Monday, October 20

सर्व ब्राह्मण परिचय पत्रिका के सातवें अंक का विमोचन

बरेठ रोड पर शुक्रवार को सर्व ब्राह्मण परिचय पत्रिका के सातवें अंक का विमोचन किया गया। इस मौके पर समाज के सेवा भावी लोगों का सम्मान हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पूजन से किया गया।

कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए डा. आरसी शर्मा ने बताया इस भौतिक और भाग दौड़ वाले युग में परिवार सहित युवक युवतियों की जानकारी पहुंचाने में सहायक बने इसी उद्देश्य को लेकर पत्रिका निकाली जा रही है। इसमें समाज के प्रतिभाशाली छात्रों को स्थान भी दिया जाता है।

इस मौके पर विहिप के प्रांत मंत्री राजेश तिवारी ने इस कार्य की सराहना की। डा. केके तिवारी ने समाज की एकता पर बल दिया। वीरेंद्र ऐलिया ने समय- समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की सलाह दी।

काशीराम त्रिवेदी ने संगठन व एकता के संदेश को गांव- गांव तक पहुंचाने को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान अच्छे कार्यों के लिए सुनील पिंगले सहित कवि और साहित्यकार बालमुकंद दीक्षित का सम्मान किया गया। पत्रिका विमोचन समारोह का संचालन डा. कैलाश नारायण ऐलिया ने किया।