Saturday, October 18

गंजबासौदा

घर-घर बिक रही है दारू
गंजबासौदा

घर-घर बिक रही है दारू

गंजबासौदा में कहने को भले ही दो थाने हो गए हों पर नाकारा पुलिस प्रशासन के चलते अपरोधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है विगत दिनों दारू माफियों ने मुंबईया स्टाईल में गंजबासौदा की सड़कों पर फायरिंगों का नंगा नांच खेला था। दारू माफियांओं के हौंसालों के आगे पुलिस प्रशासन बोना नजर आता है। आज दारू की स्थिति यह हो चली है कि पान की गुमठी से लेकर गली-गली में आसानी से उपलब्ध है। इसके चलते अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है इतना ही नहीं दारू पीकर गुंडे मबाली सामान्य नागरिकों को बेवजहां परेशान करके अपराधों की ओर मोड रहे हैं। गंजबासौदा के जनमानस के सामने एक बड़ी गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। यहां की जनता दोनों थानों के बीच में उलझ कर रह गई है। बासौदा थाना अपनी सीमा के बाहर होने की बात कह कर कार्यवाही से बचता है वहीं देहता थाना अपनी सीमा में न होने के कारण कार्यवाही से बचता है इसका लाभ बासौदा के अपधारी व खूबी उठा रह...
गंजबासौदा

अस्पताल में बढऩे लगी मरीजों की भींड़

गंजबासौदा। गर्मी का मौसम बढऩे के कारण शासकीय राजीव गांधी जनचिकित्साल्य में मरीजों की भीड़ उपचार के लिए पहुंच रही है। लेकिन जनचिकित्साल्य में पर्याप्त चिकित्सक मौजूद नहीं होने के कारण बीमारी की अवस्था में मरीजों की घंटों तक लाइन में लगकर परामर्श का इंतजार करना पड़ता है। चिकित्सक के परामर्श के बाद उपचार शुरू हो पाता है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग व बच्चों को उठाना पड़ती है। भीड़ के चलते गंभीर रूप से बीमार लोगों को भी परामर्श के लिए इंतजार करना पड़ता है। अस्पताल में 600 से 800 तक मरीज प्रतिदिन उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। नागरिक जनचिकित्साल्य को स्वीकृत विस्तारों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। जिससे पर्याप्त चिकित्सक व स्टाफ मिलने से मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। वहीं इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीव जैन का कहना है कि ओपीडी की संख्या के साथ प्रतिदिन वरिष्ठ अधिका...
बुजुर्गों की अय्यासी देश की आने वाली पीढ़ी को कौनसी दिशा देगी
गंजबासौदा

बुजुर्गों की अय्यासी देश की आने वाली पीढ़ी को कौनसी दिशा देगी

गंजबासौदा। दिग्विजय सिंह और अमृता राय के फोटो जैसे ही सोसल मीडिया पर आये तो चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। पूरे दिन सोसलमीडिया पर दिग्विजय सिंह और अमृता राय को लेकर चटकारेदार सूचनाएं आदन-प्रदान होती रहीं हैं, वैसे यह पूरा मामला दिग्विजय सिंह का नीजि मामला है पर दिग्विजय सिंह देश के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं और आए दिन वह किसी न किसी को अपनी जुबान का शिकार बनाते हैं। इसी के चलते यह मामला और ज्यादा तूल पकड़ रहा है। यह सच है कि यह व्यक्तिगत मामला है इस पर ज्यादा चर्चा नहीं होना चाहिए पर जब कोई व्यक्ति देश का नेतृत्व करता है तो देश को उसके सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा मिलती है तो उस स्थिति में जनता अच्छे आचरण की उम्मीद करती है। जब भी इस तरह की कभी बात आती है तो जनता ऐसे ही उदाहरणों का सहारा लेती है। इसीलिए भगवान श्रीराम आर्दश स्थापित करने के लिए वन-वन भटकते रहे और माता सीता को बार-बार अग्रि...
गंजबासौदा

आखिर नहीं हो सकी भाजपा में एंट्री पूर्व मंत्री पुत्र की

गंजबासौदा। आज नगर का माहौल सुबाह से ही बड़ा गर्म था चारों ओर एक ही चर्चा सुनाई दे रही थी। की पूर्व कांग्रेसी मंत्री के पुत्र भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं, आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम गंजबासौदा में था इसी कार्यक्रम में मंत्री पुत्र की भाजपा में सदस्यता होनी थी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सभा में सभी का ध्यान इस ओर था कि आखिर कब सदस्यता ग्रहण की घोषणा होने वाली है पर मुख्यमंत्री महोदय अपना भाषण अपने अंदाज में पूरा करके चल दिए इसी के साथ इस हाई वोल्टेज ड्रामा का अंत यहीं हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली इतना ही नहीं एक दूसरे को बधाई भी दी। और कुछ तो यह कहते सुने गए कि आखिर भाजपा में एंट्री नहीं हो सकी आज बासौदा का पूरा मीडिया सिर्फ इसी घटना पर अपनी निगाह रखे हुए था।...
बाबा रामदेव ने दी योग दीक्षा
गंजबासौदा

बाबा रामदेव ने दी योग दीक्षा

गंजबासौदा। योग गुरू बाबा रामदेव के सान्निध्य में गुरूवार को नेहरू चौक पर योग दीक्षा एवं राष्ट्र निर्माण सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों लोगों ने योग दीक्षा ली। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र से हुआ। योग दीक्षा से पूर्व स्थानीय नागरिकों ने बाबा रामदेव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सभा स्थल पर हजारों लोग उपस्थित थे। जगह न मिलने पर लोग छतों पर ही खड़े होकर योग दीक्षा का कार्यक्रम देख रहे थे। लोगों को सिखाए आसन योग रूप बाबा रामदेव ने संगीत के ताल पर योग की विभिन्न मुद्राओं के आसन बताए। पहले योग जागिंग बताई, इकसे बाद सूर्यनमस्कार की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया। दण्डबैठक की विभिन्न मुद्राओं को बताते हुए युवाओं और बच्चों को स्वस्थ रहने के गुरू बताए। बनेगा सपनों का भारत योग दीक्षा राष्ट्र निर्माण सभा को संबोधित करते हुए योग गुरू ने कहा अब हम सपनों का भारत बनाएंगे। महा...
गंजबासौदा

अवैध उत्खनन पर होगा तीन करोड़ से अधिक का जुर्माना खनिज व राजस्व विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई, डंपर, ट्रैक्टर-ट्राली सहित पनडुब्बी का सामान जब्त

गंजबासौदा। कार्रवाई में जब्त हुआ डंपर। गंजबासौदा। क्षेत्र में लगातार मिल रही खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन की शिकायतों को देखते हुए शुक्रवार को कलेक्टर एमबी ओझा के निर्देश पर खनिज व राजस्व व पुलिस विभाग द्वारा देवली, गोंची खदान पर संयुक्त कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार मोहम्मद इसरार खान ने बताया कि ग्राम गोंची के सर्वे नंबर 294 में करीब 1 लाख 13 हजार 850 घनमीटर अवैध खनन करना पाया गया है। जिस पर करीब 3 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना किया जाएगा। जांच प्रतिवेदन एसडीएम को दिया गया है। जहां से कार्रवाई की जाएगी। जिला खनिज अधिकारी आशालता वेद्य ने बताया कि मौके पर तीन पनडुब्बी के माध्यम से खनिज का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। पनडुब्बियों को फोड़-फोड़कर उसका सामान व बैटरियां व मौके से ट्रैक्टर-ट्राली जब्त कर तहसील में रखे गए हैं। कार्रवाई के दौरान खनिज निरीक्षक एमएस रावत व पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। र...
गंजबासौदा

पाइप लाइन के लिए खादी जा रही सड़कें

गंजबासौदा। करोड़ों की लागत से चल रहे जलावर्धन कार्य के लिए कंपनी द्वारा करोड़ों रूपए की लागत से निर्मित सड़क खोदकर पाइप डाले जारहे हैं। जिससे नागरिकों में आक्रोश देखा जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि वर्षों की मांग के बाद नगर पालिका द्वारा शहर की कई सड़कें बनवाई हैं। जिन्हें पाइप डालने के लिए बिना किसी योजना के खोदा जा रहा है। पाइप लाइन डालने के बाद सड़क कंपनी द्वारा ठीक भी नहीं कराई जा रही है। गुरूवार को वार्ड 8 में मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पास सड़क की खुदाई करते समय कंपनी के सुपर वाइजर व मुख्य नपा अधिकारी के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। नागरिकों ने व्यवस्थित रूप से सड़क के किनारे पाइप लाइन के लिए खुदाई करने की मांग की है। जिससे सड़क खराब होने से बच सके।...
गंजबासौदा

अब मशीनों से होने लगा भूमि का सीमांकन

गंजबासौदा। राजस्व विभाग की टीम को अपग्रेड करने के लिए शासन ने कारगर पहल की है। तहसील में टोटल स्टेशन मशीनों की मदद से किसानों की भूमि का सीमांकन कार्य शुरू कर दिया गया है। लाखों की लागत से खरीदी गई इन मशीनों के सफल प्रयोग के बाद इन्हें राजस्व टीम के सुपुर्द कर दिया गया है। इससे सीमांकन, भूमि नापजोख जैसे कार्य संपादित किए जा रहे हैं। शासन स्तर पर हर जिले में मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशिक्षण हुआ राजस्व अमले के चुनिंदा एसएलआर को मशीन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है। पटवारी भी इस मशीन को चलाना सीख रहे हैं। राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों को इसका प्रशिक्षण दिया जा चुका है जो बचे हैं वह भी शीघ्र प्रशिक्षित हो जाएंगे। यह है फायदे मशीन से नई तकनीकी का सहारा लेने के बाद राजस्व अमले की दिक्कतें दूर हो रही हैं। हर वर्ष सैकड़ों मामले भूमि नाप जीख के तहसील कार्यालय में आते हैं इनमें से कई मामलों म...
मोहन भावसार के तुकलकी फरमान से नहीं निकलसकी रंग की टंकी
गंजबासौदा

मोहन भावसार के तुकलकी फरमान से नहीं निकलसकी रंग की टंकी

गंजबासौदा। सुनील पंथी गंजबासौदा में चली आ रही वर्षो की परमपरा को मेहज अपने तुकलकी फरमान से नगरपालिका अध्यक्ष मोहनभावसार ने खत्म कर दिया हर वर्ष निकलने वाली रंगपंचमी पर रंग की टंकी का शहर भर को इंतजार रहता था। पर इसबार प्रदेश में हुई ओला पृष्टि का तर्क देकर रंगपंचमी के त्यौहार से नगरवासियों को बंचित कर दिया। इससे नगर के गई प्रभुद्ध लोगों में रोस देखा गया। मोहनभावसार के इस निर्णय के पीछे क्या मंशा है यह पता नहीं क्योंकि प्रदेश स्तर पर सरकार ने इस तरह का कोई फरमान जारी नहीं किया था। यदि किया होता तो विदिशा में भी यह फरमान लागू होता साथ ही भोपाल और इंदौर में तो रंगों के त्यौहार को खूब उत्साह के साथ मनाया गया। होली की इस मस्ती में रंगपंचमी पर जब रंग की टंकी नहीं निकली तो लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष मोहन भावसार के इस निर्णय के बारे में कई तरह की टिप्पणियां की कोई कह रहा था कि मोहन भावसार के यहां...
गंजबासौदा, विदिशा
वो थी एक गुडिया वो ऐसे कूद रही थी मानो प्रकृति का स्वतंत्र पंक्षी धर्म, जाति और बंदिशों से परे बाल मानोहर लिए लगती थी बहुत भोली जैसे हो किसी आंगन की चिडिय़ा वो थी एक गुडिया जिसकी नहीं थी कोई धार्मिक पहचान धम्र की बंदिशों से परे चेहकती फिरती इस तरह जैसे हो किसी आंगन की चिडिय़ा वो थी एक गुडिया। प्रदीप अंकल