Tuesday, October 21

राज्य समाचार

सिरोंज- पल्स पोलियो अभियान के पहले शहर में जागरूकता रैली निकाली गई
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, सिरोंज

सिरोंज- पल्स पोलियो अभियान के पहले शहर में जागरूकता रैली निकाली गई

रविवारको आयोजित पल्स पोलियो अभियान के पहले शनिवार को स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। बीएमओ आरएल दिनकर के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में शामिल स्वास्थ्य कार्यकर्ता हाथों में पोलियो अभियान से जुड़ी तख्तियां लेकर चल रहे थे। रैली के साथ चल रहे चौपहिया वाहनों से पोलियो अभियान से जुड़ी जानकारी प्रदान की जा रही थी। यह रैली पुराना बस स्टैंड से शुरू होकर काला बाजार, कष्टम पथ, मुख्य बाजार, राज बाजार तथा पुराना बस स्टैंड होते हुए वापस पुराना बस स्टैंड पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस रैली में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल थे...
पन्ना-कलेक्टर रविन्द्र मिश्रा पर बलात्कार का मामला दर्ज
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

पन्ना-कलेक्टर रविन्द्र मिश्रा पर बलात्कार का मामला दर्ज

पन्ना. पन्ना कलेक्टर रविन्द्र मिश्रा के विरुद्ध एक महिला प्राचार्य के साथ बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी की धाराओं के अंतर्गत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली पन्ना में दर्ज किये गये इस मामले में आरोपी पन्ना कलेक्टर रविन्द्र मिश्रा के विरुद्ध आईपीसी की धारायें 376, 506 आरोपित की गई हैं। शनिवार 28 फरवरी की सुबह पन्ना शहर के एक प्रतिष्ठित शासकीय विद्यालय की महिला प्राचार्य ने जहरीला पदार्थ फिनाईल पी लिया था। अचेतन अवस्था में उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। प्राचार्य ने कलेक्टर मिश्रा पर बंगले के बैडरूम में दो बार शारीरिक संबंध बनाने और परेशान किये जाने का आरोप लगाया था।प्रकरण दर्ज होने के बाद मामले की विवेचना जांच कार्यवाही शुरू हो गई है पुलिस ने अभी कलेक्टर रविन्द्र मिश्रा को गिरफ्तार नही किया है। -आईपी अरजरिया, पुलिस अधीक्षक पन्ना हंगामा मचा तो हुई एफआईआ...
सिरोंज-अल्पसंख्यकों को दिलाई भाजपा की सदस्यता
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

सिरोंज-अल्पसंख्यकों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

सिरोंज. भाजपाअल्पसंख्यक विभाग द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में मदरसा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष राशिद कुरैशी भी शामिल हुए। भाजपा अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को मदरसा बोर्ड के प्रदेशाध्यक्ष राशिद कुरैशी भी शामिल हुए। उन्होंने अल्पसंख्यकों को भाजपा संगठन की रीति-नीति से अवगत कराते हुए उन्हें पार्टी का सदस्य बनाया। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रमेश यादव के साथ ही अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।...
सिरोंज- शहर के माडल स्कूल की कक्षाएं खुद के भवन में ही लगेंगी
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

सिरोंज- शहर के माडल स्कूल की कक्षाएं खुद के भवन में ही लगेंगी

आगामीशिक्षा सत्र से शहर के माडल स्कूल की कक्षाएं खुद के भवन में ही लगेंगी। भोपाल रोड पर निर्मित भवन को ठेकेदार द्वारा स्कूल प्रबंधन के हैंडओवर कर दिया गया है। नया भवन मिलने के बाद स्कूल में नियमित स्टाफ नियुक्त होने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। वर्तमान में माडल स्कूल का संचालन उत्कृष्ट स्कूल में किया जा रहा है। पांच साल पहले सिरोंज-लटेरी विधानसभा क्षेत्र में दो माडल स्कूलों की स्वीकृति शासन से मिली थी। तीन साल पहले सिरोंज के साथ ही लटेरी में भी माडल स्कूल की शुरूआत हुई थी। स्वीकृति के तुरंत बाद ही स्कूलों का निर्माण शुरू हो गया था। लटेरी स्कूल का भवन तैयार होकर गत वर्ष शिक्षा विभाग को मिल भी गया है। दूसरी ओर सिरोंज मेें भोपाल रोड पर पौने तीन करोड़ रुपए की लागत से बन रहे माडल स्कूल का भवन चार साल बाद अब पूर्ण हो सका है। पंचायत चुनाव के दौरान निर्माण एजेंसी द्वारा भवन को उत्कृष्ट स्कूल प्र...
इंदौर-देश के सबसे ऊंचे हनुमान, ऊंचाई है 135 फीट
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

