Tuesday, September 23

गंजबासौदा हज यात्रियों का स्टेशन पर किया स्वागत

bpl-n2246224-largeगंजबासौदा| पच्चीसदिन की हज यात्रा के बाद वापस लौटे जाहीद खान60 वर्ष,कमरून बी 55 वर्ष का रेलवे स्टेशन पर सभी वर्गों के नागरिकों ने सम्मान किया। मिल रोड निवासी यह परिवार सिरोंज के 58 लोगों के साथ हज यात्रा पर गया था। रविवार शाम अमृतसर एक्सप्रेस से यहां पहुंचा था उनके साथ सिरोंज के हज यात्री शामिल थे। सिरोंज से भी यात्रियों को लेने बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे थे। सभी हज यात्रियों का एकता चौराहे पर भी स्वागत किया गया। इसके बाद हज यात्री जीपों से सिरोंज के लिए रवाना हुए। इस मौके पर नसीब खां,आशिफ कुरैशी ,नजीम खां, राशिद खां,आरिफ खां ,राजा कुरैशी ,हुसैन खां ,गगन दुबे सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।