Tuesday, September 23

इतिहास की गाथा

जुलूस में नाचते-गाते निकले लोग
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

जुलूस में नाचते-गाते निकले लोग

वििदशा| रंगपंचमीके मौके पर मंगलवार को दोपहर हुरियारों का जुलूस निकला। इसमें लोग नाचते-गाते और गुलाल उड़ाकर मस्ती करते हुए चल रहे थे। जुलूस की शुरुआत कायस्थपुरा स्थित श्रीगुप्तेश्वर महादेव मंदिर से हुई। इसके बाद यह जुलूस तिलक चौक, बड़ाबाजार, माधवगंज चौक, नीमताल होते हुए वापस श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा। रास्ते में कई स्थानों पर जुलूस का स्वागत किया गया। इस बार जुलूस में शामिल लोगों ने भास्कर की सूखी होली मुहिम से प्रेरणा लेते हुए केवल गुलाल और अबीर लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। रंगपंचमी पर गहरे रंगों और ज्यादा पानी का दुरुपयोग नहीं किया गया।...
करीला मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए भंडारा
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

करीला मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए भंडारा

रंगईस्थित श्री बाढ़ वाले गणेश मंदिर परिसर में हर साल की तरह इस साल भी करीला मेले में आने-जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति ने नि:शुल्क भोजन और चाय का इंतजाम किया। मंगलवार से शुरू हुआ भंडारा बुधवार शाम तक चलेगा। लगातार 24 घंटे से अधिक समय तक चलने वाले इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। आयोजकों के मुताबिक भंडारे में भोजन और प्रसाद बनाने के लिए 100 से अधिक लोग लगातार कार्य कर रहे हैं। मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को रात भर चाय बनाकर पिलाने के लिए दूध का भी इंतजाम किया गया। बूंदी और मगज के लड्डू प्रसाद के लिए बनवाए गए। भोजन बनाने का काम 9 मार्च से शुरू हो गया था और 11 मार्च की शाम तक चलेगा। दोदर्जन से अधिक का सहयोग भंडाराआयोजन समिति से जुड़े सदस्य मुकेश टंडन ने बताया कि हर साल यह भंडारा श्रीमती साधनासिंह चौहान के मार्गदर्शन में चलता है...
गंजबासौदा हज यात्रियों का स्टेशन पर किया  स्वागत
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा हज यात्रियों का स्टेशन पर किया स्वागत

गंजबासौदा| पच्चीसदिन की हज यात्रा के बाद वापस लौटे जाहीद खान60 वर्ष,कमरून बी 55 वर्ष का रेलवे स्टेशन पर सभी वर्गों के नागरिकों ने सम्मान किया। मिल रोड निवासी यह परिवार सिरोंज के 58 लोगों के साथ हज यात्रा पर गया था। रविवार शाम अमृतसर एक्सप्रेस से यहां पहुंचा था उनके साथ सिरोंज के हज यात्री शामिल थे। सिरोंज से भी यात्रियों को लेने बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे थे। सभी हज यात्रियों का एकता चौराहे पर भी स्वागत किया गया। इसके बाद हज यात्री जीपों से सिरोंज के लिए रवाना हुए। इस मौके पर नसीब खां,आशिफ कुरैशी ,नजीम खां, राशिद खां,आरिफ खां ,राजा कुरैशी ,हुसैन खां ,गगन दुबे सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।...
गंजबासौदा-फीका रहा रंगपंचमी जुलूस
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा-फीका रहा रंगपंचमी जुलूस

गंजबासौदा| रंगपंचमीपर नपा द्वारा निकाले जाने वाले जुलूस में इस बार कर्मचारियों के अलावा कोई नहीं दिखाई दिया। इस बार जुलूस से नेता, पार्षद और नागरिक नदारद थे। रंगपंचमी पर नपा द्वारा स्थापना के बाद से ही जुलूस निकाला जा रहा है। इसमें नपा पार्षद से लेकर नेता नागरिक शामिल होते हैं। नपाध्यक्ष सीएमओ के परिवार में गमी की होली है। इस वजह से दोनों शामिल नहीं हुए, लेकिन पार्षदों और नागरिकों के जुलूस में आने के कारण आयोजन फीका रहा। सुबह दस बजे गांधी चौक से प्रारंभ इस आयोजन में दो दर्जन ही लोग बाजे-गाजे ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ चलते दिखाई दिए।...
उज्जैन।महाकाल की नगरी में रंगपंचमी का रंग
Uncategorized, इतिहास की गाथा, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सीहोर

