Saturday, October 18

Opinion

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर सेवादल को जमीनी स्तर पर सक्रिय कर मजबूत किया जाएगा।
Culture, Opinion, Politics, आंदोलन, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर सेवादल को जमीनी स्तर पर सक्रिय कर मजबूत किया जाएगा।

एक दशक से अधिक समय से देश की सत्ता से बाहर कांग्रेस पार्टी अब अपने अग्रिम संगठन सेवादल को सक्रिय करने में जुट गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर सेवादल को जमीनी स्तर पर सक्रिय कर मजबूत किया जाएगा। वे सभी कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे जो पहले सेवादल की ओर से जिले से लेकर गांवों तक आयोजित किए जाते थे। यह रणनीति सेवादल की राष्ट्रीय कार्य समिति की जयपुर के पास बाड़ा पदमपुरा में हुई तीन दिवसीय बैठक में तय की गई है।कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय कार्यसमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई की अध्यक्षता में तय किया गया है कि सेवादल के पदाधिकारी जिला, तहसील, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक आयोजन करेंगे। पदाधिकारियों को कहा गया है कि जहां भी अराजकता का माहौल हो, भ्रष्टाचार हो, किसान और मजदूर की बात करनी हो तो किसी निर्देश की जरूरत नहीं है। सेवादल की ओर से कार्यकर्ताओं में नेतृत्व निर्माण के बारे में बता...
उद्घाटन भाषण में डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके नेतृत्व में अमरीका एक बार फिर से एक विस्तार हुआ राष्ट्र बन जाएगा। एक्सपर्ट से समझिए क्या है उनके भाषण के 10 मायने।
Opinion, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

उद्घाटन भाषण में डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके नेतृत्व में अमरीका एक बार फिर से एक विस्तार हुआ राष्ट्र बन जाएगा। एक्सपर्ट से समझिए क्या है उनके भाषण के 10 मायने।

उद्घाटन भाषण में डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके नेतृत्व में अमरीका एक बार फिर से एक विस्तार हुआ राष्ट्र बन जाएगा। उन्होंने हमारा देश अब बढ़ता हुआ राष्ट्र बनेगा, जो हमारी संपत्ति बढ़ाएगा, भौगोलिक क्षेत्र का विस्तार करेगा, हमारे शहरों का निर्माण करेगा, हमारी उम्मीदों को बढ़ाएगा और हमारे झंडे को नए और खूबसूरत इलाकों में ले जाएगा। ट्रंप ने मंगल ग्रह पर अमरीकी झंडा फहराने की महत्वाकांक्षा की भी घोषणा की। कैपिटल वन एरेना में ट्रंप समर्थकों ने पूर्व राष्ट्रपति ओबामा और क्लिंटन को कैपिटल रोटुंडा समारोह हाल में जाते हुए देखकर हूटिंग की। क्लिंटन के साथ उनकी पत्नी, पूर्व प्रथम महिला और विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भी मौजूद थीं। पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश जूनियर भी यहां देखे गए। पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा समारोह में शामिल नहीं हुईं। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस, ...
कोरबा के फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी। न्यायाधीश ममता भोजवानी की अदालत ने पुलिस की ओर से आरोपी बनाए गए 6 लोगों को कोरवा परिवार की बच्ची से दुष्कर्म व उसकी हत्या के अलावा दो अन्य सदस्यों की हत्या का भी दोषी माना।
Opinion, Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

कोरबा के फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी। न्यायाधीश ममता भोजवानी की अदालत ने पुलिस की ओर से आरोपी बनाए गए 6 लोगों को कोरवा परिवार की बच्ची से दुष्कर्म व उसकी हत्या के अलावा दो अन्य सदस्यों की हत्या का भी दोषी माना।

संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और उसके पिता व बहन की हत्या के मामले में कोरबा के फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पांच दोषियों को मृत्युदंड की सजा से दंडित किया है। एक दोषी को आजीवन कारावास की सजा दी गई है। देर शाम तक इस फैसले को लेकर कोर्ट में गहमा-गहमा देखी गई। दोषियों को सजा काटने के लिए पुलिस ने जेल भेज दिया है। अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक सुनील सिंह ने बताया कि विकासखंड कोरबा अंतर्गत एक पहाड़ी कोरवा परिवार के तीन सदस्यों की हत्या 29 जनवरी 2021 को हुई थी। मामले की सुनवाई कोरबा के फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी। न्यायाधीश ममता भोजवानी की अदालत ने पुलिस की ओर से आरोपी बनाए गए 6 लोगों को कोरवा परिवार की बच्ची से दुष्कर्म व उसकी हत्या के अलावा दो अन्य सदस्यों की हत्या का भी दोषी माना। कोर्ट ने इस मामले में पांच लोगों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। इसमें संतराम मंझवार (45...
मालवीय नगर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में रविवार देर रात एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
Opinion, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

