
नई दिल्ली। परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान है। यह सेना के जवानों को उनकी बहादुरी के लिए दिया जाता है। इस सम्मान की शुरुआत 26 जनवरी 1950 में हुई थी। अब तक 21 सैनिकों को इससे सम्मानित किया गया है।
विदेशी महिला ने डिजाइन किया था मेडल…
– सबसे ज्यादा सेना के 20 और एयरफ़ोर्स के एक जवान को ये अवॉर्ड मिला है।
– अभी तक नेवी के किसी जवान को यह अवॉर्ड नहीं मिला है।
– परमवीर चक्र पाने वाले सैनिकों या उनके परिजनों को 10 हजार रुपए महीने का अलाउंस भी दिया जाता है।
– परमवीर चक्र को सावित्री बाई खालोनकर ने डिजाइन किया था। उनकी मां हंगरी की, जबकि पिता रशियन थे।
– उनकी शादी मेजर जनरल विक्रम खालोनकर से हुई थी।
– दिलचस्प यह भी है कि खालोनकर के रिश्तेदार मेजर सोमनाथ शर्मा को मरणोपरांत पहला परमवीर चक्र का सम्मान मिला।