Tuesday, October 28

सिरोंज

ऐसे बना था देश का संविधान,
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

ऐसे बना था देश का संविधान,

नई दिल्ली. 26 जनवरी 1950 वो दिन था जब भारत को उसका संविधान मिला। आज हम उसी दिन को हर साल की तरह रिपब्लिक-डे के तौर पर मनाने जा रहे हैं। लेकिन जब पहली बार देश का संविधान पास हुआ और संविधान सभा की पहली बैठक हुई, तो उस वक्त का नज़ारा कैसा था। वे कौन थे, जिन्होंने बड़ी भूमिकाएं निभाई थीं, कुछ Rare Photos के ज़रिए हम आपको दिखा रहे हैं। इसमें संविधान बनने से लेकर संविधान सभा की पहली बैठक और देश की पहली सरकार के कैबिनेट सदस्यों की झलक आपको देखने मिलेगी।...
ये हैं परमवीर चक्र विजेता,मेजर सोमनाथ शर्मा
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

ये हैं परमवीर चक्र विजेता,मेजर सोमनाथ शर्मा

नई दिल्ली। परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान है। यह सेना के जवानों को उनकी बहादुरी के लिए दिया जाता है। इस सम्मान की शुरुआत 26 जनवरी 1950 में हुई थी। अब तक 21 सैनिकों को इससे सम्मानित किया गया है। विदेशी महिला ने डिजाइन किया था मेडल... - सबसे ज्यादा सेना के 20 और एयरफ़ोर्स के एक जवान को ये अवॉर्ड मिला है। - अभी तक नेवी के किसी जवान को यह अवॉर्ड नहीं मिला है। - परमवीर चक्र पाने वाले सैनिकों या उनके परिजनों को 10 हजार रुपए महीने का अलाउंस भी दिया जाता है। - परमवीर चक्र को सावित्री बाई खालोनकर ने डिजाइन किया था। उनकी मां हंगरी की, जबकि पिता रशियन थे। - उनकी शादी मेजर जनरल विक्रम खालोनकर से हुई थी। - दिलचस्प यह भी है कि खालोनकर के रिश्तेदार मेजर सोमनाथ शर्मा को मरणोपरांत पहला परमवीर चक्र का सम्मान मिला।...
खुल गया दुनिया के सबसे काले बच्चे का राज, जानिए क्या है असलियत
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

खुल गया दुनिया के सबसे काले बच्चे का राज, जानिए क्या है असलियत

वाशिंगटन . सोशल साइट्स पर एक काले बच्चे की फोटो वायरल हो रही है, जिसे दुनिया का सबसे काला बच्चा बताया जा रहा है, लेकिन अब इस फोटो की असलियत सामने आ गई है। ये न तो किसी गोरिल्ला या बंदर का इंसान जैसा दिखने वाला बच्चा है और न ही साउथ अफ्रीका में पैदा हुआ। वास्तव में ये एक आर्टिस्ट की क्रिएशन है जो ऑनलाइन खूब बिकी है। क्या थे दावे और ये बच्चा है क्या WhatsApp और Facebook पर वायरल होने के बाद दावे किए गए थे कि इस बच्चे का जन्म साउथ अफ्रीका में हुआ है और गिनीज बुक ने इसे ‘दुनिया के इस सबसे काला बच्चा’ माना है। इतना ही नहीं, इस बच्चे को दुनिया का आठवां अजूबा तक बताया गया। लेकिन वास्तव में, यह कोई बच्चा नहीं, बल्कि पॉलिमर क्ले आर्ट से बनी एक डॉल है, जो ई-कॉमर्स वेबसाइट eBay ने बतौर वैलेंटाइन गिफ्ट-पीस बेचा था। साइट पर इस तरह की कई डॉल्स हैं जो 50 से 80 डॉलर ( तकरीबन 3 हजार से साढ...
अब ये है दुनिया की सबसे खतरनाक रोड,
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

