गंजबासौदा| रात को दुकान बंद करने के बाद अपने घर जा रहे सत्तर वर्षीय नब्बू खां के पैर में सर्प ने काट लिया। उसे दोपहर में शासकीय जन चिकित्सालय लाने पर मृत घोषित कर दिया गया। रात के समय वृद्ध ने अपनी गुमठी बंद करने जैसे ही पैर जमीन पर रखा सर्प ने डस लिया। इसके बाद परिजन झाड़ फूंक कराते रहे। जब उसकी हालत ज्यादा बिगड़ी तब शासकीय जन चिकित्सालय लाए। उस समय तक उसकी मृत्यु हो गई थी।