Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
नई दिल्ली/भोपाल-पेट्रोल 2.60 रुपए और डीजल 2.57 रुपए हुआ सस्ता
नई दिल्ली/भोपाल. दिल्ली में चुनाव से ठीक पहले पेट्रोल-डीजल फिर सस्ते हो गए हैं। भोपाल में पेट्रोल की कीमत 2.60 और डीजल की दर 2.57 रु./लीटर कम हो गई है। टैक्स जोड़कर भोपाल में पेट्रोल 62.27 रु./लीटर और डीजल 52.70 रु./लीटर मिलेगा। 18 दिन पहले 16 जनवरी को भी इतने ही दाम घटे थेइस कमी से पेट्रोल के दाम चार साल पुरानी कीमत की बराबरी पर पहुंच गए हैं। पेट्रोल 48 महीने पहले दिसंबर 2010 में 56 रु./लीटर जबकि डीजल 28 महीने पहले सितंबर 2012 में 46 रु./लीटर था। अगस्त 2014 से पेट्रोल 10 बार और अक्टूबर से डीजल छह बार सस्ता हो चुका है।
एक पखवाड़े में कंपनियों की लागत 10 फीसदी कम हुई, हमें मिला सिर्फ 4 फीसदी का फायदा
हर बार की तरह कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का पूरा फायदा हमें नहीं मिला।
- 18 दिन पहले पेट्रोल-डीजल सस्ते किए थे। तब से अब तक एक पखवाड़े की क्रूड की औसत कीमत 10.25% कम हुई। पेट्रोल 4.06% व ...