अब ये है दुनिया की सबसे खतरनाक रोड,

अभी तक दुनिया की सबसे खतरनाक रोड के रूप में बोलिविया के डेथ रोड को जाना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हाल ही में किए गए एक रिसर्च के आधार पर dangerousroads.org वेबसाइट ने तुर्की के बेबर्ट डी915 रोड को सबसे डेंजरस माना है। अपने रिस्क पर कर सकते हैं सफर... वेबसाइट के मुताबिक, हेयरपिन की तरह इस रोड पर कुल 29 मोड़ हैं, जहां गाड़ी को घुमाना बहुत ही मुश्किल है। इतना ही नहीं, सड़क के किनारे रेलिंग भी नहीं है। ऐसे में यहां पर जरा-सी चूक का मतलब मौत है। बेहतर से बेहतर ड्राइवर भी अपने रिस्क पर ही इस रोड पर सफर करता है। हालांकि, ये सड़क कितनी खतरनाक है, इसे शब्दों और फोटो के जरिए भी बता पाना भी आसान नहीं है। 106 किलोमीटर लंबी है ये सड़क तुर्की की ये सड़क 106 किलोमीटर से ज्यादा लंबी है, जो 6 हजार फीट ऊंची सोगान्ली माउंटेन पर बनी है। इसे 1916 में रूसी सैनिकों द्वारा बनाया गया था।...
बैंक एटीएम को चोर उखाड़ ले गए गार्ड बिना बताए गया छुट्टी पर,
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

बैंक एटीएम को चोर उखाड़ ले गए गार्ड बिना बताए गया छुट्टी पर,

भिवानी। भिवानी के विश्वकर्मा मंदिर के नजदीक एक बैंक एटीएम को चोर उखाड़ ले गए। एटीएम आईडीबीआई बैंक का था, जिसमें करीब दो लाख 57 हजार रुपए थे। घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी विजय देशवाल और शहर थाना प्रभारी अश्वनी शर्मा मौके पर पहुंचकर जांच की और मामला दर्ज कर लिया गया है।  - सिक्यूरिटी इंचार्ज संदीप हुड्डा ने बताया कि इस एटीएम पर धिराणा निवासी नरेश को सिक्यूरिटी गार्ड लगाया हुआ था। नरेश की ड्यूटी शुक्रवार शाम छह बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक ड्यूटी थी। मगर शुक्रवार रात नरेश की तबीयत खराब हुई तो वह किसी को बिना बताए अपने घर चला गया। - इसके बाद शनिवार सुबह उन्हें जानकारी मिली कि उक्त एटीएम को किसी ने रात के समय चुरा लिया। उन्होंने पुलिस के साथ मौके पर आकर देखा तो यहां से एटीएम गायब था। - एटीएम में करीब दो लाख 57 हजार रुपए थे।...
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

हैंडपंप ठीक करने का ठेका सिरोंज के ठेकेदार को दिया

 गंजबासौदा ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में जहां भी हैंडपंप बंद हैं, उन्हें ठीक करने का ठेका पीएचई ने सिरोंज के ठेकेदार अवतारसिंह रघुवंशी को दिया है। पीएचई के पास कर्मचारी न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर हैंडपंप ठीक नहीं हो पा रहे थे। पीएचई के एसडीओ गौरव सिंघई के अनुसार अनुबंधित ठेकेदार तीन साल तक प्रशिक्षित और मैकेनिकों के माध्यम से हैंडपंप ठीक कराएंगे। पर्याप्त बारिश न होने के कारण फसलों की लगातार हो रही सिंचाई के कारण भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है। इससे गांव-गांव हैंड पंप बंद हो रहे हैं। ग्रामीण पेयजल को लेकर परेशान हैं। गांव घटेरा में 12 हैंडपंप हैं। इनमें से 10 बंद हैं। ऐसी ही हालत कई गांवों में चल रही है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा का कहना है कि क्या ब्लाक में प्रशिक्षित हैंडपंप सुधारने वाले नहीं हैं। आठ साल पहले शिविर लगाकर हर ग्राम पंचायत में हैंडपंप ठीक करने का ...
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, सिरोंज, सीहोर

बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया गया

जबासौदा| शुक्रवार दोपहर ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर जश्ने गौसुल पाक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया गया। मंच के सैय्यद शफाकत हुसैन कादरी ने कहा कि हम अस्पतालों में जब अपनी मां- बहन का उपचार कराने जाते हैं तो महिला डाक्टरों को तलाशते हैं। यदि हम बेटियों को उच्च शिक्षा नहीं दिलाएंगे तो भविष्य में महिला डाक्टर कहा से लाएंगे। इसके लिए समाज में बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाना जरूरी है। बेटियों के शिक्षित होने से एक परिवार ही नहीं पूरे समाज का उत्थान होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे काजी सैय्यद इक्तेदार अली ने कहा कि जो कौम अपना इतिहास भूल जाती है वह अपने तरक्की के रास्ते बंद कर लेती है। हमें अपने पीर, औलिया, बुजुर्गों, औरतों, बेटियों, आले रसूल की इज्जत करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मंच सदस्यों ने गरीब निर्धनों को गर्म कपड़े बांटे।इस मौ...
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

प्रभादेवी की हत्या के आरोप में देहात पुलिस ने छठवें आरोपी अरमान खान को गिरफ्तार किया

गंजबासौदा|पचमा बायपास पर लूट के दौरान अनाज व्यापारी भगवानदास साहू की प|ी प्रभादेवी की हत्या के आरोप में देहात पुलिस ने छठवें आरोपी अरमान खान को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी हेमंत बर्वे ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से चाकू और मोबाइल बरामद किया है।
आईएस की धमकी – गाय की पूजा करने वाले हिंदुओं को खत्म कर, कश्मीर पर कब्जा करेगा
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

आईएस की धमकी – गाय की पूजा करने वाले हिंदुओं को खत्म कर, कश्मीर पर कब्जा करेगा

काबुल. इस्लामिक स्टेट ने अपनी प्रोपेगैंडा मैगजीन 'दाबिक' में कहा है कि आईएस कश्मीर पर कब्जा करेगा और गाय की पूजा करने वाले हिंदुओं को खत्म कर देगा। इससे पहले आईएसआईएस ने मोदी को भी धमकी दी थी। हिंदुओं और काफिर मुसलमानों की खैर नहीं... - दाबिक के 13वें एडिशन में अफगानिस्तान-पाकिस्तान रीजन के कमांडर हाफिज सईद खान ने कहा, "इतिहास गवाह है कि इस रीजन में मुसलमानों का शासन रह चुका है।" - ''लेकिन अब यहां गाय की पूजा करने वाले हिंदू और नास्तिक चीनी रहने लगे हैं।" - "इन हिंदुओं और काफिर मुस्लिमों को खत्म करने और खलीफा के शासन को बढ़ाने के लिए आईएस तैयारी कर रहा है।" - "अफगानिस्तान और पाकिस्तान रीजन (अफ-पाक) पर आईएस का कंट्रोल होना बहुत जरूरी है। ये खलीफा और मुसलमानों के शासन को बढ़ाने का गेटवे है।" पाकिस्तान और लश्कर को दी धमकी - सईद ने अफ-पाक के पांच एडमिनिस्ट्रेटिव रीजन्स पर आईएस का ...
सरकारी नौकरी को मान बैठे ‘नोट छापने’ की मशीन DIG जेल उमेश गांधी
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

सरकारी नौकरी को मान बैठे ‘नोट छापने’ की मशीन DIG जेल उमेश गांधी

भोपाल। DIG जेल उमेश गांधी के आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को जिला अदालत में चालान पेश कर दिया है। चालान करीब चार हजार पन्नों का है। इसके साथ ही उनकी गिरफ्तारी भी लगभग तय मानी जा रही है। गांधी वर्तमान में भोपाल में जेल मुख्यालय में DIG के पद पर पदस्थ हैं। 2012 में पड़ा था छापा, मिली थी 25 करोड़ की संपत्ति गांधी के भोपाल और इंदौर स्थित ठिकानों पर लोकायुक्त ने 3 नवंबर 2012 को छापा मारा था। इस दौरान लोकायुक्त को गांधी के इंदौर, भोपाल, सागर के बंडा में मकान, प्लॉट समेत मनाली में रिसॉर्ट होने की जानकारी मिली थी। कार्रवाई के बाद गांधी को शासन ने सस्पेंड भी कर दिया था। लेकिन अपनी बीमारी के दस्तावेज के आधार पर बहाल भी हो गए थे। रिश्तेदारों के दे रखे थे सप्लाई के ठेके गांधी ने जेल में सब्जी, समेत अन्य दैनिक जरुरत की चीजों के ठेके रिश्तेदारों को दे रखे थे। ...