Monday, October 20

लटेरी

Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

सर्व ब्राह्मण परिचय पत्रिका के सातवें अंक का विमोचन

बरेठ रोड पर शुक्रवार को सर्व ब्राह्मण परिचय पत्रिका के सातवें अंक का विमोचन किया गया। इस मौके पर समाज के सेवा भावी लोगों का सम्मान हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पूजन से किया गया। कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए डा. आरसी शर्मा ने बताया इस भौतिक और भाग दौड़ वाले युग में परिवार सहित युवक युवतियों की जानकारी पहुंचाने में सहायक बने इसी उद्देश्य को लेकर पत्रिका निकाली जा रही है। इसमें समाज के प्रतिभाशाली छात्रों को स्थान भी दिया जाता है। इस मौके पर विहिप के प्रांत मंत्री राजेश तिवारी ने इस कार्य की सराहना की। डा. केके तिवारी ने समाज की एकता पर बल दिया। वीरेंद्र ऐलिया ने समय- समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की सलाह दी। काशीराम त्रिवेदी ने संगठन व एकता के संदेश को गांव- गांव तक पहुंचाने को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान अच्छे कार्यों के लिए सुनील पिंगले सहि...
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

महिलाओं से गैंगरेप की अफवाह पुलिस का कहना है कि अगर कोई विक्टिम तो सामने आए

सोनीपत/चंडीगढ़.जाट आंदोलन के दौरान महिलाओं से गैंगरेप की अफवाह उड़ने के बाद इलाके के लोगों ने सोनीपत के पास मुरथल हाईवे पर कुछ कपड़े मिलने का दावा किया है। यहां करीब दस मीटर एरिया में जगह-जगह महिलाओं की लैगींग्स, जींस, अंडर गारमेंट्स और टॉप्स फटे पड़े हैं। दबी जुबान लाेकल लोग कह रहे हैं कि ये महिलाओं से हुई दरिंदगी के ही निशान हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अगर गैंगरेप हुआ है तो कोई विक्टिम तो सामने आए। उधर, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाई है। - अफवाह है कि बीते हफ्ते जब जाटों का आरक्षण आंदोलन हिंसक हो गया, उस दौरान कुछ महिलाओं से गैंगरेप किया गया। - आसपास के लोगों का कहना है कि डर और अपनी इज्जत की खातिर किसी महिला ने शिकायत नहीं की। - वे कहते हैं हालात इतने खराब थे कि लोग मारकाट और आगजनी कर रहे थे, पुलिस मौन खड़ी थी। हमें भी यहां कारोबार करना है इसलिए खुलकर श...
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच शनिवार ढाका में खेला जाएगा
Uncategorized, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच शनिवार ढाका में खेला जाएगा

ढाका.एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच शनिवार शाम 7 बजे से ढाका में खेला जाएगा। टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच आखिरी बार मुकाबला इसी मैदान पर वर्ल्ड कप 2014 में 21 मार्च को हुआ था। उस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। - दुनिया की नंबर एक टी 20 टीम भारत के पास एक बैलेंस्ड साइड है। एमएस धोनी टी20 के बेस्ट कैप्टन माने जाते हैं। - टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे स्टार बैट्समैन हैं, जो फॉर्म में चल रहे हैं। - विराट पहले मैच में जरूर फ्लॉप हो गए, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनका परफॉर्मेंस सबसे शानदार है। उन्होंने 4 मैच में 75 के एवरेज से 150 रन बनाए हैं। - बंगलादेश के खिलाफ एशिया कप के ओपनिंग मैच में रोहित शर्मा ने हाफ सेन्चुरी लगाई थी और मैन आफ द मैच बने थे। - 36 साल के आशीष नेहरा भी फास्ट बॉलिंग से विरोधी टीम को खासा परेशान कर रहे ह...
रैंपों पर जालियां न होने के कारण वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

रैंपों पर जालियां न होने के कारण वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

गंजबासौदा| रैंपों पर जालियां न होने के कारण नगर में प्रतिदिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इस संबंध में लोगों ने नपा अधिकारियों से शिकायत की लेकिन नपा की अनदेखी के चलते हादसों का सिलसिला बना हुआ है। इससे चालकों में रोष है। कमलेश कुशवाह ने बताया कि रैंपो पर लगी जालियां चोरी हो गई हैं तो कई क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे आवागमन के दौरान वाहनों के पहिए फंसने के कारण हादसे हो रहे हैं। राहुल तिवारी का कहना है कि पहले रैंपों पर लोहे की जालियां लगाई जाती हैं लेकिन अब पत्थर के टुकड़े लगाए जा रहे हैं जो भारी वाहनों के निकलते ही क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। राहुल साहू ने बताया कि नपाधिकारी रैंपों पर जाली न होने की एक छोटी समस्या मानकर भूल जाते हैं लेकिन इससे प्रतिदिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर उपाध्याय से इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है लेकिन हर बार नई...
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

प्रतिबंध होने के बाद भी शहर में बिना किसी रोक टोक के डीजे साउंड बजाये जा रहे

गंजबासौदा| गुरुवार दोपहर एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने एसडीएम के नाम अतिरिक्त तहसीलदार निधि वर्मा को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने कहा कि प्रतिबंध होने के बाद भी शहर में बिना किसी रोक टोक के डीजे साउंड बजाये जा रहे हैं। इससे छात्र-छात्राओं को परेशान होना पड़ रहा है। अधिकारियों से फोन पर शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। मुकेश, विनोद ने बताया कि बुधवार रात में शादी समारोह अधिक होने के कारण देर रात तक डीजे साउंड मुख्य मार्गों पर बजते रहे लेकिन पुलिस अधिकारियों द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में रात को एसडीओपी आरआर बंसल को डीजे साउंड बंद कराने के लिए फोन पर शिकायत की गई थी लेकिन शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई। विद्यार्थियों का कहना है कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च से शुरू होने वाली है। रात के समय ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर रोक न होन...
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