इंदौर-देश के सबसे ऊंचे हनुमान, ऊंचाई है 135 फीट

इंदौर. पितृ पर्वत पर हनुमानजी की 66 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण अष्टधातुओं से हो रहा है। 2007 से जनसहयोग से बन रही इस प्रतिमा का काफी काम हो चुका है। हनुमान जयंती तक काम पूरा होने की उम्मीद है। बैठे हनुमान की यह देश की सबसे ऊंची प्रतिमा है। पितृ पर्वत को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की भी योजना है। > 62 फीट चौड़ी > 90 टन वजन > 45 फीट लंबी गदा > 07 करोड़ रु लागत > अभी विजयवाड़ा में है हनुमानजी की सबसे ऊंची खड़ी हुई प्रतिमा। इसकी ऊंचाई 135 फीट है।...
गंजबासौदा/विदिशा–दिनभर झमाझम बारिश होती रही, खुशनुमा हुआ मौसम
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, सिरोंज

गंजबासौदा/विदिशा–दिनभर झमाझम बारिश होती रही, खुशनुमा हुआ मौसम

रविवारको पूरे जिले में दिनभर झमाझम बारिश होती रही। बारिश रात 1 बजे से शुरू हुई थी जो शाम तक जारी रही। शाम को कुछ देर के िलए सूरज भी निकला। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश से फायदा कम नुकसान ज्यादा हो रहा है। वहीं कटी हुई फसलों को ज्यादा नुकसान की आशंका है। ग्राम सोजना, पड़रात, गुलाबगंज, लश्कपुर के किसानों का कहना है कि इस बारिश से गेहूं फसल को नुकसान हुआ है। वहीं दलहनी को फसल को भी नुकसान की आशंका है। नटेरन क्षेत्र के किसानों का कहना है कि मसूर और चने काे बहुत नुकसान हुआ है। कृषि उपसंचालक बीएल बिलैया का कहना है कि सोमवार तक यदि तेज धूप िनकल आती है तो ज्यादा नुकसान नहीं होगा। वैसे दलहनी और तिलहनी फसल को नुकसान की आशंका है। बारिश की वजह से गेहूं अपनी खाे सकता है...
विदिशा-मप्र कर्मचारी संघ ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, सिरोंज

विदिशा-मप्र कर्मचारी संघ ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया

विदिशा। शनिवार को मप्र कर्मचारी संघ ने जिला मुख्यालय पर कलेक्टोरेट के नजदीक धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में विभिन्न विभागों के अनेक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। धरने में जहां कर्मचारियों ने बारी-बारी से संबोधित किया, वहीं बाद में कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया था। मप्र कर्मचारी संघ के प्रदर्शन में प्रांतीय अध्यक्ष अशोक पांडे भी शामिल हुए। उन्होंने कर्मचारियों के हक में आवाज बुलंद की। संघ के जिला अध्यक्ष प्रकाशचंद शर्मा ने बताया कि सरकार के स्पष्ट आदेश एवं नियम जारी होने के बावजूद विदिशा जिले में दैवेभो कर्मचारियों को लाभ नहीं मिल रहा है। इससे जिले के कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। एक सप्ताह में मांग पूरी नहीं होने पर भोपाल में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।...
विदिशा शहर में लंबे समय से सक्रिय छोटे बच्चो चोर गिरोह को पकड़ा
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, सिरोंज

