Saturday, October 18

सिरोंज

ईओडब्ल्यू में फंसे शोभित ने न्यायालय में लगाई याचिका:शुक्रवार को होगी सुनवाई, फिलहाल जेल में ही रहेंगे त्रिपाठी
अपराध जगत, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, सिरोंज, हादसा

ईओडब्ल्यू में फंसे शोभित ने न्यायालय में लगाई याचिका:शुक्रवार को होगी सुनवाई, फिलहाल जेल में ही रहेंगे त्रिपाठी

जिले के सिरोंज जनपद के सीईओ रहे शोभित त्रिपाठी पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कसा हुआ है। गुरुवार को त्रिपाठी की ओर से न्यायालय में बेल अपील लगाई गई थी। जिसकी सुनवाई के लिए शुक्रवार का दिन तय किया गया है। फिलहाल उन्हें जेल भेज दिया गया है। सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा द्वारा विधानसभा में सिरोंज जनपद सीईओ रहे शोभित त्रिपाठी पर कोरोनाकाल और लॉकडाउन के दौरान सैकड़ों शादियां कराकर करोड़ों रुपए की सरकारी राशि के दुरूपयोग की शिकायत की थी। मामले की जांच के बाद दोषी पाए जाने के बाद ईओडब्ल्यू ने भी उन पर शिकंजा कस दिया था। शोभित की गिरफ्तारी होने के बाद गुरुवार को उनकी ओर से न्यायालय में बेल के लिए आवेदन लगाया गया है। इस याचिका को लेकर न्यायालय शुक्रवार को सुनवाई करेगा तब तक शोभित त्रिपाठी को जेल भेज दिया गया है।...
विदिशा में कोरोना की बढ़ती रफ्तार:जिले में एक दिन में ही निकले 314 कोरोना संक्रमित, कलेक्टर की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव
कहानी, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, लटेरी, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, सिरोंज, हैल्थ

विदिशा में कोरोना की बढ़ती रफ्तार:जिले में एक दिन में ही निकले 314 कोरोना संक्रमित, कलेक्टर की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

विदिशा में शुक्रवार को सुबह से लेकर देर शाम तक जांच सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद जिले भर में 314 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जिनमें कलेक्टर उमाशंकर भार्गव भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा मरीज विदिशा तहसील के 110 हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखंड प्रताप सिंह ने शुक्रवार देर शाम कोरोना रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि रिपोर्ट के अनुसार जिले भर में 314 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव भी संक्रमितों में शामिल हैं। अच्छी बात यह है कि आज शुक्रवार को 107 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से संक्रमितों की संखया विदिशा तहसील में 110 गंजबासौदा में 95 सिरोंज में 43 कुरवाई में 27 लटेरी में 16 नटेरन में 12 ग्यारसपुर में 11 जिले में अब तक एक जनवरी से 1620 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से 506 कोरोना पॉजिटिव लोग ...
कर्मकार विवाह मंडल योजना घोटाला:30 करोड़ के घोटाले की जांच के लिए सिरोंज पहुंची ईओडब्ल्यू की टीम ऑपरेटरों के कक्ष की जांच में योजना से जुड़े 1000 आवेदन मिले
आर्थिक जगत, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय, सिरोंज

कर्मकार विवाह मंडल योजना घोटाला:30 करोड़ के घोटाले की जांच के लिए सिरोंज पहुंची ईओडब्ल्यू की टीम ऑपरेटरों के कक्ष की जांच में योजना से जुड़े 1000 आवेदन मिले

