भारत पिछले साल दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश के रूप में चीन से आगे निकल गया और 2100 तक इसी पॉजिशन पर कायम रहेगा।
संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि 2060 के दशक की शुरुआत में भारत की आबादी करीब 1.7 अरब तक पहुंच सकती है। इसके बाद इसमें 12 फीसदी तक गिरावट आएगी। इसके बावजूद भारत पूरी सदी तक दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना रहेगा। विश्व जनसंख्या दिवस पर संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (DESA) की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले 50-60 साल में दुनिया की आबादी भी बढऩे की उम्मीद है। यह 2080 के दशक के मध्य में करीब 10.3 अरब तक पहुंच जाएगी, जो 2024 के मुकाबले 8.2 अरब ज्यादा होगी। चरम पर पहुंचने के बाद वैश्विक आबादी में धीरे-धीरे गिरावट शुरू होगी। सदी के आखिर तक इसके 10.2 अरब होने का अनुमान है।
इस सदी तक बना रहेगा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश (India Population)
रिपोर्ट में बताया गया कि भारत पिछले साल दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी (India Population) वाले देश के रूप में चीन से आगे निकल गया और 2100 तक इसी पॉजिशन पर कायम रहेगा। इस साल के आखिर तक भारत की आबादी 1.45 अरब तक पहुंच सकती है। यह 2054 में बढक़र 1.69 अरब तक पहुंच जाएगी। अनुमान है कि सदी के आखिर तक (2100 में) यह आबादी घटकर 1.5 अरब हो जाएगी।