मालवीय नगर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में रविवार देर रात एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

मालवीय नगर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में रविवार देर रात एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। उसने कॉलेज के हॉस्टल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। इस दौरान कॉलेज में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयाना किया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार मृतक छात्रा की पहचान पाली जिले के देसूरी निवासी 21 वर्षीय दिव्या राज के रूप में हुई है। दिव्या एमएनआईटी कॉलेज में पहले साल की छात्रा थी और कॉलेज कैंपस में स्थित हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थी। मालवीय नगर थाना के SHO संग्राम सिंह ने बताया कि पुलिस ने दिव्या के कमरे की तलाशी ली है और उसके मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है। इसके माध्यम से यह जानने की कोशिश की जा रही है कि दिव्या की आखिरी बार किससे बात हुई थी, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। साथ ही पु...
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट का आदेश याचिकाकर्ताओं तक सीमित रहेगा। इससे राज्य सरकार, रीको व कूकस औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित उद्योगों को राहत मिली है।
Opinion, Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट का आदेश याचिकाकर्ताओं तक सीमित रहेगा। इससे राज्य सरकार, रीको व कूकस औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित उद्योगों को राहत मिली है।

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के जयपुर के कूकस में उद्योगों के लिए 100 हेक्टेयर से अधिक भूमि की अवाप्ति रद्द करने के हाईकोर्ट के आदेश को पलट दिया। कोर्ट ने उन मामलों में अवाप्ति को वैध माना है, जिनमें भूमि मालिकों ने मुआवजा स्वीकार कर लिया और अवाप्ति का विरोध नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट का आदेश याचिकाकर्ताओं तक सीमित रहेगा। इससे राज्य सरकार, रीको व कूकस औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित उद्योगों को राहत मिली है। कूकस में 100 हेक्टेयर से अधिक भूमि की अवाप्ति को छह याचिकाओं के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिस पर हाईकोर्ट ने वर्ष 2019 में अवाप्ति को नियम विरुद्ध मानते हुए रद्द कर दिया था।...
लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनने के लिए देश को सीमाओं को सुलझाने और देश में “सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव” स्थापित करने का लक्ष्य रखना चाहिए।
Opinion, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनने के लिए देश को सीमाओं को सुलझाने और देश में “सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव” स्थापित करने का लक्ष्य रखना चाहिए।

उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने शुक्रवार को कहा कि अस्थिर सीमाओं के अलावा भारत का विनिर्माण क्षेत्र, पर्याप्त रोजगार के अवसरों की कमी और मानव विकास सूचकांक देश की कमजोरियां हैं। उन्होंने कहा कि इन कमजोरियों को 2047 तक विकसित भारत के विजन को पूरा करने के लिए ठीक करने की जरूरत है। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनने के लिए देश को सीमाओं को व्यवस्थित करने और भीतर सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव रखने का लक्ष्य रखना चाहिए। सूरत लिटरेरी फाउंडेशन द्वारा भारत 2047 थीम पर आयोजित लिट फेस्ट में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा (बाह्य और आंतरिक)’ पर बोलते हुए लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि ने कहा कि दो हजार संतों के लिए हमारा क्या विजन है? 2047 के लिए हमारा दृष्टिकोण क्या है? हमें पता होना चाहिए कि हमारी ताकत और कमजोरियां क्या हैं। हमें यह जानना चाहिए कि हमारी ताकत क्या है, हमा...
मनु भाकर पेरिस ओलंपिक खेलों के एक ही संस्करण में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गईं, उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीते।
Opinion, Politics, Sports, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