विदिशा शहर में लंबे समय से सक्रिय छोटे बच्चो चोर गिरोह को पकड़ा

विदिशा। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने शहर में लंबे समय से सक्रिय छोटे बच्चो के चोर का खुलासा किया। इस गिरोह के छोटे बच्चों ने अलग-अलग इलाकों में वारदातों को अंजाम दिया था। नाबालिग चोरों से पुलिस काफी माल भी बरामद किया है। खास बात यह है कि ये बच्चे सूने घरों को निशाना बनाते थे। इस गिरोह में 12 वर्ष से लेकर 16 तक के बच्चे शामिल हैं। कोतवाली थाना टीआई राजेश तिवारी ने बताया कि 18 फरवरी को किलेअंदर स्थित राजेश भंडारी के निवास से तांबे-पीतल के बर्तन सहित अन्य सामान चोरी हुआ था। जबकि सिविल लाइन थाना अंतर्गत दुर्गानगर स्थित बृजेश बैरागी के किराए के मकान से टीवी, गैस सिलेंडर और घर गृहस्थी का अन्य सामान चोरी गया था। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरर्ण दर्ज की जांच की तो यह चोर गिरोह हत्थे चढ़ा। पुलिस ने 7 नाबालिगों को पकड़ा है। इस गिरोह से करीब 31 हजार रुपए का चोरी का माल पुलिस ने बरामद किया है।...
विदिशा-जिलाअस्पताल में सरकारी डायलिसिस सेंटर बनकर तैयार
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, सिरोंज

विदिशा-जिलाअस्पताल में सरकारी डायलिसिस सेंटर बनकर तैयार

जिलाअस्पताल में सरकारी डायलिसिस सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। इंतजार है तो मशीनों के आने का। डायलिसिस मशीनों के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। जल्द ही दो मशीने के आने की उम्मीद जताई जा रही है। अभी व्यापार महासंघ द्वारा संचालित डायलिसिस सेंटर में मरीजों को रियायती दर पर डायलिसिस सुविधा दी जा रही है। आने वाले दिनों में जिले के किडनी से संबंधित मरीजों को जिला अस्पताल में ही निशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिल सकेगी। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक जिले में किडनी से जुड़े मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इनमें कई आर्थिक रूप से कमजोर मरीज भी हैं। ज्यादातर मरीजों को डायलिसिस की रेगुलर जरूरत पड़ रही है। इन सभी मरीजों को डायलिसिस निशुल्क होने से काफी राहत मिलेगी। जिला अस्पताल परिसर में डायलिसिस सेंटर पूरी तरह से तैयार हो चुका है। डायलिसिस सेंटर का निर्माण जिला अस्पताल के रिनोवेशन के तहत किया गया है।...
गंजबासौदा-नशे में धुत एक युवक ने मचाया उत्पात-शराबी को पहुंचाया थाने
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, सिरोंज

गंजबासौदा-नशे में धुत एक युवक ने मचाया उत्पात-शराबी को पहुंचाया थाने

गंजबासौदा। गुरुवार दोपहर जय स्तंभ चौक स्थित शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय में शराब के नशे में धुत एक युवक को छात्रों ने थाने पहुंचा दिया। छात्रों ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ विद्यालय परिसर में शराब पी रहा था तभी भोजन अवकाश होने पर छात्र परिसर में खेलने लगे, तो शराबी युवक ने छात्रों को परेशान करना शुरू कर दिया। छात्रों को रोक कर उनसे कई प्रश्न करने लगा। कई छात्र जब प्रश्न का उत्तर नही दे सके तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वेदनखेडी निवासी कक्षा सातवीं के छात्र संजीव राजपूत ने बताया कि वह स्कूल परिसर में अवकाश के समय खेल रहा था। तभी शराबी युवक ने पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इससे उसके गले में नाखून लगने से घाव हो गया। इसी प्रकार शराबी युवक ने नरेन्द्र अहिरवार को भी रोककर मारा। इसी के साथ करीब आधा दर्जन छात्रों के साथ मारपीट की गई। इससे गुस्साएं छात्रों का समूह सीधा थाने जा प...