उज्जैन।महाकाल की नगरी में रंगपंचमी का रंग

उज्जैन।महाकाल की नगरी में रंगपंचमी का रंग जमकर देखने मिला। यहां मौजूद लोगों ने जमकर गुलाल उड़ाई। वहीं रंगों के साथ जोरदार होली खेली। रंगपंचमी का उत्सव यहां होली की तुलना में ही देखने मिला। गली चौराहों पर रंगों की बरसा नजर आयी। छोटे बड़े सभी एक रंग में रंगे नजर आए। स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन गुरु अखाड़े में रंग पंचमी पर आयोजित� कार्यक्रम में शामिल हुए जहाँ उन्होंने अपनी उपस्थिति रंगों के साथ दर्ज कराई कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के साथ होली खेली व गुलाल उड़ाई। -...
सिरोंज-शहर में आए सेना के जवान
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

सिरोंज-शहर में आए सेना के जवान

साइकिलिंगएक्सपीडिशन के दौरान शहर में आए सेना के जवानों ने स्कूल और कालेज के छात्रों को सेना में शामिल होने के टिप्स दिए। जवानों ने छात्रों को पढ़ाई के साथ ही अच्छी फिटनेस के गुर बताए। जवानों ने शहर के मुख्य बाजार में रैली भी निकाली। जिसका नागरिकों द्वारा जगह-जगह पर स्वागत किया गया। निनेट फील्ड रेजीमेंट के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रेजीमेंट और सेना के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से साइकिलिंग एक्सपीडिशन का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत इन जवानों द्वारा साइकल से 750 किलोमीटर का सफर तय किया जा रहा है। सफर के दौरान इन जवानों द्वारा स्कूल और कालेज के छात्र-छात्राओं को सेना संंबंधी आवश्यक टिप्स भी दिए जा रहे हैं। यात्रा के क्रम में मंगलवार शाम को सेना के जवानों का सिरोंज आगमन हुआ था। सिरोंज में उनका स्वागत सांसद प्रतिनिधि रमेश यादव ने किया। उन्होंने कुरवाई रोड स्थित पंडित चंद्रमोहन श...
सिरोंज की  डा. वर्षा शर्मा युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

सिरोंज की डा. वर्षा शर्मा युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित

सिरोंज| मध्यप्रदेशकाउंसिल आफ साइंस एवं टेक्नालाजी भोपाल द्वारा शहर की डा. वर्षा शर्मा को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शिक्षक रामदयाल शर्मा की पुत्री वर्षा ने बरकतउल्ला विवि से बायोसाइंस विषय में पीएचडी की है। उनके शोध का विषय एवेल्यूएशन आफ एंटीकर्सिनोजिनिक एंड कीमोप्रिवेस्टिव एंटीविटि आफ ग्लाइसीराईजा ग्लेबरा रूट एक्सट्रेक्ट इन एक्सपेरियमेंटल एनीमल्स रहा है। इसका उद्देश्य कैंसर के लिए कम मूल्य पर प्राप्त होने वाली सुरक्षित दवा का निर्माण करना है। 26 वर्ष की उम्र में युवा वैज्ञानिक पुरस्कार प्राप्त करने वाली वर्षा जिले की पहली छात्रा है। पुरस्कार के रूप में उन्हें 25 हजार रुपए का चेक तथा 6 माह के प्रशिक्षण के लिए स्कालरशिप प्रदान की गई है।...
सिरोंज। होली की दूज पर पारंपरिक  कलगी-तुर्रा के निशान निकाले गए
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

