सिरोंज. भाजपाअल्पसंख्यक विभाग द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में मदरसा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष राशिद कुरैशी भी शामिल हुए। भाजपा अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को मदरसा बोर्ड के प्रदेशाध्यक्ष राशिद कुरैशी भी शामिल हुए। उन्होंने अल्पसंख्यकों को भाजपा संगठन की रीति-नीति से अवगत कराते हुए उन्हें पार्टी का सदस्य बनाया। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रमेश यादव के साथ ही अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।