Tuesday, September 23

ईओडब्ल्यू में फंसे शोभित ने न्यायालय में लगाई याचिका:शुक्रवार को होगी सुनवाई, फिलहाल जेल में ही रहेंगे त्रिपाठी

जिले के सिरोंज जनपद के सीईओ रहे शोभित त्रिपाठी पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कसा हुआ है। गुरुवार को त्रिपाठी की ओर से न्यायालय में बेल अपील लगाई गई थी। जिसकी सुनवाई के लिए शुक्रवार का दिन तय किया गया है। फिलहाल उन्हें जेल भेज दिया गया है। सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा द्वारा विधानसभा में सिरोंज जनपद सीईओ रहे शोभित त्रिपाठी पर कोरोनाकाल और लॉकडाउन के दौरान सैकड़ों शादियां कराकर करोड़ों रुपए की सरकारी राशि के दुरूपयोग की शिकायत की थी। मामले की जांच के बाद दोषी पाए जाने के बाद ईओडब्ल्यू ने भी उन पर शिकंजा कस दिया था। शोभित की गिरफ्तारी होने के बाद गुरुवार को उनकी ओर से न्यायालय में बेल के लिए आवेदन लगाया गया है। इस याचिका को लेकर न्यायालय शुक्रवार को सुनवाई करेगा तब तक शोभित त्रिपाठी को जेल भेज दिया गया है।