मनु भाकर पेरिस ओलंपिक खेलों के एक ही संस्करण में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गईं, उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीते।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित भारतीय पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर उत्साहित नजर आईं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में देश को गौरवान्वित करने और अधिक जीत हासिल करने का प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगा। मनु पेरिस ओलंपिक खेलों के एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गईं, उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में दो कांस्य पदक जीते। मनु ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत की राष्ट्रपति से मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करके मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह सम्मान मुझे और भी अधिक मेहनत करने तथा अपने देश को गौरवान्वित करने का प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगा। मैं उन सभी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मेरी यात्रा के दौरान मेरा समर्थन किया, मेरा मार्गदर्शन किया त...
पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अल नासर के साथ अनुबंध बढ़ाने की सहमति दे दी है। अब वह सऊदी अरब की टीम में एक साल और खेलने नजर आएंगे। 
Opinion, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अल नासर के साथ अनुबंध बढ़ाने की सहमति दे दी है। अब वह सऊदी अरब की टीम में एक साल और खेलने नजर आएंगे। 

पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो वर्तमान में सर्वाधिक वेतन पाने वाले फुटबॉलर हैं और जल्द ही उनकी कमाई में और ज्यादा इजाफा होने जा रहा है। 39 वर्षीय रोनाल्डो का इस साल जनवरी में सऊदी अरब के क्लब अल नासर के साथ दो साल का अनुबंध खत्म होने जा रहा है। ऐसे में सवाल यह था कि क्या रोनाल्डो अल नासर के साथ जुड़े रहेंगे या फिर यूरोप में वापस जाएंगे? एक रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो अभी अल नासर के साथ खेलते हुए नजर आएंगे, क्योंकि उन्होंने अनुबंध एक साल और बढ़ाने पर सहमति जता दी है। बता दें कि रोनाल्डो ने जनवरी 2023 में मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़कर अल नासर के साथ दो साल का अनुबंध किया था। रोनाल्डो को नए अनुबंध में 422 करोड़ रुपए का फायदा होगा। उन्हें पिछले अनुबंध में सालाना 1827 करोड़ रुपए मिलते थे।...
टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद रणजी ट्रॉफी के दूसरे फेज में खेलते दिखेंगे रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत।
Opinion, Politics, Sports, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद रणजी ट्रॉफी के दूसरे फेज में खेलते दिखेंगे रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सख्त है और सभी खिलाड़ियों को डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने की हिदायत दी है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय टेस्ट टीम के ज़्यादातर खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे फेज में खेलते हुए दिखाई देंगे। रोहित शर्मा को मुंबई रणजी टीम के साथ अभ्यास करते हुए देखा जा रहा है। ऐसे में वे 23 जनवरी से जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली मुंबई के लिए खेलते हुए दिख सकते हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल भी इस मैच में बतौर सलामी बल्लेबाज शामिल हो सकते हैं। रोहित ने आखिरी बार 9 साल पहले नवंबर 2015 में मुंबई में उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुंबई का प्रतिनिधित्व किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा समेत का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा था और वे पांच पारियों में 6 के औसत से मात 31 रन बना पाये ...
महाकुंभ का पहला अमृत स्नान 14 जनवरी को था। इस दिन भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए संगम पहुंचे। ठंड की वजह से कई श्रद्धालु बेहोश हुए तो कई की मौत हो गई।
Opinion, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

महाकुंभ का पहला अमृत स्नान 14 जनवरी को था। इस दिन भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए संगम पहुंचे। ठंड की वजह से कई श्रद्धालु बेहोश हुए तो कई की मौत हो गई।

महाकुंभ के दूसरे महापर्व और पहले अमृत स्नान मकर संक्रांति पर भीषण सर्दी ने श्रद्धालुओं के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को हार्ट अटैक और ठंड लगने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में पांच श्रद्धालु और एक नागा संन्यासी शामिल हैं, जो ब्रह्मलीन हो गए। इसके अलावा, अमृत स्नान के दौरान संगम नोज पर ठंड लगने से तीन श्रद्धालु बेहोश हो गए। इन सभी को एंबुलेंस के जरिए तुरंत केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। सुबह से देर रात तक मेले के केंद्रीय अस्पताल में कुल 4076 मरीज ओपीडी में आए, जिनमें से 245 को भर्ती करना पड़ा। इनमें 14 मरीजों को आईसीयू में भर्ती किया गया। वहीं, मेले में संचालित अन्य अस्पतालों में कुल 12411 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को झूंसी में एम्स रायबरेली द्वारा संचालित 25 बिस्तरों वाले अस्पताल में तीन मरीजों की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले...