गंजबासौदा। योग गुरू बाबा रामदेव के सान्निध्य में गुरूवार को नेहरू चौक पर योग दीक्षा एवं राष्ट्र निर्माण सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों लोगों ने योग दीक्षा ली। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र से हुआ। योग दीक्षा से पूर्व स्थानीय नागरिकों ने बाबा रामदेव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सभा स्थल पर हजारों लोग उपस्थित थे। जगह न मिलने पर लोग छतों पर ही खड़े होकर योग दीक्षा का कार्यक्रम देख रहे थे।
लोगों को सिखाए आसन
योग रूप बाबा रामदेव ने संगीत के ताल पर योग की विभिन्न मुद्राओं के आसन बताए। पहले योग जागिंग बताई, इकसे बाद सूर्यनमस्कार की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया। दण्डबैठक की विभिन्न मुद्राओं को बताते हुए युवाओं और बच्चों को स्वस्थ रहने के गुरू बताए।
बनेगा सपनों का भारत
योग दीक्षा राष्ट्र निर्माण सभा को संबोधित करते हुए योग गुरू ने कहा अब हम सपनों का भारत बनाएंगे। महात्मा गांधी का सपना भी पूरा होगा। उन्होंने कहा कि 16 मई के बाद सबकी समझ में आ जाएगा। भारत की जनता क्या चाहती है।
शपथ पत्र भरवाए
लोगों से शपथ पत्र भरवाए गए। शपथ पत्रों में कहा गया है कि हमारी पार्टी काले धन को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित करके उसका पता लगाने व उसे देश को दिलाने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाएगी। देशों व विदेशों बैंकों के खाताधारकों, एफडीआई, एफआई आदि के माध्यम से जो भी धन देश में हे या आ रहा है तथा हर प्रकार के इन्वेस्टमेंट, रीसर्च, कैपिटल होल्डिंग, सेल कंपनी, ट्रस्ट कंपनी, म्यूचुअल फण्ड हेज फंड, गोल्ड लोन व अन्य सभी प्रकार के वित्तीय उपकरणों के संबंध में डिक्लेयरेशन ऑफ बेनिफिसियल ऑन राशिप का प्रावधान करने तत्काल प्रभावी व परिणामदायी कदम उठाए जाएंगे। देश की अर्थ व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, जबावदेह व न्यायापूर्ण बनाएंगे।
राष्ट्र गीतों का गायन
कार्यक्रम में आर्केष्ट्र द्वारा राष्ट्र गीतों के कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवन चरित्र को संगीत की धुनों के साथ प्रस्तुत किया गया। जिस पर उपस्थित सत्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।
कांग्रेस के अब बुरे दिन आ गए: रामदेव
अब उसके बुरे दिन आ गए हैं। इसलिए सोनिया गांधी भारत छोड़कर इटली जाएंगी और राहुल गांधी भी उनके साथ जाएंगे। बाबा रामदेव गुरूवार को पूर्व संसदीय सचिव अजय सिंह रघुवंशी के कालाबाग स्थित निवास पर पत्रकारवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने मोदी को भ्रष्टाचार और कालेधन के मुद्दे पर समर्थन दिया है। हमारा एजेंडा एक शपथ पत्र है। सुषमा स्वराज को प्रधानमंत्री बनाने की बात पर योग गुरू सफाई से कन्नी काट गए। इमाम बुखारी के फतवे पर रामदेव ने कहा कि किसी एक समुदाय को वोट के लिए कहना आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की हिंदू धर्म में कोई आस्था नहीं है। वह तो वेटिकन सिटी के पोप को बुलाकर सम्मानित करती हैं। शंकरचार्य को जेल में डालवाती हैं। बाबा रामदेव पर मुकदमे दर्ज करवाती हैं।