कर्मकार विवाह मंडल योजना घोटाले की जांच करने के लिए ईओडब्ल्यू की टीम सक्रिय हो गई है। घोटाले से जुड़े एक हजार विवाह आवेदन टीम को और मिल गए हैं। इनकी जांच के साथ ही टीम ने पूछताछ का सिलसिला और तेज कर दिया है। कर्मकार मंडल विवाह योजना के तहत सिरोंज जनपद पंचायत में हुए 30 करोड़ के गोलमाल में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने सिरोंज जनपद पंचायत के निलंबित सीईओ शोभित त्रिपाठी पर धोखाधड़ी और गबन का प्रकरण दर्ज किया है। सीईओ के साथ ही ऑपरेटर हेमंत साहू, योगेन्द्र शर्मा सहित अन्य लोगों पर भी मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। इसके बाद से ही ईओडब्ल्यू की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। 11 जनवरी को डीएसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में ईओडब्ल्यू की टीम जनपद पंचायत में आई थी। पहले दिन पूछताछ के बाद ऑपरेटर हेमंत साहू का कक्ष भी टीम ने सील कर दिया था। इसके बाद मंगलवार को डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने स्...
ओलावृष्टि से प्रभावित किसान को सहायता राशि मिला:बुजुर्ग किसान दंपती को मिला 50 हजार का चेक; मुख्यमंत्री शिवराज को सुनाई थी व्यथा
आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, सिरोंज

ओलावृष्टि से प्रभावित किसान को सहायता राशि मिला:बुजुर्ग किसान दंपती को मिला 50 हजार का चेक; मुख्यमंत्री शिवराज को सुनाई थी व्यथा

ओलावृष्टि से प्रभावित किसान दलभंजन सिंह यादव को 50 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक रविवार शाम को मिल सका। ओलावृष्टि से प्रभावित लटेरी तहसील के उनारसीकला और छोटी राघौगढ़ गांव में शनिवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान और विधायक उमाकांत शर्मा पहुंचे थे। वे छोटी राघौगढ़ के किसान दलभंजन सिंह यादव के खेत पर पहुंचे तो बुजुर्ग किसान और उसकी पत्नी फूल बाई ने व्यथा सीएम को सुनाई थी। जिसे सुन कर सीएम ने मौके पर मौजूद कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को शनिवार शाम तक दलभंजन सिंह को 50 हजार रुपए की सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए थे। शाम को जब लटेरी तहसीलदार अजय शर्मा की गाड़ी गांव में आई तो दंपत्ति की आंखें खुशी से चमक गईं। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश यादव और ग्रामीणों के साथ बुजुर्ग के घर तक पहुंचे । तहसीलदार ने बताया कि उन्हें आरबीसी के नियमों के तहत मुआवजा राशि भी मिलेगी।...
विदिशा में भगवान बाहुबली की प्रतिमा विराजित:वियतनाम से आए सफेद पत्थर, जयपुर में निर्माण; 3 टन वजनी मूर्ति की क्रेन से स्थापना
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, सिरोंज

विदिशा में भगवान बाहुबली की प्रतिमा विराजित:वियतनाम से आए सफेद पत्थर, जयपुर में निर्माण; 3 टन वजनी मूर्ति की क्रेन से स्थापना

विदिशा के सिरोंज में त्रिमूर्ति मंदिर में भगवान बाहुबली की 3‎ टन वजनी और 13.5 फीट ऊंची‎ प्रतिमा की स्थापना की गई। जैन मुनि सुधा सागर महाराज के सानिध्य में प्रतिमा को विराजित किया गया। मंदिर के सदस्यों ने बताया कि मूर्ति में लगे सफेद पत्थर वियतनाम से आए थे। इसका निर्माण जयपुर में हुआ है। आदिनाथ की प्रतिमा पद्मासन है बुधवार देर शाम को जैन‎ मुनि और हजारों‎ श्रद्धालुओं के समक्ष प्रतिमा‎ को निर्माणाधीन मंदिर में स्थापित‎ किया। त्रिमूर्ति मंदिर में 4‎ महीने पहले स्थापित हो चुकी 15‎ फीट ऊंची भगवान आदिनाथ की‎ प्रतिमा राजस्थान के लाल पत्थर‎ से निर्मित है। उनकी प्रतिमा के‎ पास उनके बेटे भगवान‎ भरत की 13.5 फीट ऊंची‎ प्रतिमा को वियतनाम के सफेद पत्थर से बनाया है।‎ आदिनाथ की प्रतिमा पद्मासन और‎ भरत जी एवं बाहुबली की प्रतिमा‎ खड्गासन में है।‎ 108 फीट ऊंचे त्रिमूर्ति‎ मंदिर का निर्माण भरतपुर के‎ पत्थरो...
नए साल की सौगात:भवन निर्माण के साथ फर्नीचर भी मिला 3000 छात्र-छात्राओं को मिलेगी सुविधा
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय, सिरोंज

नए साल की सौगात:भवन निर्माण के साथ फर्नीचर भी मिला 3000 छात्र-छात्राओं को मिलेगी सुविधा

शास्त्री काॅलेज के नवीन भवन के प्रथम तल पर भी कक्षाओं का संचालन शुरू होगा शासकीय लाल बहादुर शास्त्री कालेज के 3 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए नया साल और अधिक सुविधापूर्ण हो गया। कालेज के नवीन भवन के प्रथम तल का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। जिसकी फिनिशिंग का काम अभी चल रहा है। नए साल के शुरूआती महीनों में ही इस भवन का लोकार्पण होने की संभावना है। शासकीय लाल बहादुर शास्त्री कालेज के नवीन भवन के प्रथम तल के निर्माण के लिए विश्व बैंक के माध्यम 1 करोड़ 67 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। इस राशि के प्राप्त होने के बाद सितंबर 2020 में विधायक उमाकांत शर्मा ने प्रथम तल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण एजेंसी बीडीए के अधिकारियों से निर्माण में समय सीमा और गुणवत्ता का खासा ध्यान रखने की बात भी कही थी। इसका असर हुआ और सवा साल क...
पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा स्मृति में राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट:भोपाल के अनस की 28 गेंदों पर शतकीय पारी, इनमें 13 छक्के, 5 चौके शामिल, 4 बार गेंद मैदान के बाहर
कहानी, खेल जगत, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय, सिरोंज

पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा स्मृति में राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट:भोपाल के अनस की 28 गेंदों पर शतकीय पारी, इनमें 13 छक्के, 5 चौके शामिल, 4 बार गेंद मैदान के बाहर

फटाफट क्रिकेट और उसका राेमांच। भोपाल के अनस खान ने सिर्फ 28 गेंदो में 13 छक्के, 5 चौके और 5 सिंगल रन बना कर अपना शतक पूरा किया। वे 30 गेंद में 109 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच अनस ने 4 बार गेंद मैदान के बाहर भी पहुंचाई। मौका था सिरोंज के उत्कृष्ट हायर सेकंडरी मैदान पर चल रहे स्वर्गीय लक्ष्मीकांत शर्मा टेनिस क्रिकेट बॉल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का। शनिवार को जवाहरलाल नेहरू कालेज भोपाल और अतुल इलेवन विदिशा के बीच मैच खेला गया। भोपाल के ओपनर अनस खान ने पहले ही ओवर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी। मैच में भोपाल ने 2 विकेट के नुकसान पर 8 ओवर 142 रन बनाए। जिसके जवाब में विदिशा की टीम 5 विकेट पर 70 रन ही बना सकी। विदिशा के अमित ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। विदिशा की टीम ये मैच 72 रनों के भारी अंतर से हार गई। 42 और 73 रन पर दो बार मिला जीवनदान पड़ा भारी अनस को दो बार जीवनदान देना विदिशा के लिए भ...
4 गश्त पाइंट पर मिले सिर्फ 7 जवान….:विधायक उमाकांत ने रात 2 से 4 बजे तक तीन थाना क्षेत्रों का किया निरीक्षण, 5 बजे एसपी को सुधार और कार्रवाई के लिए पत्र
अपराध जगत, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, लटेरी, विदिशा, विविध, संपादकीय, सिरोंज

4 गश्त पाइंट पर मिले सिर्फ 7 जवान….:विधायक उमाकांत ने रात 2 से 4 बजे तक तीन थाना क्षेत्रों का किया निरीक्षण, 5 बजे एसपी को सुधार और कार्रवाई के लिए पत्र

