Monday, September 22

दिल्ली-UP-राजस्थान में उमस भरी गर्मी से परेशान हुए लोग, बारिश को लेकर IMD का आया ताजा अपडेट, जानिए कब मिलेगी राहत

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली और राजस्थान में आज आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। वहीं UP में दो दिन गर्मी और उमस परेशान करेगी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को बारिश हुई, लेकिन फिर भी यह बरसात दिल्ली वासियों को उमस से राहत नहीं दिला पाई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में आज आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद जताई है। वहीं UP में दो दिन गर्मी और उमस परेशान करेगी।

दिल्ली इन दिनों गर्मी और उमस की मार झेल रही है। राजस्थान में मॉनसून की ट्रफ लाइन में बदलाव की वजह से 18 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी से लोग परेशान हैं. उत्तरी राजस्थान के जिलों में भी गर्मी और उमस ने परेशान किया है। 18 जुलाई को जोधपुर और शेखावटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बारां, कोटा, उदयपुर और बाडमेर में Orange Alert जारी किया है। उत्तर- प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में जुलाई के पहले सप्ताह में झमाझम बारिश हुई। कुछ जिलों में बाढ़ जैसे हालत भी हुए, लेकिन पिछले चार-पांच दिनों से मानसून कमजोर पड़ गया है। लखनऊ में तेज धूप होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।