Saturday, October 18

हैल्थ

शाहरुख खान को हुआ मोतियाबिंद, 1 आंख का हुआ इलाज, दूसरी का होगा अमेरिका में ट्रीटमेंट
Entertainment, कहानी, राजधानी समाचार, हैल्थ

शाहरुख खान को हुआ मोतियाबिंद, 1 आंख का हुआ इलाज, दूसरी का होगा अमेरिका में ट्रीटमेंट

शाहरुख खान की आंखों में दिक्कत आ गई है। वह काफी समय से मुंबई में इसका ट्रीटमेंट करवा रहे थे, पर अब ये परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। बॉलीवुड के किंग खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। शाहरुख खान की आंखों में मोतियाबिंद हो गया है। जिस वजह से वह काफी परेशान चल रहे हैं। उनकी आंखों का ट्रीटमेंट चल रहा है। 29 जुलाई को उनकी आंखों को सर्जरी हुई है, लेकिन यह सर्जरी ठीक से नहीं हो पाई, जिसकी वजह से वह अमेरिका जा रहे हैं। अब इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। जूम की एक रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान 30 जुलाई मंगलवार को आंख के ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका जा रहे हैं। वह काफी समय से अपनी आंख को मुंबई के बड़े हॉस्पिटल में दिखा रहे थे तब उन्हें मोतियाबिंद का पता चला। शाहरुख को दोनों आंख में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने एक आंख का ट्रीटमेंट तो भारत में करवा लिया और दूसरी आंख का ट्रीटमेंट अमेरिक...
तेज हुआ पृथ्वी का बुखार, जुलाई के चार दिन रहे सबसे गर्म दिन
Life Style, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, हैल्थ

तेज हुआ पृथ्वी का बुखार, जुलाई के चार दिन रहे सबसे गर्म दिन

हमारी पृथ्वी बुखार से तप रही है। 21 जुलाई के बाद से लगातार चार दिन पृथ्वी के इतिहास में अब के सबसे गर्म दिन दर्ज किए गए हैं। हमारी पृथ्वी बुखार से तप रही है। 21 जुलाई के बाद से लगातार चार दिन पृथ्वी के इतिहास में अब के सबसे गर्म दिन दर्ज किए गए हैं। यूरोप स्थित कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस के अनुसार, 21 जुलाई को पृथ्वी का औसत तापमान रिकॉर्ड 17.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अगले ही दिन तापमान ने फिर रिकॉर्ड स्तर 17.16 का स्तर छुआ। इसके बाद 23 जुलाई को कुछ कम हुआ और 24 जुलाई को भी 17.9 दर्ज किया गया। दर्ज इतिहास में पृथ्वी इससे अधिक गर्म कभी नहीं रही। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि जिस तरह से पृथ्वी का औसत तापमान पिछले साल के जुलाई माह से ही 1.5 डिग्री (2.7 डिग्री फेरेनाइट) ज्यादा बना हुआ है, वह ग्लोबल वॉर्मिंग के लिए हालात बद से बदतर होने की चेतावनी दे रहे हैं। वैज्ञानिकों ने डर जताया...
नीट पर Supreme Court ने सुनाया फैसला, कहा- दोबारा नहीं होगी परीक्षा
Opinion, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, हैल्थ

नीट पर Supreme Court ने सुनाया फैसला, कहा- दोबारा नहीं होगी परीक्षा

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG 2024 परीक्षा रद्द करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि उसे एहसास है कि मौजूदा साल के लिए नए सिरे से NEET-UG का निर्देश देना गंभीर परिणामों से भरा होगा, जिसका असर इस परीक्षा में शामिल होने वाले 24 लाख से ज्यादा छात्रों पर पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट में नीट यूजी विवाद को लेकर 40 याचिकाओं पर सुनवाई खत्म हुई। नीट से जुड़े 40 याचिकाकाओं पर मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ (Chief Justice DY Chandrachud) की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई कर रही थी। इस बेंच में न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला (Justice JB Pardiwala) और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा (Justice Manoj Mishra) भी शामिल थे।   IIT दिल्ली की राय लेनी चाहिए: Supreme Court कोर्ट ने कल की सुनवाई में कहा था कि नीट परीक्षा में कैंडिडेट्स को एक सही सवाल के लिए एक सही ऑप्शन चुनना था। परीक्षा में एक सवाल ऐसा था जिसके दो सही ...
दिल्ली-UP-राजस्थान में उमस भरी गर्मी से परेशान हुए लोग, बारिश को लेकर IMD का आया ताजा अपडेट, जानिए कब मिलेगी राहत
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, हैल्थ

