Saturday, October 18

सिरोंज

गंजबासौदा-पूर्वीकालोनी में नागरिक अंधेरे में रहने के लिए मजबूर
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज

गंजबासौदा-पूर्वीकालोनी में नागरिक अंधेरे में रहने के लिए मजबूर

गंजबासौदा. पूर्वीकालोनी में लगा ट्रांसफार्मर पंद्रह दिनों से जला पड़ा है। नागरिक अंधेरे में रहने के लिए मजबूर है। होने वाली परेशानी से गुस्साए नागरिकों ने शनिवार दोपहर कलेक्टर के नाम तहसीलदार बीके मंदोरिया को ज्ञापन सौंपकर जल्दी विद्युत सप्लाई प्रारंभ कराने की मांग की है। नागरिकों ने बताया कि ट्रांसफार्मर ओवर लोड होकर जल गया था। इसकी सूचना कंपनी अधिकारियों को दी गई। इसके बाद भी ट्रांसफार्मर नही बदला गया। दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं नजदीक रही है। छात्र-छात्राओं को परेशान होना पड़ रहा है नीरज राय, भूपेन्द्र सिंह ,भागीरथ ,प्रकाश शर्मा ने बताया यदि जल्दी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो नागरिक विद्युत कंपनी कार्यालय के सामने धरना देंगे।...
गंजबासौदा-प्रज्ञाप्रवाह मंडल ने उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज

गंजबासौदा-प्रज्ञाप्रवाह मंडल ने उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया

गंजबासौदा प्रज्ञाप्रवाह मंडल ने रविवार दोपहर बरेठ रोड स्थित एक निजी गार्डन में समाज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें हिंदू संस्कृति में मनाए जाने वाले उत्सवों पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि उत्सवों के माध्यम से समाज में परस्पर संबंध और संवेदनाएं जोड़ी जाती है इस कारण हिंदू संस्कृति में अनेकों प्रकार के उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाए जाते है मंडल के सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि हमारा देश उत्सव प्रधान देश है क्योंकि सबसे ज्यादा उत्सव हिंदू समाज में होते हैं। उत्सवों के साथ पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा होना जरूरी है। साथ ही प्रत्येक गांव और शहर में अधिक से अधिक पीपल के पेड़ लगाने चाहिए क्योंकि हिंदू संस्कृति पर्यावरण को जोडऩे वाली संस्कृति है। इसी कारण प्रत्येक मंदिर में पीपल वृक्ष लगाए जाते हैं। मंडल के त्रिवेश लोधी ने बताया कि जैसे समाज एकजुटता क...
गंजबासौदा- स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज

गंजबासौदा- स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

गंजबासौदा| वार्डक्रमांक 15 शासकीय प्राथमिक शाला मिर्जापुर के समीप रविवार दोपहर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राजीव गांधी जन चिकित्सालय द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 295 मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाए बांटी गई शिविर के दौरान शिशु रोग विशेषज्ञ डा. महेन्द्र बाजौरिया ने बच्चों की जांच की। महिला चिकित्सक डा. ममता परदेशी ,डा. लीना शर्मा द्वारा महिला मरीजों की जांच कर दवाइयां दी। इस मौके पर डा.शेखर भार्गव सहित कई स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद थे courtsy bhaskar...
गंजबासौदा- एकता स्टूडेंट यूनियन ने वाहन रैली निकाली
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज

