Monday, September 22

भोपाल नगर निगम, अभी तक 18 फीसदी मतदान

betwaanchal.com
betwaanchal.com

भोपाल। शनिवार हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहे है। सुबह से अभी तक शहर में शांतिपूर्ण मतदान हो रहे है। सुबह से अभी तक लगभग 18 प्रतिशत मतदान हुआ। एक वार्ड के बूथ में मशीन खराब होने के कारण अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ। वहीं, आपत्ति के बाद एक वार्ड में पार्षद के लिए हो रहे मतदान को निरस्त कर दिया गया। यहां केवल महापौर के लिए मतदान जारी है।
अपडेट 11.00 बजे
– वार्ड 47 के निरस्त हुए पार्षद पद के मतदान की तारीख घोषित कर दी गई। अब इस वार्ड में 2 फरवरी को पार्षद पद के लिए मतदान होगा।
– राज्य निर्वाचन आयुक्त आर परशुराम बावड़िया कला स्थित एक्सटोल कालेज के बूथ में 11.30 बजे वोट डालने जाएंगे।
– उत्तर क्षेत्र में स्थित वार्डों में मतदान जोरशोर से जारी।

अपडेट – सुबह 10.30 बजे 
– वार्ड 47 में महापौर के लिए हो रहा मतदान निरस्त कर दिया। सतेन्द्र महावर की आपत्ति के बाद मतदान निरस्त किया गया।
– सुबह नौ बजे तक भोपाल में 8.35 प्रतिशत मतदान हुआ। महिलाओं का वोटिंग परसेंट 7.4 प्रतिशत रहा वहीं पुरूषों का 9.3 प्रतिशत रहा।
– जोन 8 के 6 बूथों पर नौ बजे तक 990 वोट डले। कुल 12 प्रतिशत मतदान हुआ।
– वार्ड 28 बूथ 586 एवं 587 में नौ बजे तक 5 प्रतिशत मतदान।
– वार्ड 15 में मतदाताओं को रिझाने और पोलिंग बूथ तक लाने के लिए गाड़ी इस्तेमाल की गई।
– 8 बजे तक एमजीएम स्कूल में केवल 15 वोट पड़े।
– वार्ड 57 मतदान केन्द्र 1191 बूथ क्रमांक 1 पर साढे नौ बजे तक मतदान शुरू नहीं हुआ। मशीन की खराबी बताई जा रही है। दूसरी मशीन बुलाई गई। उसमें भी बैटरी खराब होने के कारण मतदान शुरू नहीं हो पाया। बूथ पर मतदाताओं की खासी भीड़ जमा है।
– वार्ड 47 में निर्दलीय प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह ही बदल दिया गया। टीवी की जगह टेलीफोन चिन्ह लगा है।
12 बजे की अपडेट
– सुबह 11 बजे तक भोपाल में लगभग 18 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 15.51 प्रतिशत महिलाएं और 20.15 प्रतिशत पुरूष वोटिंग शामिल हैं।
– वार्ड 43 में पोलिंग बूथ नंबर 930 में ईवीएम मशीन खराब हुई। सूचना मिलने पर सिटी एसडीएम त्रिपाठी बूथ पर पहुंचे। करीब आधा घंटे बाद तक बूथ पर मतदान बंद रहा। इसके बाद दोबारा मतदान शुरू किया गया

betwaanchal.com
betwaanchal.com