Monday, September 22

गंजबासौदा-प्रज्ञाप्रवाह मंडल ने उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया

betwaanchal.com
betwaanchal.com

गंजबासौदा

प्रज्ञाप्रवाह मंडल ने रविवार दोपहर बरेठ रोड स्थित एक निजी गार्डन में समाज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें हिंदू संस्कृति में मनाए जाने वाले उत्सवों पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि उत्सवों के माध्यम से समाज में परस्पर संबंध और संवेदनाएं जोड़ी जाती है इस कारण हिंदू संस्कृति में अनेकों प्रकार के उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाए जाते है

मंडल के सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि हमारा देश उत्सव प्रधान देश है क्योंकि सबसे ज्यादा उत्सव हिंदू समाज में होते हैं। उत्सवों के साथ पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा होना जरूरी है। साथ ही प्रत्येक गांव और शहर में अधिक से अधिक पीपल के पेड़ लगाने चाहिए क्योंकि हिंदू संस्कृति पर्यावरण को जोडऩे वाली संस्कृति है। इसी कारण प्रत्येक मंदिर में पीपल वृक्ष लगाए जाते हैं। मंडल के त्रिवेश लोधी ने बताया कि जैसे समाज एकजुटता के साथ उत्सव मनाता है उसी तरह समाज हित में कार्य भी एकजुटता से करना चाहिए ताकि वह समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर सकें

कार्यक्रम के दौरान भारत माता की आरती को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित प्रज्ञा प्रवाह मंडल के सदस्य मौजूद थे