गंजबासौदा- एकता स्टूडेंट यूनियन ने वाहन रैली निकाली

गंजबासौदा छात्रोंमें एकता जागृत करने के उद्देश्य से नगर में एकता स्टूडेंट यूनियन ने वाहन रैली निकाली। रैली बरेठ रोड स्थित संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय से प्रारंभ हुई छात्र नारे लगाते हुए मुख्य मार्गों पर निकले। पूरे नगर का भ्रमण करते छात्र राजेन्द्र नगर हायर सेेकंडरी स्कूल परिसर में पहुंचे। जहां छात्र सम्मेलन हुआ। इसमें छात्रों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। छात्रों की एकता पर बल दिया गया। इससे छात्रों की समस्या निराकरण के लिए कालेज प्रबंधन सहित प्रशासन के प्रभावी कार्रवाई के लिए आकर्षित किया जा सके। इसके साथ ही संगठन के माध्यम से सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर रघुनाथ दुबे, जितेन्द्र दुबे, निखिल राजपूत, रविन्द्र छीपनी, हर्षित शर्मा, मुनेन्द्र राजपूत, भोला राजपूत, सचिन जाट, देवेन्द्र चन्द्रपुर, हेमंत कोठीचार, विक्रम छीपनी, लकी राजपूत...
betwaanchal.com
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, संपादकीय, सिरोंज, हैल्थ

betwaanchal.com

betwaanchal.com
विदिशा-नई कृषि उपज मंडी बनकर तैयार पर व्यापारियों का जाने से इंकार
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

विदिशा-नई कृषि उपज मंडी बनकर तैयार पर व्यापारियों का जाने से इंकार

विदिशा। 50करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 100 एकड़ क्षेत्र में मिर्जापुर स्थित नई कृषि उपज मंडी बनकर तैयार है लेकिन वहां पर मंडी के व्यापारी जाने को तैयार नहीं हैं। व्यापारी और मंडी प्रबंधन आमने-सामने की स्थिति की में हैं। व्यापारियों का कहना है कि मंडी बोर्ड की पालिसी व्यापारियों को लेकर ठीक नहीं है। मंडी बोर्ड सस्ती दरों पर जमीन खरीदकर व्यापारियों को मंहगी दरों पर भूखंड बेचना चाहता है। भूखंडों का मालिकाना हक भी नहीं दिया जा रहा है। महंगी दरों पर व्यापारी भूखंड लेने को तैयार नहीं हैं। इस संबंध में मंडी प्रबंधन का कहना है कि व्यापारियों को 30 साल की लीज पर भूखंड दिए जा रहे हैं। 30 साल बाद लीज को रिन्यू भी करवाया जा सकता है। यदि व्यापारी भूखंड छोड़ना चाहते हैं तो वे किसी लाइसेंसी व्यापारी को दे सकते हैं। वहीं मंडी बोर्ड के एमडी अरुण पांडे ने विदिशा मंडी के अधिकारियों को आगामी रबी सीजन यानी...
भोपाल नगर निगम, अभी तक 18 फीसदी मतदान
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, विदिशा, विविध, सिरोंज

भोपाल नगर निगम, अभी तक 18 फीसदी मतदान

भोपाल। शनिवार हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहे है। सुबह से अभी तक शहर में शांतिपूर्ण मतदान हो रहे है। सुबह से अभी तक लगभग 18 प्रतिशत मतदान हुआ। एक वार्ड के बूथ में मशीन खराब होने के कारण अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ। वहीं, आपत्ति के बाद एक वार्ड में पार्षद के लिए हो रहे मतदान को निरस्त कर दिया गया। यहां केवल महापौर के लिए मतदान जारी है। अपडेट 11.00 बजे - वार्ड 47 के निरस्त हुए पार्षद पद के मतदान की तारीख घोषित कर दी गई। अब इस वार्ड में 2 फरवरी को पार्षद पद के लिए मतदान होगा। - राज्य निर्वाचन आयुक्त आर परशुराम बावड़िया कला स्थित एक्सटोल कालेज के बूथ में 11.30 बजे वोट डालने जाएंगे। - उत्तर क्षेत्र में स्थित वार्डों में मतदान जोरशोर से जारी। अपडेट - सुबह 10.30 बजे  - वार्ड 47 में महापौर के लिए हो रहा मतदान निरस्त कर दिया। सतेन्द्र महावर की आपत्ति के बाद मतदान निरस्त किया गया।...
मॉडल पब्लिक स्कूल में परेड का निरिक्षण करते अतिथि
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

मॉडल पब्लिक स्कूल में परेड का निरिक्षण करते अतिथि

गंजबासौदा। मॉडल पब्लिक हायर सेकेन्ड्री स्कूल में एसडीओपी अनुराग पांड़े के मख्य अतिथ्य में झंडा वंदन किया गया जिसमें समारोह की अध्यक्षता भारतीय जनता परिवहन कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री राजेश माथुर ने की एवं कार्यक्रम के विशेष अतिथि थाना प्रभार श्री सुदामा प्रसाद शुक्ला द्वारा परेड का निरिक्षण किया गया। एसडीओपी अनुराग पांडे ने अपने उदबोधन में स्कूल के बच्चों को एक अच्छा नागरिक बनने और स्कूल का नाम रोशन करने का मंत्र दिया उन्होंने कहा कि आप इस विद्याालय से निकलकर जब अच्छी अच्छी नौकरियां पाएं तो एक अच्छे नागरिक बनकर इस विद्यालय के नाम को नए शिखर तक पहुंचाएं। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री राजेश जी माथुर द्वारा गणतंत्र दिवस का महत्व बताते हुए छात्र छात्राओं को जीवन में उच्च आदर्शों को अपनाने की बात कहीं।...
ए टू जेड कंपनी के घटिया निर्माण के पीछे किसका हाथ
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

ए टू जेड कंपनी के घटिया निर्माण के पीछे किसका हाथ

गंजबासौदा। विद्युत वितरण कंपनी गंजबासौदा के द्वारा फीडर सेपरेशन का कार्य जिस एटूजेड कंपनी से कराया जा रहा है उसकी गुणवत्ता को लेकर बार बार सवाल उठ रहे हैं बावजूद इसके स्थानीय अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं वहीं एटूजेड कंपनी मनमानी से कार्य कर रहीं है। जिसका लाभ नगर को नहीं मिल रहा है। और न ही विद्युत वितरण कंपनी कोभी आखिर ऐसी क्या मजबूरी विद्युत वितरण कंपनी की जो एटूजेड कंपनी के द्वारा किए गए कार्यों से असंतुष्ट होने के बावजूद भी उसी से कार्य कराया जा रहा है। आपको बता दें कि गंजबासौदा में फीडर सेपरेशन का काम एटूजेड कंपनी को मिला हुआ है पर कंपनी की गुणवत्ता को लेकर शुरू से ही सवाल उठ रहे हैं पर विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी उन सवालों का कोई ठोस निकाल नहीं कर पा रहे हैं और वह यह कहते नज़र आ रहे हैं कि यह कार्य हमारे अधीन नहीं है ये तो उपर वाले ही बता पाएंगे। आखिर वो उपर वाले कौन हैं वह ...
गंज बासौदा नगर पालिका परिषद का बेतुका निर्णय
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज

गंज बासौदा नगर पालिका परिषद का बेतुका निर्णय

नगर पालिका की नवीन परिषद द्वारा शहर के विकास के लिए गई कार्य स्वीकृत किए गए जिसमें नेहरू चौक की रोटरी को कम करना भी शामिल है। परिषद का यह निर्णय बेतुका व अव्यवहारिक दिखाई दे रहा है। क्योंकि नेहरू चौक की रोटरी भले ही बड़ी व उंची हो पर उससे कोई दुर्घटना घटित नहीं हुई है। यदि जगह की परेशानी को देखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया है तो वह भी तुगलकी निर्णय माना जाएगा क्योंकि नेहरू चौक के आसपास व्यापारियों द्वारा 25 से 30 फिट का अतिक्रमण किया हुआ है यदि नगर पालिका उस अतिक्रमण को हटाकर शहर को सुंदर व व्यवस्थित कर सकती है पर उसके लिए दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता होगी। रोटरी को कम करने का मतलब है अतिक्रमण को बढ़ावा देना। आपको बतादें यह रोटरी उस वक्त बनाई गई थी जब व्यापारियों की कृपा से सड़क सुकडऩे लगी थी, उस समय तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष की दूरदृष्टि का परिणाम है कि नेहरू चौक पर इतना बड़ा चौराहा दिखाई ...