रात 2.36 बजे लटेरी थाने के चैनल गेट पर ताला था , 3.06 बजे बिना रोकटोक के मुरवास थाने में प्रवेश, 3.36 बजे सिरोंज थाने में जवान और हेड कांस्टेबल सोते मिले सिरोंज-लटेरी विधानसभा क्षेत्र के तीनों थानों की हकीकत से रूबरू होने के लिए रात में ही अचानक निरीक्षण पर निकले विधायक उमाकांत शर्मा हालात देख कर खुद हैरान रह गए। रात 2 बजे से 4 बजे तीन थाना क्षेत्रों के हालातों को सुबह पांच बजे सोशल मीडिया एकाउंट पर डाला ओर एसपी डॉ मोनिका शुक्ला को पत्र लिखकर सुधार और आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध भी किया। विधायक शर्मा ने सिरोंज और लटेरी क्षेत्र के थानों के संवेदनशील होने का हवाला देते हुए एसपी से यहां पर पर्याप्त स्टाफ सुनिश्चित करने की मांग की है। सिरोंज में वर्तमान बल के अलावा 15 सिपाही, 2 एएसआई, 3 हेड कांस्टेबल, 2 एसआई और लटेरी थाना क्षेत्र भी वर्तमान बल के अलावा 10 सिपाही, 2 एएसआई, 1 एसआई और 2 हेड कांस्...
विदिशा जिले में गांजा जब्त:​​​​​​​बोलेरो में गांजा सप्लाई के लिए अलग से बनाई छत, दो आरोपी भी पकड़े
अपराध जगत, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय, सिरोंज

विदिशा जिले में गांजा जब्त:​​​​​​​बोलेरो में गांजा सप्लाई के लिए अलग से बनाई छत, दो आरोपी भी पकड़े

विदिशा जिले की सिरोंज पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर भोपाल से आ रही बोलेरो वाहन को रोककर चैकिंग की। चैकिंग के दौरान उसमें रखे 1 क्विंटल 10 किलो गांजा जब्त कर लिया। जिसकी कीमत 16 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। साथ ही परिवहन कर रही 5 लाख रुपए कीमत की बोलेरो भी जब्त कर 2 आरोपियों अमित निवासी ब्यावरा जिला राजगढ़ और अजय निवासी विदिशा को गिरफ्तार कर लिया है। हाईटेक तरीके से कर रहे थे चोरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बोलेरो को रोक तो लिया लेकिन वाहन में गांजा नहीं मिल रहा था, लेकिन सूचना पक्की थी। इसलिए पुलिस सघन पड़ताल में जुटी रही, लेकिन गांजा नहीं मिली। फिर आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि गाड़ी की छत में अलग से जगह बनाई गई है, जिसमें अंदर से नट-बोल्ट लगे हैं। जिन्हें खोलने पर छत खुल जाती है। जब पुलिस ने छत खोली तो उसमें बहुत व्यवस्थित पैकिंग कर पॉलीथिन ...
विदिशा में खाद के लिए सड़क पर किसान:खाद नहीं मिलने से किसानों ने किया चक्काजाम, अधिकारी बोले- अभी खाद कम हैं, शाम तक और आ रही है
आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान, सिरोंज

विदिशा में खाद के लिए सड़क पर किसान:खाद नहीं मिलने से किसानों ने किया चक्काजाम, अधिकारी बोले- अभी खाद कम हैं, शाम तक और आ रही है

विदिशा के सिरोंज में खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने चक्काजाम कर दिया। जिसकी सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाकर शाम तक और खाद उपलब्ध कराने का वादा कर चक्काजाम समाप्त कराया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और किसानों के बीच जमकर बहस भी हुई। सिरोंज क्षेत्र के किसान नेता सुरेंद्र रघुवंशी का कहना है कि हम सिरोंज क्षेत्र के किसान यहां DAP ,यूरिया और NPK की मांग को लेकर यहां आए हैं। बड़े शर्म की बात है, बोवनी का समय निकला जा रहा है और सरकार खाद-बीज तक उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। सुबह 6 बजे से 80-80 साल की महिलाएं, किसान लाइन में लगे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल पा रही। अब बिना खाद के किसान कैसे बोवनी करेगा। सरकार के पास सभी किसानों की जमीन का रिकॉर्ड है, फिर भी इन्होंने खाद का इंतजाम क्यों नहीं किया। प्राइवेट दुकानों पर 1600-1700 रुपए की खाद की...