पार्किंग न होने से मार्ग अवरूद्ध हो रहे हैं

गंजबासौदा| मुख्य मार्गों पर पार्किंग न होने से नागरिक अपने वाहन सड़क पर खड़े कर रहे हैं। इससे मार्ग अवरूद्ध हो रहे हैं। वाहन मालिक अपनी इच्छा से जहां चाहे वहां अपना वाहन खड़ा कर चल देते हैं। इसके कारण सड़क पर वाहनों का जमावड़ा लग जाता है। मुख्य मार्गों पर वाहन खड़े हो जाने से पैदल चलने वाले व्यक्ति और अन्य वाहन चालक सड़क पर खड़े वाहनों से टकराकर घायल हो जाते हैं।...
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

बीएसएनएल केबल की मरम्मत के लिए खोदी गई साइडों को नहीं किया समतल

गंजबासौदा| बरेठ रोड भावसार पुलिया के समीप बीएसएनएल केबल मरम्मत के लिए की गई खुदाई कार्य के बाद साइडों को समतल न किए जाने के कारण वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा हैं। रहवासियों का कहना है कि पुलिया के समीप नपा जल आवर्धन योजना के तहत खुदाई कार्य में केबल क्षतिग्रस्त हुई थी। जिसकी मरम्मत के लिए दोबारा खुदाई कार्य कर सुधार कार्य किया गया था। कार्य पूरा होने के बाद गड्ढों को मिट्टी डालकर भर दिया था लेकिन समतल न किए जाने से आवागमन के दौरान वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।...
एक साल से बंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो गई हैं
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

एक साल से बंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो गई हैं

गंजबासौदा| वार्ड क्रमांक 8 में एक साल से बंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो गई हैं। त्योंदा के सेवानिवृत बीएमओ डा. अजय दयाल भटनागर को नियुक्त किया है। स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ जन चिकित्सालय प्रभारी डा. पीके दीवान और पार्षद राजू दांगी की मौजूदगी में किया गया। पहले ही दिन करीब 50 लोगों को उपचार दिया गया। यह सामुदायिक केंद्र एक साल पहले बनकर तैयार हो गया था लेकिन डाक्टर न होने के कारण शुरू नहीं हो पाया था। बीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लोगों को परेशान न होना पड़े। इसलिए इस केंद्र को ऐसे स्थान पर खोला गया है जहां अधिकतर गरीब और काम काजी लोग रहते हैं। पार्षद ने बताया कि केंद्र में सेवा की जिम्मेदारी एक अनुभवी और ईमानदार हाथों में सौंपी गई है। इससे निश्चित ही वार्ड सहित आसपास की बस्ती के लोगों को लाभ मिलेगा। इस सुविधा के बाद जन चिकित्सालय का दबाव ...
संत गाडगे महाराज जयंती शोभा यात्रा निकाली गई
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

संत गाडगे महाराज जयंती शोभा यात्रा निकाली गई

गंजबासौदा।आज दोपहर 3 बजे  रजक समाज द्वारा संत गाडगे महाराज जयंती शोभा यात्रा सवारकर चौक से निकाली गई । संत गाडगे महाराज की पूजन आरती के बाद रजक समाज के नवयुवक भजनों पर रास्ते भर नाचते गुलाल लगाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा का समापन नवीन बस स्टैड.हुआ। रजक समाज  के तत्वधान में कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें रजक समाज के अध्यक्ष राजकुमार मालवीय द्वारा कार्यक्रम को सम्बोधित किया गया कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक निशंक जैन, नगर पालिका अध्यक्ष मधुलिका अग्रवाल ,नरेन्द्र सिंह रघुवंशी आदि उपस्थित थे।...
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

बसरिया में चल रही श्रीराम कथा पंडित केशव शास्त्री ने कहा सुंदरकांड ह्रदय रूप है।

गंजबासौदा|भगवान श्रीराम के ह्रदय में श्री हनुमान बसते हैं। उन्होंने यह स्थान भगवान की भक्ति में लीन होकर प्राप्त किया। यह बात ग्राम बसरिया में चल रही श्रीराम कथा के दौरान पंडित केशव शास्त्री ने कही। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड ह्रदय रूप है। भक्ति एवं शरणागति में आकाश, पाताल, पृथ्वी सभी ओर से बाधा आती है। इनको जो पार कर जाता है उसे भगवान के दर्शन मिलते हैं। हनुमान जी की भक्ति यात्रा में सुरसा, आकाश, देवताओं की और से आई। सिंह का समुद्र पाताल से और लंकनि पृथ्वी से भक्ति यात्रा में बाधा करने आई है लेकिन भगवान नाम का सहारा लेकर वह लक्ष्य प्राप्त करते हैं। हनुमान जी को राम नाम से ही शक्ति प्राप्त हुई। कथा के दौरान विस्तार से सुनाते हुए कहा कि पुण्य करना सरल है लेकिन पाप को छोड़ना कठिन। रामनाम पाठ करने से मनुष्य पुण्य को सार्थक कर पाप को मिटा सकता है।...