सिरोंज। होली की दूज पर पारंपरिक कलगी-तुर्रा के निशान निकाले गए

कलगी और तुर्रा के निशानों के साथ निकले लोग, दोनों पक्षों ने दोहे और छंदों से किए कटाक्ष सिरोंज। होली की दूज पर शनिवार रात को शहर में पारंपरिक तौर पर कलगी-तुर्रा के निशान निकाले गए। कलगी और तुर्रा के निशानों के साथ लोगों ने छोटे-बड़े नगाड़ों का वादन भी किया। आयोजन को देखने बड़ी संख्या में लोग बाजार में एकत्रित दिखाई दिए। होली की दूज पर शहर में कलगी-तुर्रा आयोजन की परंपरा रही है। शास्त्रार्थ में काशी के विद्वानों पर सिरोंज के विद्धानों के विजय स्मरण के लिए आयोजित इस उत्सव में कलगी और तुर्रा के निशान मुख्य बाजार में निकाले गए। शाम छह बजे रावजी पथ एवं गणेश की अथाई क्षेत्र से कलगी के निशान निकलना शुरू हुए। करीब 30 फीट ऊंचे मुख्य निशान के साथ में झांझ और मंजीरों के वादन के बीच गायक लोक गीतों का गायन भी करते चल रहे थे। निशानों के छोटे-बड़े नगाड़े भी लोगों ने हाथ में थाम रखे थे। जिनका लोग बारी...
विदिशा-फागयात्रा में झूमते हुए निकले लोग
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

विदिशा-फागयात्रा में झूमते हुए निकले लोग

विदिशा। हर साल की तरह इस साल भी श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा रविवार को दोपहर फाग यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह फाग यात्रा दोपहर करीब 12 बजे अग्रवाल धर्मशाला माधवगंज से प्रारंभ हुई। इसके बाद नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री खाटू श्याम धाम वैशाली विहार कालोनी तक पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। सभी लोग बैंडबाजों की धुनों पर भजन गाते और नाचते हुए चल रहे थे। एक सुसज्जित रथ पर श्री खाटू वाले श्याम की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। लोग रास्ते में सुगंधित फूलों की वर्षा करते हुए चल रहे थे। वहीं एक दूसरे को गुलाल लगाकर सूखी होली खेलने और पानी बचाने का संदेश भी दिया गया। श्री श्याम मित्र मंडल के घनश्याम बंसल ने बताया कि यह आयोजन हर साल किया जाता है। वैशाली विहार कालोनी सागर रोड पर श्री खाटू वाले श्याम का भव्य मंदिर बनाने की तैयारी चल रही है।...
गंजबासौदा-नागरिक सेवा समिति द्वारा जल सेवा की तैयारियां शुरू
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा-नागरिक सेवा समिति द्वारा जल सेवा की तैयारियां शुरू

गंजबासौदा| रेलवेस्टेशन पर रविवार से पानी के हाथ ठेलों की पुताई- सफाई शुरू हो गई। नागरिक सेवा समिति द्वारा रेलवे स्टेशन पर ग्रीष्मकालीन नि:शुल्क जल सेवा का 30 वां साल हंै। इस कारण इस बार समिति जल सेवा को नए अंदाज में शुरू करने की तैयारी में है। 29 साल पूर्व इस जल सेवा को समाजसेवी और नपाध्यक्ष स्व. बिशनजी भाई ने प्रारंभ किया था। अब इस सेवा से सैकड़ों लोग जुड़ चुके हैं। सुबह सात से रात 8 बजे तक नगर के सेवा निवृत्त्त और वरिष्ठ नागरिक यात्री गाडिय़ों के डिब्बों पर पहुंचकर यात्रियों को जल पिलाते हैं। चार महीने तो यह सेवा बड़े पैमाने पर चलती है लेकिन गर्मी के मौसम के बाद इसे नियमित चलाने के लिए वरिष्ठ नागरिक अपनी भूमिका क्रमानुसार निभा रहे हैं। इस बार समिति सेवा में सहयोग के लिए उनका सम्मान भी करेगी। समिति के पास सहयोगी दान दाताओं की 2020 तक की सूची तैयार है। इसके अतिरिक्त कई लोग आगे की सेवा से जु...