हॉस्पिटल से रविवार को सवा महीने में दूसरी बार बच्चा चोरी
इंदौर. हॉस्पिटल से रविवार को सवा महीने में दूसरी बार बच्चा चोरी हो गया। घटना वैसी ही जैसे 25 फरवरी को हुई थी। बच्चा चुराने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
-रविवार दोपहर 2 बजे एमवाय हाॅस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर के बाहर सुसनेर (शाजापुर) से आई ममता तीन महीने के बेटे और परिजन के साथ बैठी थी। उसके पति कमल सिंह यहां भर्ती हैं।
-इसी दौरान 12 साल की एक लड़की के साथ दो महिलाएं आईं और ममता से बातचीत शुरू की। ममता ने आरोपी महिलाओं को बताया कि पति को खून की जरूरत है तो महिलाओं ने मदद करने का कहा।
-आरोपियों में से एक लचककर चलने वाली महिला शाम 5 बजे ममता के साथ आई तीन महिलाओं व भानजे को चाय पिलाने ले गई। तभी दूसरी महिला (हरी साड़ी में) ने ममता से कहा- तुम भी चाय पीओ, मैं बच्चे को संभालती हूं।
-ममता बच्चे को उसके हवाले कर लड़की के साथ चाय पीने चली गई। कुछ ही देर में हरी साड़ी वाली महिला बच्चे को लेकर...