दिल्ली-UP-राजस्थान में उमस भरी गर्मी से परेशान हुए लोग, बारिश को लेकर IMD का आया ताजा अपडेट, जानिए कब मिलेगी राहत

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली और राजस्थान में आज आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। वहीं UP में दो दिन गर्मी और उमस परेशान करेगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को बारिश हुई, लेकिन फिर भी यह बरसात दिल्ली वासियों को उमस से राहत नहीं दिला पाई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में आज आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद जताई है। वहीं UP में दो दिन गर्मी और उमस परेशान करेगी। दिल्ली इन दिनों गर्मी और उमस की मार झेल रही है। राजस्थान में मॉनसून की ट्रफ लाइन में बदलाव की वजह से 18 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी से लोग परेशान हैं. उत्तरी राजस्थान के जिलों में भी गर्मी और उमस ने परेशान किया है। 18 जुलाई को जोधपुर और शेखावटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने ब...
बच्चे की किडनी को शरीर के दूसरे हिस्से में किया पहला सफल ट्रांसप्लांट
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

बच्चे की किडनी को शरीर के दूसरे हिस्से में किया पहला सफल ट्रांसप्लांट

दिल्ली एम्स (AIIMS) के डॉक्टरों ने किडनी की धमनी सिकुड़ने (रेनोवैस्कुलर हाइपरटेंशन) की दुर्लभ बीमारी से पीड़ित सात साल के लड़के की सफल ऑटोट्रांसप्लांट सर्जरी की। आठ घंटे चली इस मुश्किल सर्जरी में डॉक्टरों ने बच्चे की प्रभावित एक किडनी को पेट के निचले हिस्से में प्रत्यारोपित किया। डॉक्टरों का दावा है कि यह देश में पहली और दुनिया में तीसरी ऑटोट्रांसप्लांट सर्जरी है। 29 जून को सर्जरी के बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वह पूरी तरह स्वस्थ है। एम्स के जनरल सर्जरी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. मंजूनाथ पोल ने बतया कि पश्चिम बंगाल के सात वर्षीय प्रणिल चौधरी की दाहिनी किडनी की धमनी में एन्यूजिरज्म था, जिसके कारण धमनी गुब्बारे की तरह फूल गई थी और वह कभी भी फट सकती थी। यह बच्चे के लिए घातक हो सकता था और किडनी खराब हो सकती थी। पेशाब में दो बार खून आने के बाद डॉक्टरों ने चेतावनी दी थी कि ...
जापान में अब दिन में एक बार खिलखिलाकर हंसना जरूरी
Culture, Entertainment, Reviews, देश विदेश, हैल्थ

जापान में अब दिन में एक बार खिलखिलाकर हंसना जरूरी

टोक्यो. महान हास्य अभिनेता चार्ली चैप्लिन ने कहा था, ‘हंसी के बगैर गुजारे गए एक दिन का मतलब उस दिन की बर्बादी है।’ हंसने को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जापान में अनूठी पहल की गई है। वहां के यामागाटा प्रांत में हंसने के लिए कानून बना दिया गया है। इसके मुताबिक लोगों के लिए दिन में कम से कम एक बार खिलखिलाकर हंसना अनिवार्य है। घरों के अलावा दफ्तरों में भी इसे लागू किया जाएगा। इसके अलावा हर महीने की आठ तारीख को लाफ्टर डे मनाया जाएगा।यह अजीबो-गरीब कानून एक शोध के आधार पर बनाया गया। जापान की एक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने शोध में पाया था कि नियमित तौर पर हंसने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है और लंबा जीवन जीने में मदद मिलती है। शोध में 17 से 40 साल की उम्र के 17,152 लोगों को शामिल किया गया था। सजा का प्रावधान नहीं, फिर भी विरोध  जापान की विपक्षी प...
कहीं आप भी तो नहीं ले रहे चाय के नाम पर खतरे की चुस्की
Life Style, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, हैल्थ

कहीं आप भी तो नहीं ले रहे चाय के नाम पर खतरे की चुस्की

चाय उत्पादक भारी मात्रा में कीटनाशकों Pesticides का इस्तेमाल करते मिले हैं और प्रयोगशाला 35 से 40 से अधिक यौगिकों या रसायनों का विश्लेषण करेगी। कीटनाशकों की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई। 48 नमूनों का विश्लेषण जारी  कॉटन कैंडी, गोभी मंचूरियन, कबाब, और गोलगप्पे Cotton Candy, Gobi Manchurian, Kebabs, and Golgappas के बाद अब चाय Tea के भी असुरक्षित होने के संकेत मिले हैं। जांच के लिए नमूने लेने के साथ स्वास्थ्य विभाग और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार प्रसंस्करण के दौरान चाय की पत्तियों tea leaves और चूर्ण में भारी मात्रा में कीटनाशक और सेहत के लिए खतरनाक रंग मिलाए जाने के प्रमाण मिले हैं। विभाग ने अभी तक उत्तर कर्नाटक के विभिन्न जिलों से 48 नमूने एकत्र किए हैं। खाद्य निरीक्षकों ने ...
गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के मुख्य कोच, जय शाह ने किया ऐलान
Entertainment, Opinion, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, हैल्थ

गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के मुख्य कोच, जय शाह ने किया ऐलान

भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के साथ राहुल द्रविड़ का बतौर हेड कोच का कार्यकाल भी समाप्त हो गया था। सभी को टीम इंडिया के अगले नए हेड कोच के नाम के ऐलान का इंतजार काफी बेसब्री से था, जिसको लेकर अब BCCI सचिव जय शाह की तरफ से घोषणा कर दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किए जाने की घोषणा की। गंभीर भारतीय टीम के 25वें मुख्य कोच बनने जा रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ ने मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। अब जुलाई के अंत में श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज में गंभीर भारतीय टीम के नए कोच के रूप में टीम के साथ जुड़ेंगे। फ़िलहाल नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) के निदेशक वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे दौरे पर अंतरिम मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे हैं। सम्मानित महसूस कर रहा हूं… गौतम गंभीर...
बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ को मिली एमबीबीएस की 200 नई सीटें… जानिए कितना है कट ऑफ
Politics, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, हैल्थ

बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ को मिली एमबीबीएस की 200 नई सीटें… जानिए कितना है कट ऑफ

अब डॉक्टर बनने का सपना हर विद्यार्थी का आसानी से पूरा हो सकता है। छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 200 नई सीटें बढ़ गई है। इसके लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने मान्यता दे दी है। छत्तीसगढ़ को एमबीबीएस की 200 नई सीटें मिली हैं। इन सीटों पर इसी सत्र से एडमिशन होगा। वर्तमान में एमबीबीएस की कुल 1910 सीटें हैं, जो बढ़कर 2110 हो गई हैं। कॉलेजों की संख्या भी 13 से बढ़कर 15 हो गई है। सीटें बढ़ने का फायदा नीट यूजी क्वालिफाइड छात्रों को होगा। विशेषज्ञों के अनुसार 200 सीटें बढ़ने से कट ऑफ 5 अंक तक गिर सकता है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने छत्तीसगढ़ के दो निजी कॉलेजों को नए सत्र के लिए मान्यता दे दी है। पत्रिका ने दोनों कॉलेज के अधिकारियों से इस बात की पुष्टि भी की है। एक कॉलेज को 150 व दूसरे कॉलेज को 50 सीटों की मान्यता मिली है। हाल ही में कंप्लायंस के बाद एनएमसी की टीम ने दोनों कॉले...
आयुष्मान भारत योजना में अब होगा 10 लाख का बीमा! तीन साल में लाभार्थी होंगे तीन गुणा
Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, हैल्थ

आयुष्मान भारत योजना में अब होगा 10 लाख का बीमा! तीन साल में लाभार्थी होंगे तीन गुणा

  इस समय देश के 12 करोड़ परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए प्रति परिवार का स्वास्थ्य कवरेज मिलता है। अभी आयुष्मान भारत योजना में 70 करोड़ लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत मिला व्यापक स्वास्थ्य कवरेज मिल चुका है। 25 करोड़ से अधिक गरीबों यानी 50 फीसदी गरीब परिवारों के पास आयुष्मान भारत कार्ड है। इस बार देश में एनडीए गठबंधन की सरकार बनी है। ऐसे में 23 जुलाई को पेश होने वाला आम बजट लुभावना होने की उम्मीद है। मोदी सरकार आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोज्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के के तहत बीमा कवरेज को सालाना 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने की तैयारी में है। सरकार शुरुआत में 70 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को इसके दायरे में लाने पर मंथन कर रही है, जिसका जिक्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में किया था। ...