति पुतिन’ अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन नाटो शिखर सम्मेलन 2024 के दौरान वहाँ मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद बोलने की बारी यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की की थी। लेकिन बाइडन ...
विदेश में सबसे ज्यादा मेडिकल नहीं इस विषय की पढ़ाई के लिए जाते हैं भारतीय स्टूडेंट
Opinion, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

विदेश में सबसे ज्यादा मेडिकल नहीं इस विषय की पढ़ाई के लिए जाते हैं भारतीय स्टूडेंट

मेडिकल ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में छात्र इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए भी विदेश जाते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेशनल स्टूडेंट्स सबसे ज्यादा इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं। भारत से हर साल लाखों की संख्या में छात्र पढ़ाई करने के लिए विदेश जाते हैं। मौजूदा समय की बात करें तो करीब 78 देशों में भारतीय स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं। वैसे जब जब भारतीय स्टूडेंट्स की विदेश में पढ़ाई की बात आती है तो हमें लगता है कि सिर्फ मेडिकल के क्षेत्र में छात्रों की संख्या ज्यादा होगी। लेकिन ऐसा नहीं है। आज हम जानेंगे कि विदेश में सबसे ज्यादा किन विषयों के छात्र पढ़ाई के लिए जाते हैं। मेडिकल ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में छात्र इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए भी विदेश जाते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेशनल स्टूडेंट्स सबसे ज्यादा इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं। बेहतर करियर ...
एमपी में अब ‘कैरावेन टूरिज्म’, इसकी घर जैसी लग्जरी सुविधाओं के आगे प्राइवेट जेट भी है फेल
Culture, Life Style, Travel, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा-ज्ञान

एमपी में अब ‘कैरावेन टूरिज्म’, इसकी घर जैसी लग्जरी सुविधाओं के आगे प्राइवेट जेट भी है फेल

मध्य प्रदेश सरकार टूरिज्म को लेकर नित नए प्रयोग करते हुए टूरिस्ट की सुविधाओं में लगातार इजाफा कर रही, एमपी में टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब प्रदेश में जल्द ही लग्जरी कैरावेन (MP Caravan Tourism) की सुविधा आपके सफर को घर जैसा आसान और मजेदार बना देगी, कैसे जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और नेचुरल प्लेसेज से रिच माना जाने वाला मध्य प्रदेश ke टूरिस्ट (mp tourism) पर्यटकों को अट्रैक्ट करता रहा है। वहीं मध्य प्रदेश सरकार (mp government) भी टूरिस्ट को लुभाने के लिए टूरिज्म के क्षेत्र में दी जाने वाली सुविधाओं में लगातार इजाफा करती रही है। हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने टूरिस्ट को अट्रैक्ट करने के लिए विदेशी तर्ज पर लग्जरी कैरावेन से टूरिज्म (Caravan Tourism) की घोषणा की है। एमपी की मोहन सरकार इस सुविधा को जल्द शुरू करने की तैयारी कर चुकी है। प्राइवेट पा...